पैराग्लाइडिंग के शौकीन लोगों के लिए किसी जन्नत से कम नहीं हैं भारत की यह 5 खूबसूरत जगहें

सचिन वालिया

भारत देश में ऐसी अनेक खूबसूरत जगहें होंगी। जहां घूमना फिरना बहुत ही सरल होता है लेकिन कुछ जगहें ऐसी भी हैं जो मात्र देखने के लिए दूर से ही खूबसूरत और आसान लगती हैं। जी हाँ हम बात कर रहे हैं एडवेंचर के शौकिन उन लोगों की, जो पैराग्लाइडिंग का शौंक रखते हैं। पैराग्लाइडिंग करना हर किसी के बस का भी नहीं होता है। यह रोमांचक खेल केवल दिल से मजबूत और होंसला रखने वाला व्यक्ति ही कर सकता है।

आज पैराग्लाइडिंग जैसा स्पोर्ट बेहद लोकप्रिय है। भारत में ऐसी कई जगह हैं, जहां पैराग्लाइडिंग एक्टिविटी कराई जाती हैं। ज्यादातर ये रोमांचक गतिविधि भारत के हिल स्टेशनों पर ही करवाई जाती है। अगर आप भी इस रोमांचक गतिविधि का शौंक रखते हैं तो आज हम इस आर्टिकल के माध्यम से उन्हीं लोगों के लिए भारत की ऐसी 5 खूबसूरत जगहों के बारें में बताने जा रहे हैं। जहाँ आप इस रोमांचक पैराग्लाइडिंग गतिविधि को कर सकते हैं।

भारत की 5 खूबसूरत जगहें जहां पैराग्लाइडिंग की जातीं हैं।

1) बीर बिलिंग, हिमाचल प्रदेश

हिमाचल प्रदेश का बीर बिलिंग खूबसूरत क्षेत्र पैराग्लाइडिंग गतिविधि की दृष्टि से उच्चतम स्थानों में से एक माना जाता है। बीर बिलिंग की खूबसूरती उसके चारों ओर की ऊँची ऊँची हरी भरी वादियों से बनती है। बीर बिलिंग से लैंडिंग साइट 14 किलोमीटर की दूरी पर मौजूद है। यहाँ आप बहुत से पैराग्लाइडिंग शौकिनी लोगों की भीड़ देख सकते हैं।

अगर आप भी पैराग्लाइडिंग का रोमांचकारी शौंक रखते हैं तो आपको इसके लिए आपको बीर बिलिंग जरूर आना चाहिए। इसके लिए अक्तूबर से जून का महीना सबसे उत्तम रहता है।

आपको जानकारी के लिए बता दें कि बीर बिलिंग में पैराग्लाइडिंग करवाने का शुल्क 3500 से 5500 रुपये तक रखा गया है। पैराग्लाइडिंग कराने के लिए आपको बीर बिलिंग में बहुत से ऑपरेटर भी मिल जाएंगे।

2) गंगटोक, सिक्किम

सिक्किम के उत्तर पूर्वी में स्थित गंगटोक शहर भारत का लोकप्रिय पर्यटन स्थलों में से एक है। इस शहर में देखने लायक खूबसूरती से भरपूर जगहें हैं। पैराग्लाइडिंग जैसी कई गतिविधियां सिक्किम के गंगटोक जैसी खूबसूरत जगह पर की जाती हैं। गंगटोक की प्राकृतिक खूबसूरती, यहाँ आने वाले कई पर्यटकों को अपनी ओर आकर्षित करती हैं।

पैराग्लाइडिंग करने शौकिया लोग भारी संख्या में गंगटोक पहुंचते हैं। गंगटोक में पैराग्लाइडिंग करने का सबसे अच्छा मौसम मई से जुलाई तक होता है।

गंगटोक में पैराग्लाइडिंग का शुल्क मात्र 1800 रुपए रहता है। अगर आप भी इस रोमांचकारी गतिविधियों का आनंद लेना चाहते हैं तो आपको गंगटोक जरूर आना चाहिए।

3) शिलांग, मेघालय

शिलांग की खूबसूरती के कारण ही मेघालय अपनी पहचान पूरे विश्व में बनाये हुए है। 1400 मीटर की ऊंचाई पर स्थित शिलांग की खूबसूरती देखते ही बनती है, जो भारत के सबसे खूबसूरत टूरिस्ट प्लेस में से एक है। यहां के शानदार नजारों को देखने और पैराग्लाइडिंग करने के शौकिन लोग शिलांग जरूर पधारें।

आपको बता दें, कि पैराग्लाइडिंग धीरे-धीरे ही सही, लेकिन छोटे शहरों में भी खूब विकसित हो रहा है। यात्री यहां सिर्फ पहाड़ और हरियाली ही नहीं अपितु पैराग्लाइडिंग जैसे स्पोर्ट का भी लुत्फ उठा सकते हैं। यहां 700 मीटर तक की ऊंचाई तक पैराग्लाइडिंग की जाती है।

शिलांग में पैराग्लाइडिंग करने का सबसे अच्छा समय गर्मियों का मौसम रहता है। शिलांग में पैराग्लाइडिंग का शुल्क मात्र 2000 रुपए के आसपास ही है। पैराग्लाइडिंग शौकिया लोगों को शिलांग जरूर आना चाहिए।

4) पंचगनी, महाराष्ट्र

महाराष्ट्र का पंचगनी पैराग्लाइडिंग पॉइंट, ट्रेनिंग और फ्लाइंग दोनों के लिए उत्तम है। यहां पैराग्लाइडिंग करते हुए आपको हसीन वादियां, हरियाली और सुंदर पहाड़ियां देखने को मिल जाएंगी। पंचगनी हिल स्टेशन ऊंचे ऊँचे खूबसूरत पहाडियों के लिए प्रसिद्ध है, जो कि पैराग्लाइडिंग के लिए सबसे अच्छा स्पॉट है।

पंचगनी में पैराग्लाइडिंग करने के कई टेक-ऑफ पॉइंट्स हैं, जैसे तपोला, खिंगर और भीलर। यहां सोलो जम्पस की भी ट्रेनिंग दी जाती है। पंचगनी जाने का सबसे अच्छा समय है नवंबर से फरवरी के मध्य रहता है। पंचगनी में पैराग्लाइडिंग शुल्क मात्र 1500 रुपए के आसपास है। पैराग्लाइडिंग शौकिया लोगों को महाराष्ट्र के पंचगनी जरूर पहुंचना चाहिए।

5) नैनीताल, उत्तराखंड

उत्तराखंड के नैनीताल की खूबसूरती किसी जन्नत से कम नहीं है। इस जगह पर पैराग्लाइडिंग करने का अपना एक अलग ही अनुभव रहता है। पैराग्लाइडिंग की सहायता से आप आसमान से नैनीताल की सम्पूर्ण खूबसूरती को आराम से अपने कैमरे में कैद कर सकते हैं।

यहां पैराग्लाइडिंग प्रोग्राम की व्यवस्था नौकुचियाताल में उपलब्ध है। आप नैनीताल में पैराग्लाइडिंग, मानसून को छोड़कर किसी भी समय कर सकते हैं। नैनीताल में पैराग्लाइडिंग का शुल्क मात्र 1500-5000 रुपए के आसपास है। अगर आप भी पैराग्लाइडिंग का रोमांचकारी शौंक रखते हैं तो आपको उत्तराखण्ड के नैनीताल जरूर आना चाहिए।

अगर आपको यह आर्टिकल अच्छा लगा हो तो कमेन्ट बॉक्स में जरूर बताएँ।

Share This Article
❤️जिंदगी खूबसूरत है बिल्कुल आपकी तरह ❤️
Leave a Comment