शिमला में घूमने की जगह। Places to visit in Shimla

हिमाचल प्रदेश में स्थित शिमला बहुत ही सुंदर जगह है, जहां लोग दूर दूर से यह अपनी छुट्टियां बिताने और घूमने के लिए आते है। आप अपने परिवार, दोस्तों और हनीमून ट्रिप के साथ घूमने के लिए आ सकते है यह सबसे अच्छी जगह है। यहां आप ट्रेकिंग भी कर सकते है। शिमला की सुंदरता नदियां और पहाड़ है। आप यहां आकर शिमला के नज़ारों का भी आनंद ले सकते हैं।

शिमला में घूमने की जगह। Places to visit in Shimla


रिज ऑफ़ शिमला (Ridge of Shimla)

शिमला की सबसे खूबसूरत जगहों में से एक रिज है। शिमला के रिज में बहुत सारे मेलों का आयोजन, सरकारी समारोह और शिमला के रिज में सबसे प्रसिद्ध त्योहार ग्रीष्मकालीन त्योहार का आयोजन होता है। मॉल रोड रिज के पास में ही स्थित हैं। और शिमला की सभी सांस्कृतिक गतिविधियों का केंद्ररिज ऑफ़ शिमला ही है।

रिज ऑफ़ शिमला (Ridge of Shimla)
                         रिज ऑफ़ शिमला (Ridge of Shimla)

क्राइस्ट चर्च (Christ Church Shimla)

शिमला में क्राइस्ट चर्च सबसे लोकप्रिय जगहों में से है। साथ ही यह शिमला में शीर्ष 10 सर्वश्रेष्ठ पर्यटक स्थानों में से एक है। इसके अलावा ब्रिटिश काल का बना हुआ यह क्राइस्ट चर्च वास्तुकला स्मारक ब्रिटिश शासन काल का है। रिज और मॉल रोड के पास क्राइस्ट चर्च स्थित हैं। क्राइस्ट चर्च शाम और रात के समय सबसे सुंदर नजारा होता है।

क्राइस्ट चर्च (Christ Church Shimla)
                   क्राइस्ट चर्च (Christ Church Shimla)

 

कुफरी (Kuffri)

शिमला से कुफरी तक आसानी से पहुँचा जा सकते हैं। लगभग 17 किलोमीटर की दुरी पर स्तिथ कुफरी एक बहुत ही आकर्षक और सुंदर जगह है। कुफरी स्कीइंग और साहसिक खेलों के लिए प्रसिद्ध है। कुफरी को भारत का स्विटज़रलैंड कहा जाता है। यहां पर आप एडवेंचर स्पोर्ट्स कर सकते हैं जैसे हाइकिंग या स्नो स्केटिंग आदि। शिमला में सबसे अच्छी जगहों में से एक कुफरी जहां पर सर्दियों के मौसम में बर्फबारी होती है।

कुफरी (Kuffri)
                                            कुफरी (Kuffri)

 

शिमला माल रोड (Shimla Mall Road)

शिमला में मॉल रोड आपके लिए सबसे विकल्प है घूमने और खरीदारी करने के लिए। यहां पर आपके लिए बैंक एटीएम से लेकर कैफे, फूड स्टाल और स्ट्रीट फूड सब कुछ उपलब्ध हैं। मुख्य रूप से यह एक खरीदारी करने का स्थान है। यह सप्ताह के सभी दिन खुला रहता है, जो कि सुबह 10 से रात्रि 9 बजे तक खुला रहता है।

शिमला माल रोड (Shimla Mall Road)
                       शिमला माल रोड (Shimla Mall Road)

 

जाखू मंदिर (Jakhu Temple)

शिमला में सबसे प्रसिद्ध मंदिर में से एक जाखू मंदिर है। शहर का सबसे ऊंचा दृश्य जाखू हिल है। यहां पर अल्पाइन पेड़ों के आसपास और पूर्ण-सपाट रंग-रूपी जाखू मंदिर स्थित हैं साथ ही जाखू मंदिर के शीर्ष पर चारों ओर आपको कई बंदर भी देखने को मिलते है।

जाखू मंदिर (Jakhu Temple)
                          जाखू मंदिर (Jakhu Temple)

 

तत्तापानी (Tattapani)

तत्तापानी से शिमला लगभग 57 किलोमीटर की दूरी पर स्थित है। जो कि रिवर राफ्टिंग के लिया जाना जाता हैं। यह जगह सप्ताह के पूरे दिन सुबह 7 से शाम 6 बजे तक खुला रहता है। तत्तापानी में हॉट स्प्रिंग वाटर, हिमालय की गुफाओं और ट्रेकिंग ट्रेल्स जैसे कई और पर्यटक आकर्षण स्थान मौजूद हैं।

तत्तापानी (Tattapani)
                               तत्तापानी (Tattapani)

 

टॉय ट्रेन (Toy Train)

शिमला से कालका टॉय ट्रेन चलती है जो कि आपको कई खूबसूरत स्थानों और स्टेशन दिखाते हैं। यह शिमला की सबसे खास सवारी में से एक है टॉय ट्रेन। यह टॉय ट्रेन पहाड़ी ढलान, हरे भरे जंगल के साथ और भी अन्य चीजों को पार करता हुआ जाता है। टॉय ट्रेन की सवारी करने का सबसे अच्छा समय सर्दियों का मौसम होता है क्योंकि यह टॉय ट्रेन ट्रैक बर्फ से पूरी तरह से ढकी हुई होती है। और आप इस खूबसूरत नजारे का आनंद ले सकते हैं।

टॉय ट्रेन (Toy Train)
                                 टॉय ट्रेन (Toy Train)

 

शिमला कैसे पहुँचें (How to Reach Shimla)

वायुमार्ग (Airway)

शिमला हवाई अड्डे से गोवा, नई दिल्ली, कोलकाता, मुंबई और चंडीगढ़ प्रमुख शहरों से नियमित रूप से आपको उड़ानें यहां से आसानी से मिल जाएगी।

रेलमार्ग (Railway)

कालका रेलवे स्टेशन शिमला से लगभग 87 किमी की दूरी पर स्थित हैं जो कि कोलकाता और नई दिल्ली जैसे शहरों से अच्छी तरह से जुड़ा हुआ मार्ग है। यहां पर आप टैक्सी या टैक्सी को किराए पर ले कर इस जगह को आसानी से और अच्छे से घूम सकते है।

 

घूमने का समय (visit in Shimla)

शिमला घूमने का सबसे अच्छा समय अक्टूबर से मार्च तक होता है लेकिन आप यहां पूरे साल में किसी भी समय में घूमने के लिए जा सकते है। गर्मियों में भी आप शिमला घूमने जा सकते है साथ ही यहां आप अपनी हनीमून यात्रा को भी एन्जॉय कर सकते है |

 

शिमला में कैसे घूमे (How to Travel in Shimla)

शिमला आ कर आपको यहां पर बस, टेक्सी और कार आसानी से उपलब्ध हो जाएगी। इसके अलावा आप यहां पर प्राइवेट बाइक और स्कूटर को भी बुक कर सकते है। यहां पर आपको हर प्रकार के परिवहन आसानी से उपलब्ध हैं, जिससे आप एक पर्यटन स्थल से दुसरे पर्यटन स्थल तक पहुंच सकते है।