उदयपुर में घूमने की जगह। Places to visit in Udaipur
राजस्थान के सबसे प्रमुख पर्यटक शहरों में से एक है उदयपुर। जो कि अरावली पर्वतमाला की गोद में बसा हुआ हैं। उदयपुर एक प्रसिद्ध पर्यटक स्थल होने के साथ-साथ बहुत ही खूबसूरत शहर भी है, जो कि सबसे ज़्यादा पसंदीदा डेस्टिनेशन वेडिंग स्पॉट भी है। इसके साथ ही उदयपुर में बने ज़्यादातर राज परिवार के महलों को होटल्स में बदल दिया गया है।
उदयपुर में घूमने की जगह। Places to visit in Udaipur
स्वरूप सागर झील उदयपुर
स्वरूप सागर झील एक मीठे पानी की कृत्रिम झील है। उदयपुर में स्वरूप सागर झील जगदीश मंदिर के पीछे स्थित है। इस झील का आनंद आप शाम के समय झील के किनारे पर बैठ कर ले सकते हैं। इस झील का निर्माण महाराणा स्वरूप सिंह ने अपने शासनकाल के समय पिछोला झील और फतेह सागर झील को जोड़ने के लिए करवाया था।

रंग सागर झील उदयपुर
यह रंग सागर झील उदयपुर में स्थित बाकी झीलों के मुकाबले काफी छोटी है। रंग झील स्वरूप सागर झील और पिछोला झील को जोड़ने का काम करती हैं। और इसके साथ ही यह एक मीठे पानी की झील है। अरावली पर्वतमाला का मनोरम दृश्य रंग सागर झील से भी पिछोला झील की तरह ही दिखाई देता हैं।

उदय सागर झील उदयपुर
उदयपुर में स्थित उदय सागर झील उदयपुर की बाकी सभी झीलों में सबसे बड़ी झीलों में से एक है। इस झील की चौड़ाई 2.5 किलोमीटर और लंबाई 4 किलोमीटर के आसपास है। यह झील अरावली पर्वतमाला से घिरी हुई है, इस झील से शाम के समय सूर्यास्त के बहुत ही अद्भुत नज़ारा देखने को मिलता है। इस झील का निर्माण महाराणा उदयसिंह ने करवाया था जिससे स्थानीय लोगों को कभी पानी की समस्या का सामना ना करना पड़े।

बड़ी झील उदयपुर
यह अरावली पर्वतमाला की पहाड़ियों के बीच में स्थित बड़ी झील है। इस झील में प्रवेश शुल्क नहीं लिया जाता है। उदयपुर से लगभग 12 किलोमीटर की दूरी पर स्थित बड़ी झील प्राकृतिक रूप से उदयपुर की सबसे सुन्दर झीलों में से एक हैं। यह झील अरावली पर्वत पर स्थित है, जिससे यहां पहाड़ो में ट्रेकिंग की जाती है। उदयपुर के आसपास के कुछ इलाकों में स्थित कुछ पहाड़ो पर ट्रेकिंग की जा सकती है।

जयसमंद झील / ढेबर झील उदयपुर
जयसमंद झील को ढेबर झील के नाम से भी जाना जाता है। इस झील पर तीन छोटे-छोटे द्वीप बने हुए है। जयसमंद झील उदयपुर से लगभग 45 किलोमीटर की दूरी पर स्थित है। साथ ही झील पर एक बांध भी बना हुआ है। इसके साथ ही बांध के पास की एक पहाड़ी पर एक छोटा महल भी बना हुआ है। जिसका उपयोग महाराणा अपनी शीतकालीन राजधानी के रूप में किया करते थे।

धरोहर डांस शो उदयपुर
नीम चौक नामक प्रांगण जो कि बागोर की हवेली के अंदर स्थित है उस स्थान पर ही लोक सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया जाता है। यहां पर राजस्थान के लोक संगीत और लोक कला से जुड़े हुए कार्यक्रमों जा आयोजन किया जाता हैं।

बागोर की हवेली उदयपुर
उदयपुर में पिछोला झील के पास में स्थित बागोर की हवेली का निर्माण मेवाड़ रियासत के प्रधानमंत्री अमरचंद बड़वा ने करवाया था। महाराज शक्ति सिंह ने 1878 में इस हवेली के प्रवेश द्वार को ट्रिपल-धनुषाकार में बनवाया उसके बाद से ही इस हवेली को बागोर की हवेली के नाम से जाना जाने लगा।
