फिल्मों में बनारस जैसे सीन यहाँ होते है शूट, मध्यप्रदेश में पवित्र नर्मदा नदी किनारे बसी है ये ऐतिहासिक नगरी !

We The Wanderfuls

बनारस अपने आप में बेहद सुन्दर शहर है। यहाँ बहती पवित्र गंगा नदी, बेहद सुन्दर घाट और अनेकों ऐसी चीजें है जो हर किसी की यादों में हमेशा के लिए बस जाये। और इसीलिए बॉलीवुड भी यहाँ की खूबसूरती को अपनी फिल्मों में दिखाए बिना नहीं रह पता।

लेकिन क्या आपको पता है की कई बॉलीवुड फिल्मों में बनारस जैसी दिखने वाली जगह वास्तव में बनारस नहीं बल्कि मध्यप्रदेश में पवित्र नर्मदा नदी के किनारे बसी एक बेहद खूबसूरत नगरी है?


जी हाँ हम बात कर रहे है मध्यप्रदेश में खरगौन ज़िले में स्थित एक ऐतिहासिक नगर तथा प्रसिद्ध पर्यटन स्थल महेश्वर की । आपको बता दें की इस खूबसूरत नगरी में कई बॉलीवुड फिल्मों जैसे अशोका द ग्रेट, यमला पगला दीवाना, पैडमैन, मणिकर्णिका, कलंक, तेवर, दबंग  की शूटिंग हो चुकी है।

ऐसा बताया जाता है की अक्षय कुमार की ‘पैडमैन’ मूवी की तो आधी से ज्यादा शूटिंग यहीं हुई है। साथ ही दिनों दिन ये जगह बॉलीवुड की फेवरेट लोकेशन बनती जा रही है।



महेश्वर को प्राचीन काल में महिष्मति नाम से भी जाना जाता था। महेश्वर का हिन्दू धार्मिक ग्रंथों ‘रामायण’ तथा ‘महाभारत’ में भी उल्लेख मिलता है। देवी अहिल्याबाई होल्कर के बारे में तो हम सबने सुना ही है।

यहाँ मौजूद महेश्वर का किला, खूबसूरत घाट, और अनेकों प्राचीन मंदिर उन्हीं के कालखंड में बनाये गए थे। यह शहर होलकर वंश की महारानी देवी अहिल्याबाई होलकर के होल्कर राज्य की राजधानी रहा है।

इस किले को अहिल्या बाई के किले के नाम से भी जाना जाता है। नर्मदा नदी के पवित्र जल में किले और घाटों का प्रतिबिम्ब वास्तव में बेहद अद्भुत लगता है। 



घाट तक पहुँचने के लिए पहले हम महेश्वर फोर्ट में गए। किले में प्रवेश करने पर भी बिलकुल पता नहीं लग रहा था की ये किला नदी के किनारे बना हुआ है। किले में कुछ देर घूमने के बाद हु किले के दक्षिण द्वार से घाट की और गए।

घाट का पहला नज़ारा ही आपको यहाँ की अनोखी खूबसूरती से परिचय करा देता है। घाट से किले के द्वार तक एक बेहद विशाल और अद्भुत तरह से डिज़ाइन की गयी सीढ़ियां है जो की दिखने में बेहद खूबसूरत लगती है। पर्यटकों के लिए ये सीढ़यां फेवरेट फोटो लोकेशन भी है। 


महेश्वर में किले के अंदर, बाहर और साथ ही घाटों पर भी बहुत से छोटे बड़े मंदिर बने हुए है। इन मंदिरों को देखकर और साथ ही घाटों पर बने हुए शिवलिंगो को देखकर इस स्थान के धार्मिक महत्त्व को समझा जा सकता है साथ ही ये भी अंदाज़ा लगाया जा सकता है की देवी अहिल्या बाई कितनी बड़ी शिव भक्त थीं।

लेकिन इसके साथ ही यहाँ गुजारा हुआ हर एक पल आपके मन में एक अलग ही शांति व सुकून आपको महसूस करवाता है जिसे आप वहां जाकर ही महसूस कर सकते हैं।  



यहाँ घाट के सामने किले की कई खिड़कियां बनी हुई है जिनकी आकर्षक वास्तुकला और यहाँ की दीवारों पर बनी अद्भुत कलाकृतियां आपको ढेरों फोटोज क्लिक करने पर मजबूर कर देंगी। 


अगर आप शाम के समय यहाँ आते हैं तो किले का बाहरी हिस्सा रंगीन रोशनियों के द्वारा सज जाता है जिससे इसकी खूबसूरती और भी कई गुना बढ़ जाती है। साथ ही यहाँ आप फॅमिली के साथ अच्छा समय भी बिता सकते हैं।

बच्चों के लिए भी यहाँ बैटरी कार आदि खेलने की चीजे उपलब्ध रहती हैं जहाँ नदी के किनारे घाट पर बच्चे इसका आनंद ले सकते हैं। जिससे ये स्थान एक फैमिली पिकनिक के लिए भी परफेक्ट बन जाता है।




यहाँ आने के लिए आप पहले इंदौर पहुँच सकते हैं । इंदौर से महेश्वर की दुरी सिर्फ 85 किलोमीटर है। आप सिर्फ 2 घंटे में किसी भी टैक्सी या अपनी कार से इंदौर से महेश्वर पहुँच सकते हैं साथ ही इंदौर से महेश्वर के लिए बस भी आपको आसानी से मिल जाएगी।

महेश्वर में कुछ और भी घूमने लायक स्थान है जहाँ आप अपने ट्रिप के समय सीमा के अनुसार देख सकते हैं। साथ ही अगर शॉपिंग की बात करें तो यहाँ की माहेश्वरी साड़ियां भी काफी फेमस हैं और साड़ियों के अलावा महेश्वर के बाज़ारों में आप हस्तलिप के आईटम व अन्य स्थानीय चीजों की भी शोपिंग कर सकते है। 

अगर आपको ऐसी जगहों के हमारे वीडियो भी देखने हैं तो आप हमारे यूट्यूब चैनल WE and IHANA पर या फिर हमारे इंस्टाग्राम अकाउंट @weandihana पर भी जा सकते हैं।

Instagram अकाउंट: https://www.instagram.com/weandihana/

YouTube चैनल लिंक: https://youtube.com/c/WEandIHANA

Share This Article
Leave a Comment