अगर आप कहीं घूमने की चाहत रखते हैं जहां आपको प्रकृति और उसकी सुंदर कृति देखने का मौका मिलता है तो आज हम बात करेंगे देश की खास और ख़ूबसूरत नदियों के बारे में, जिन्हे जीवन में एक बार ज़रूर देखना चाहिए। ये नदियां जो आसपास के लोगों के जीवन से तो जुड़ी ही हैं, लेकिन इनका खुद का भी अपना इतिहास और वर्तमान है जो अद्वितीय है। सैर-सपाटा हर किसी को पसंद है, इस में अगर आप कहीं घूमने जाने का सोच रहे हैं तो आपको बता दें भारत की कुछ ऐसी नदियों के बारे में जिन्हें एक न एक बार आपको ज़रूर देखना चाहिए।
देश की कुछ खास नदियां
ब्रह्मपुत्र
ब्रम्ह के पुत्र के तौर पर जानी जाने वाली विशालकाय नदी ब्रह्मपुत्र है। इस नदी की सबसे खास बात यह है कि यह नदी भारत की एकमात्र ऐसी नदी है, जिसे नर माना जाता है। ब्रह्मपुत्र नदी सबसे पहले अरुणाचल प्रदेश में प्रवेश करती है। और इस नदी का उद्गम स्थल तिब्बत की मानसरोवर झील है।
चंबल
चंबल नदी का इतिहास महाभारत काल से जुड़ा बताया जाता हैं। ऐसा माना जाता है की चंबल शापित नदी है। बताया जाता है कि कौरवों और पांडवों के बीच इसी नदी के तट पर पासे खेले गए थे और द्रौपदी का चीरहरण भी चंबल नदी के तट पर ही हुआ था। जिसके बाद द्रौपदी ने इस नदी को श्राप दिया था कि इसका पानी कोई नहीं पीएगा।
सिंधु
सिंधु घाटी सभ्तया से जुड़ी इस नदी का इतिहास हज़ारों साल पुराना बताया जाता है। इस नदी की खास बात यह है कि यह नदी भारत, पाकिस्तान और चीन, तीनों ही देशों को छूती हैं। इस नदी को देखने के लिए जून से अक्टूबर के बीच का मौसम सबसे अच्छा माना जाता है।
उम्न्गोत
उम्न्गोत नदी को देश की सबसे ख़ूबसूरत और स्वच्छ नदियों में से एक माना जाता है। इस नदी का पानी बहुत साफ है, नदी की गहराई में मौजूद चीज़ें भी आसानी से नज़र आती हैं। बारिश के दिनों में यहां न जाएं। इस समय नदी में जलस्तर बढ़ जाता है और यहां ख़तरा बना रहता है।
गंगा
हिमालय से धरती पर उतरती भारत की पूजनीय और पवित्र नदियों में से एक गंगा, जिसका हिंदू रीति-रिवाज़ में इस नदी का विशेष महत्त्व है। गंगा नदी इस तो देश के कई राज्यों से होकर गुजरती है, लेकिन इसकी भव्यता देखनी है तो आप ऋषिकेश, हरिद्वार या बनारस में गंगा दर्शन कर सकते हैं।