32 इंच का पराठा खाने पर एक लाख का इनाम और जीवन भर रेस्टोरेंट में फ्री खाना, इस शहर में है यह दुकान

Sweta Patel

क्या अपने कभी सोचा है कि एक बार में आप कितना खाना का सकते है, कितने पराठे खा सकते है? अगर नहीं तो सोच लीजिए क्योंकि एक रेस्टोरेंट ऐसा भी है जहाँ 32 इंच का दुनिया का सबसे बड़ा पराठा मिलता है और अगर आपने उसे निपटा दिया तो रेस्टोरेंट के तरफ से एक लाख रुपए का इनाम और उस रेस्टोरेंट में हमेशा फ्री खाना मिलता है।

खाने वाले को एक लाख का इनाम

जी हाँ दोस्तों यह कोई मजाक नहीं है बल्कि सत्य है, राजस्थान कि राजधानी जयपुर में दुनिया का सबसे बड़ा पराठा मिलता है। इसे खाने वालों के लिए कंपटीशन भी रखे जाते हैं , यदि 32 इंच के दो पराठे कोई खाता है तो रेस्टोरेंट का ओनर उसे एक लाख रुपए और उसे जीवन भर अपनी रेस्टोरेंट में फ्री खाना खिलाता है, लेकिन अगर वह व्यक्ति इस चैलेंज को पूरा नहीं कर पाता है तो उसे ऑनर को ₹700 देने पड़ते हैं।

यह पराठा जयपुर में न्यू सांगानेर रोड में स्थित रेस्टोरेंट में मिलता है यहां के ओनर का कहना है कि यहां दुनिया का सबसे बड़ा पराठा मिलता है। इस रेस्टोरेंट में 32 इंच के पराठे की लगभग 72 वैराइटीज मिलती है।

40 इंच का बेलन और 5 फीट का तवा

आपको यह जानकर हैरानी होगी कि जिस बेलन से इस पराठे को बेला जाता है वह 40 इंच से भी बड़ा है और परांठे को सेकने के लिए 5 फीट का तवा लिया जाता है और पराठे को सेखते वक्त पलटने के लिए इसका पलटा भी 30 इंच का होता है जब पराठा तैयार हो जाता है तो उसे 32 इंच की बाहुबली थाली में परोसा जाता है।

पराठा जंक्शन रेस्टोरेंट के ओनर सुरेंद्र शर्मा कि माने तो इस बिजनेस आइडिया उन्हें पुणे की बाहुबली थाली को देखने के बाद मिला, वे बताते है कि मुझे दुनिया का सबसे बड़ा पराठा बनाने का आईडिया आया, हमारे शेफ को ऐसा बनाने में महीनों प्रैक्टिस करनी पड़ी।

क्या है पराठे की कीमत

सुंदर शर्मा ने बताया कि 32 इंच का पराठा लाने के पीछे मेरी सोच यही थी कि पूरी फैमिली की सदस्य एक साथ बैठकर इसे खा सकें हमें पता था कि इतना बड़ा पराठा खाना किसी एक के बस की बात तो नहीं है, आजकल फैमिली मेंबर को एक साथ खाना खाने का वक्त नहीं मिलता है हमारा 32 इंच का पराठा खाने के लिए पूरी फैमिली एक साथ आती है और दोस्तों का ग्रुप भी आता है।

रेस्टोरेंट्स ऑनर के अनुसार दिन में 32 इंच के पराठे की डिमांड दोनों रेस्टोरेंट में 90 से 100 के बीच रहती है इस पराठे की कीमत ₹700 है, इस पराठे की शुरुआती कीमत 120, 260 और 450 रुपए है। छोटे पराठा की सेल्फी अच्छी खासी होती है। इनके अनुसार साल में पराठे की बिक्री दो करोड़ से भी ज्यादा होती है।

आकर्षक पर्यटन स्थल है जयपुर

राजस्थान की राजधानी जयपुर अत्यधिक मनोरम एवं आकर्षक पर्यटन स्थल है। इस नगरी से जुड़े कुछ प्राचीन तथ्य एवं प्राचीन रहस्य है जिसके कारण यह शहर दुनियाभर में गुलाबी नगर के रूप में विख्यात हो गया।

प्राचीन समय से ही राजस्थान की राजधानी जयपुर में इमारतों, भवनों, प्राचीन धरोहरों सहित अन्य भव्य संरचनाओं का निर्माण गुलाबी रंग के पत्थर से किए जाने की परम्परा शुरू हो गई थी। भारत के खूबसूरत एवं प्रसिद्ध दर्शनीय स्थलों में से एक जयपुर अपने गुलाबी रंग के आकर्षण, समृद्धि, सुख-शांति, कला और जीवंतता के लिए विश्वप्रसिद्ध है। प्राचीन समय से ही जयपुर की संस्कृति, वास्तुकला, परंपरा, आभूषण और वस्त्र आदि प्रशंसा का विषय बने रहे हैं।

Share This Article
Leave a Comment