महाराष्ट्र का कोस्टल डिवीजन कोंकण प्राकृतिक सुंदरता के साथ विरासत का खजाना है। ऊंचे शिखर और उसकी तलहटी में समुद्री बीच एक अलग ही अनुभव कराते हैं।
महाराष्ट्र का गणपतिपुले सबसे बेहतरीन समुद्री तटों में से एक है, जहाँ दूर-दूर से पर्यटक घूमने आते है। गणपतिपुले खास कर गणपति जी के एक प्राचीन मंदिर के लिए भी प्रसिद्ध है। इसके अलावा यहाँ आस-पास और भी बहुत सारे पर्यटन स्थल है।
View this post on Instagram
वैसे तो पर्यटकों का यहाँ पुरे साल ही आना-जाना लगा रहता है, लेकिन अगर आप यहाँ आना चाहते है तो सबसे अच्छा समय अक्टूबर से मार्च का होता है, जब वातावरण इतना गर्म नहीं रहता है।
View this post on Instagram
यदि आप यहाँ आना चाहते है, तो मुंबई तक आप फ्लाइट, रेल, या बस से आ सकते है। मुंबई से गणपतिपुले आने का सबसे आसान तरीका है, चिपलून के लिए ट्रेन है उसके बाद आप वहाँ से गणपतिपुले के लिए कैब भी कर सकते है।
आप चाहे तो सीधे मुंबई से बस में भी गणपतिपुले आ सकते है। यहाँ का नजदीकी हवाई अड्डा रत्नागिरी हवाई अड्डा और रेल से आना चाहते है तो नजदीकी रेलवे स्टेशन भी रत्नागिरी में ही है, जो गणपतिपुले से लगभग 25 किलोमीटर दूर है।
View this post on Instagram
गणपतिपुले समुद्री तट पर वाटर स्कूटर, आप तैराकी , मोटरबोट के लिए जाना, और पेडल बोट की सवारी, पैराग्लाइडिंग, ऊंट की सवारी जैसी बहुत सारी गतिविधिया भी कर सकते है। समुद्री तट पर घूमने के लिए आपको किसी भी प्रकार का शुल्क नहीं देना होता है परन्तु यह सभी गतिविधियों के लिए अलग-अलग शुल्क देना होता है।
View this post on Instagram
अगर आप गणपतिपुले मंदिर में जाना चाहते है तो ध्यान रहे, यहाँ वेस्टर्न कपड़ो में अंदर जाने की अनुमति नहीं है, इसके लिए महिलाओ को साड़ी या सूट और पुरुषों को धोती, पजामा या ट्रॉउज़र के ऊपर कुरता पहनना होगा।
View this post on Instagram
अब यह जानना भी आवश्यक हो गया है कि गणपतिपुले समुद्री तट स्थित कहाँ है, तो यह महाराष्ट्र के कोंकण तट पर रत्नागिरी जिले के रत्नागिरी शहर से 25 किमी उत्तर में स्थित है।