विदेश यात्रा में बजट बन रही है प्रॉब्लम, तो ये रहे 6 बजट फ्रेंडली देश जहाँ सस्ते में निपट जायेगा ट्रिप

Sweta Patel

विदेश यात्रा का मन वैसे तो सभी को होता है लेकिन विदेश टूर में होने वाले खर्च को सोचकर मन पर काबू किया जाता है और अनेकों भारतीय विदेश टूर पर जाने से पहले ही पूर्ण विराम लगा देते हैं। लेकिन कुछ ऐसे भी देश है जहाँ की यात्रा आप अपने बजट में रहते हुए भी कर सकते है।

भारत के आसपास के देश कम सुंदर नहीं हैं, हमारे पड़ोसी देशों के पर्यटन स्थल भी आपको अचंभित कर सकते हैं। आपको जानकर आश्चर्य होगा कि इन देशों में घूमने के लिए आपको पॉकेट ज्यादा ढ़ीली करने की जरूरत नहीं पड़ सकती है। तो चलिए जानते हैं उन बजट फ्रेंडली फॉरेन ट्रिप्स के बारे में-

1. नेपाल

यह विदेश यात्रा आपके लिए खास हो सकती है क्योंकि यहां वीजा की जरूरत नहीं पड़ती है लेकिन पासपोर्ट होना चाहिए। बर्फ की चादर, खूबसूरत मंदिर, एवरेस्ट की चोटी, हिल स्टेशन, बर्दिया नेशनल पार्क, पाटन बोघनाथ स्तूप, गार्डन ऑफ ड्रीम्स और विश्व प्रसिद्ध पशुपतिनाथ मंदिर को देखने के लिए अनेकों देश के यात्री यहां आते हैं। आप भी कम खर्च पर यहां के विदेशी पर्यटक बन सकते हैं। वैसे आप चाहें तो नेपाल जाने के लिए फ्लाइट की जगह बाय रोड ट्रेवल कर नेपाल पहुंच सकते हैं।

Nepal Tourism (2022): Best of Nepal - Tripadvisor

2. भूटान

प्रकृति के गोद में बसा यह पड़ोसी देश अपने शुद्ध पर्यावरण और संस्कृति के लिए जाना जाता है। यहां कीचु लखांग, पारो, टाइगर नेस्ट और बौद्ध मठ का दीदार करना आपको अच्छा लगेगा। यहां की यात्रा बहुत ही किफायती है। यात्रा के दौरान भूटान में मात्र प्रतिदिन के हिसाब से 5 हजार रूपये खर्च होते हैं।

Bhutan Re-opens to 'Wealthy' Tourists After COVID-19: What You Need to Know

3. श्रीलंका

यह देश अपने संस्कृति, समुद्री बीच और समुद्री भोजन के लिए विख्यात है। भारत के यात्री यहां खूब जाते हैं। मात्र 7 हजार रूपये प्रतिदिन प्रति यात्री यहां खर्च होता है। श्रीलंका में आप यापुहवा रॉक किला, जाफना किला, श्री महाबोधि स्थल, सिगिरिया रॉक किला घूम सकते हैं।

Crisis-Ridden Sri Lanka Tourism Aims to Regain Momentum

4. मालदीव

कम बजट में मालदिव में मरीन एडवेंचर्स करने के लिए जाना फायदे का सौदा है। यह देश पूर्णतः पर्यटन उद्योग पर आश्रित है। समुद्र से संबंधित अनगिनत एडवेंचर्स को आप यहां एन्जॉय कर सकते हैं। यूरोपियन कंट्री की तुलना में यहां बहुत कम रूपये खर्च होते हैं।

Maldives Set to Re-open Its Borders And Welcome International Tourists From Mid July

5. थाईलैंड

यदि शांत वातावरण, समुद्री बीच और ऐतिहासिक स्थल आपको पसंद हैं तो इस देश की यात्रा आपको नाखुश नहीं करेगी।

Thailand Tourism Looks to China to Start Down Path for Pandemic Rebound

6. सिंगापुर

आधुनिक लाइफ स्टाइल, उंची-उंची गगनचुंबी इमारत और चकाचौंध नजारे सिंगापुर की पहचान है। मॉडर्न शॉपिंग मॉल में शॉपिंग करने की ख्वाहिश रखने वाले यात्री यहां की यात्रा कर सकते हैं।

Why Is Singapore A Hard To Beat Tourist Destination? | Travel.Earth

ये हैं 6 अलग-अलग बजट फ्रेंडली देश जहां आप कम खर्च में अपनी विदेश यात्रा पूरी कर सकते हैं।

source: indiatv

Share This Article
Leave a Comment