काठमांडू-पोखरा के अलावे भी बहुत कुछ है नेपाल में! आज ही प्लान कीजिए इन खूबसूरत जगहों की यात्रा

Sweta Patel

Places to Visit in Nepal: हर साल भारत और दुनियाभर से हजारों लाखों की संख्या में लोग नेपाल (Nepal) घूमने जाते है लेकिन उसमें से अधिकांश लोग केवल पोखरा (Pokhara) और काठमांडू (Kathmandu) की यात्रा कर वापस लौट जाते है।

लेकिन नेपाल में काठमांडू और पोखरा के अलावे भी कई ऐसी शानदार और बेहद खूबसूरत जगहें है जहाँ की यात्रा आपको जरूर करनी चाहिए।

ऐसे में आज के इस पोस्ट में हम आपके साथ कुछ ऐसे ही जगहों की जानकारी साझा करेंगे जो आपके नेपाल यात्रा को और भी अधिक यादगार बना सकता है। तो चलिए यात्रा शुरू करते है –

1. काठमांडू (Kathmandu)

credit: britannica.com

काठमांडू नेपाल की राजधानी है और टूरिज्म के लिहाज से नेपाल की सबसे पॉपुलर जगह है। 1400 मीटर की ऊंचाई पर मौजूद यह शहर ट्रैवेलर्स के बीच काफी पसंदीदा है। काठमांडू, अपने मठों, मंदिरों, और आध्यात्मिकता के साथ-साथ शांति वाली जगह के रूप में भी जाना जाता है।

2. पोखरा (Pokhara)

credit: wikipedia.org

हिमालय पर्वत की तलहटी में फैला पोखरा अपने आश्चर्यजनक प्राकृतिक सुंदरता के लिए प्रसिद्ध है। यहां फेवा झील के साफ पानी पर प्रतिबिंबित बर्फ से ढकी चोटियों का दृश्य इतना शानदार होता है कि आप देखते ही रह जायेंगे।

काठमांडू के बाद नेपाल का दूसरा सबसे बड़ा शहर पोखरा ही है जो 900 मीटर से ज्यादा की उंचाई पर स्थित है। यह शहर अन्नपूर्णा सर्किट और पून हिल ट्रेक सहित लोकप्रिय ट्रेक का प्रवेश द्वार है।

पोखरा में लोग प्रकृति के साथ साथ रोमांच का भी अनुभव करने जाते है, यहाँ आप पैराग्लाइडिंग, नौकायन आदि का आनंद ले सकते हैं या लुभावने परिवेश का आनंद लेते हुए झील के किनारे कैफे में आराम कर सकते हैं।

3. चितवन नेशनल पार्क (Chitwan National Park)

credit: junglesafarilodge.com

दक्षिणी नेपाल के उपोष्णकटिबंधीय निचले इलाकों में स्थित, चितवन राष्ट्रीय उद्यान वन्यजीव प्रेमियों के लिए एक परफेक्ट डेस्टिनेशन है, यहाँ के हरे-भरे जंगल, दलदली भूमि और घास के मैदान पर्यटकों को खूब लुभाते है।

यह नेशनल पार्क एशिया के सबसे बेहतरीन नेशनल पार्क की सूचि में सुमार है, इस नेशनल पार्क में आप बंगाल बाघ, एक सींग वाले गैंडों और ऐसी कई लुप्तप्राय प्रजातियों को देख सकते हैं। कई विदेशी जानवरों के साथ-साथ यहां आपको कई हाथी, तेंदुए, गैंडे, भालू और भारतीय बाइसन भी देखने को मिल जाएंगे।

4. नगरकोट (Nagarkot)

credit: visittnt.com

अगर आप नेपाल ट्रिप का प्लान कर रहे हैं और आप हिमालय के पर्वतों की खूबसूरती को देखना चाहते हैं, तो नेपाल के नगरकोट (Nagarkot) को विजिट करना न भूले। नगरकोट नेपाल के भक्तपुर जिले में स्थित एक छोटा सा एवं आकर्षण से भरा गांव हैं।

यहाँ पहुंचकर आप नेचर को और भी करीब से देख पाएंगे, नगरकोट 2000 मीटर की ऊंचाई पर राजधानी काठमांडू के जस्ट पास में ही स्थित हैं।

5. लुम्बिनी (Lumbini)

credit: kimkim.com

लुम्बिनी गौतम बुद्ध (Gautam Buddha) का जन्म स्थान है, जो हिमालय के पर्वतों से घिरा पड़ा है। यहाँ के स्तूप और मठ पूरी दुनिया में खास माना जाता है। यह एक यूनेस्को विश्व धरोहर स्थल भी है।

अगर आप नेपाल जाने की प्लानिंग कर रहे है तो आपको लुम्बिनी में शास्त्रों का अध्ययन करने, धर्म के बारे में जानने और दिमाग को शांत करने के लिए जरूर जाना चाहिए।

6. गोक्यो झील (Gokyo Lake)

credit: himalayangatewaytrek.com

गोकियो झील नेपाल के सागरमाथा नेशनल पार्क में स्थित है, जो की समुद्र तल से 4,700–5,000 मीटर की ऊंचाई पर स्थित है।

एवरेस्ट क्षेत्र में स्थित गोक्यो झील आश्चर्यजनक प्राकृतिक सुंदरता की तलाश कर रहे ट्रैवेलर्स के लिए किसी छुपे हुए खजाने से कम नहीं है, यहाँ की यात्रा आपको दूरदराज के शेरपा गांवों से होकर ले जाती है, जहां आप शेरपा संस्कृति को देख सकते हैं और उनके गर्मजोशी भरे आतिथ्य का आनंद ले सकते हैं।

यहाँ से एवरेस्ट, ल्होत्से, मकालू और चो ओयू चोटियों के मनोरम दृश्यों का भी आप दीदार कर पाएंगे। हालाँकि गोक्यो झील ट्रेक एक चुनौतीपूर्ण और कठिन ट्रेक है जिसको बहुत ही सावधानी से पूरा करना होता है।

Share This Article
Leave a Comment