9 झीलों से घिरे होने के कारण इस शहर को ‘झीलों का शहर’ भी कहा जाता हैं। ठाणे शहर भारत का 16 वां सबसे अधिक आबादी वाला शहर है। जो कि मुंबई के निकट के क्षेत्र के कारण मुंबई क्षेत्र का एक महत्वपूर्ण हिस्सा भी है। इसके अलावा ठाणे में घूमने के लिए कई पर्यटनों स्थल भी है जो यहां आने वाले पर्यटकों को आकर्षित करते हैं।
ठाणे में घूमने की जगह। Places to visit in Thane
केलवा समुद्र तट
महाराष्ट्र के सबसे बड़े समुद्र तटों में से एक केलवा समुद्र तट है जो कि एक बेहद लोकप्रिय पर्यटन स्थल के साथ साथ आकर्षण का एक केंद्र भी है। इसके साथ ही केलवा समुद्र तट के बाजू में ही शीतला देवी का मंदिर और केलवा किला भी है।

सेंट जेम्स चर्च
200 साल पुराना यह अंग्रेजी चर्च अपनी गॉथिक शैली की वास्तुकला के लिए काफी मशहूर है। इसके साथ ही यह ठाणे में यात्रा करने के लिए शांतिपूर्ण स्थानों में से एक हैं। यह चर्च छह स्तंभों से घिरा हुआ है।

सुधागढ़ किला
इस किले को पहली बार दूसरी शताब्दी में बनाया गया था। इसे भैरवगढ़ किला के नाम से भी जाना जाता हैं। यह किला भोरई देवी को समर्पित एक मंदिर भी है। साथ ही दोस्तों के साथ ठाणे में घूमने के लिए यह सबसे अच्छी जगहों में से एक है।

मसुंडा तालाब
झीलों के शहर के रूप में मशहूर मसुंडा तालाब ठाणे की एक लोकप्रिय झीलों में से है। यात्रियों के लिए इस झील के किनारे रात बिताना भी एक अच्छा अनुभव है। इसके साथ ही यहां वाटर स्कूटर, तैराकी और बोटिंग जैसी कई एक्टिविटीज कराई जाती हैं। जिसका आंनद आप ले सकते है।

एंटरटेनिंग पार्क एस्सेल वर्ल्ड
यह जगह थोड़ी खर्चीली है क्योंकि यहां पर हर चीज के लिए अलग से चार्ज लिया जाता है। यह ठाणे में स्थित एक बहुत ही खूबसूरत और बड़ा एंटरटेनिंग पार्क है जिसका नाम एस्सेल वर्ल्ड है। यह पार्क पूरे भारत के पर्यटकों का आकर्षण का केंद्र है। जहां हर वर्ग के लोग चाहे बड़े हो या छोटे, सभी यहां आ कर आंनद ले सकते है।

तानसा वन्यजीव अभयारण्य
लगभग 320 वर्ग किलोमीटर के क्षेत्र में फैले हुए इस अभयारण्य में जीवों की दुर्लभ प्रजातियों के साथ साथ वनस्पतियों को भी देखने को मिलता है। यह अभयारण यात्रियों और वन्यजीव प्रेमियों के लिए एक बहुत अच्छा विकल्प है। इसके साथ ही यहाँ पक्षियों की लगभग 200 प्रजातियाँ भी पाई जाती हैं।

जय विलास पैलेस
आदिवासी राजा “यशवंतराव मुकेने” ने इस महल का निर्माण करवाया था। राज बारी के नाम से जानने के साथ ही इस महल की अपनी अनूठी स्थापत्य सुंदरता के लिए मशहूर यह महल हरे-भरे जंगलों से ढका हुआ है।

महुली किला
यह किला शाहजी और शिवाजी के वंश का है। जो कि 2815 फीट की ऊंचाई पर स्थित है। यहां पर आप ट्रेक का आनंद भी ले सकते है। यह किला ठाणे से 52 किलोमीटर की दूरी पर स्थित है जो कि रसीला महुली पहाड़ों के बीच स्थित है।

सूरज वाटर पार्क
शहर के सबसे लोकप्रिय मनोरंजन पार्क में से एक सूरज वाटर पार्क है जो कि 11 एकड़ में फैला हुआ है। यह वाटर पार्क ठाणे, मुंबई के डोंगरीपाड़ा में स्थित है, जो कि मनोरंजन का केंद्र है। इस पार्क में पार्क में रोलर कोस्टर और सवारी भी है। इसके साथ ही बहुत ही खूबसूरत वाटर थीम डेकोरेशन भी है।

बस्सिन किला
यहां मात्र एक खंडहर हैं, लेकिन फिर भी आज भी पर्यटक इस जगह पर प्राकृतिक सौंदर्या का आनंद लेने आते हैं। यह किला 1532 में पुर्तगालियों की एक पुरानी बस्ती थी। इस किके का निर्माण मुगल सम्राट बहादुर शाह द्वारा पुर्तगालियों के लिए करवाया गया था। वसु गाँव में स्थित होने के कारण इस किले को वसई किला के नाम से भी जाना जाता हैं।