यदि आप काफी समय से अपने परिवार के साथ घूमने-फिरने की प्लान बना रहे हैं जहां आप बच्चों के साथ अपनी ट्रिप का फुल एंजॉय कर सकें, तो आइए जानते है कुछ ऐसे जगहों के बारे में जो आपकी यात्रा को और भी ज्यादा यादगार बना सकते है।
सेंट मैरी आइलैंड
कर्नाटक में स्थित सेंट मैरी आइलैंड घूमने का एक अच्छा विकल्प हैं, इसे नारियल आइलैंड के नाम से भी जाना जाता है। मालपे के तट पर अरब सागर में चार छोटे छोटे आइलैंड का एक समूह है, जहां आप फोटोग्राफी और एंजॉयमेंट दोनों करने का भरपूर मज़ा ले सकते है।
मारवांथे बीच
कर्नाटक का यह बीच देखना एक अलग तरह का एक्सपीरियंस देता है क्योंकि इस बीच में सौपर्णिका नदी और अरब सागर का मिलन होता है।
गोल्डन बीच
ओडिशा में स्थित गोल्डन बीच इंडिया के सबसे खूबसूरत बीच में से एक है। इस बीच में आप सोलो ट्रिप पर हों या फिर फैमिली ट्रिप पर हो, दोनों के लिए ही बेस्ट ऑप्शन हैं।
पापनासम बीच
पापनासम बीच केरल में स्थित एक ऐसा बीच है जहां आप जा कर अपना अच्छा समय बिता सकते है। यह बीच के चारों ओर से चट्टानों और प्राकृतिक झरनों से घिरा हुआ है, जो देखने में बहुत खूबसूरत लगता हैं।
धनुषकोडी
धनुषकोडी बीच तमिलनाडु में स्थित हैं। जहां पर बाकी बीच जैसे भीड़भाड़ नहीं होती है इसके कारण यह बीच ज्यादा साफ-सुथरा है। यह बीच की कुछ धार्मिक मान्यताएं भी हैं। तो आप यहां आकर भी घूम सकते हैं।