सतारा में घूमने की जगह। Places to visit in Satara
सतारा जिले के आस पास सात पहाड़ियाँ होने के कारण इसका नाम सतारा पड़ा, ओर ये सात पहाड़ है पैदयाचा बैरोबा, नक्दिचा डोंगर, जरंदेश्वर, यवतेश्वर, जिंक्यात्रा, कित्लिचा डोंगर और सज्जनगढ़। लगभग 10 ,500 वर्ग कि.मी में फैले इस क्षेत्र के पूरब में सोलापुर, उत्तर में पुणे, पश्चिम में रत्नागिरी और दक्षिण में सांगली प्रमुख जिले है। महाराष्ट्र के सतारा जिले में देखने ओर घूमने के लिए बहुत सारे किले और मंदिर हैं जो पयर्टकों को अपनी ओर आकर्षित करता है।
सतारा में घूमने की जगह। Places to visit in Satara
कस पठार
1200 मीटर की ऊंचाई पर स्थित कस पठार लगभग 1,000 हेक्टेयर का क्षेत्र है। ‘कस’ नाम कासा पेड़ से निकलता है। यह एक लोकप्रिय जगह है, और इस पठार के फूलों के रूप में भी जाना जाता है। इसके साथ ही यह पठार वैज्ञानिकों, प्रकृति प्रेमियों और पर्यटकों के आकर्षण के केंद्रो में से एक है। जो कि सातारा से करीब 24 किमी की दूरी पर स्थित है।

थोसेघर जलप्रपात
थोसेघर जलप्रपात एक मौसमी झरना है जिसे सिर्फ़ मानसून में देखा जा सकता है जो कि एक गहरी घाटी में जा कर गिर जाता है। यह महाराष्ट्र के जाने माने झरनों में से एक है जो कि भारत में सबसे ज्यादा प्रसिद्ध झरनों में से एक है। यह जलप्रपात सातारा से लगभग 26 किमी की दूरी पर है।

वजराई फॉल्स
यह महाराष्ट्र के सबसे शानदार झरनों में से एक हैं और पुणे के पास सबसे शीर्ष मानसून पर्यटन स्थलों में शामिल है। वजराई फॉल्स साल भर बहने वाला
झरना है जो कि मानसून के दौरान पानी की मात्रा अधिक होती है। इस फॉल्स के पास कई छोटी छोटी गुफाएं हैं जो कि फॉल्स के साथ देखा जाता है। यह झरना सतारा जिले के भामबावली गांव के पास स्थित है।

सज्जानगढ़ का किला
यह सातारा जिले में घूमने जाने के लिए एक बहुत ही शीर्ष स्थानों में से एक है, सज्जानगढ़ का किला ऐतिहासिक, आध्यात्मिक माहौल के अलावा सज्जानगढ़ पास के स्थित गांवों और सातारा शहर को भी मनमोहक नज़ारे भी प्रदान करता है।

संत रामदास का किला
संत रामदास का किला सज्जानगढ़ पहाड़ी की चोटी पर शीर्ष पर है जहां तक पहुंचने के लिए 300 सीढियां चढ़नी पडती है। यहां हर साल हजारों भक्त मंदिर में शिव जयंती के दौरान आते है, सातारा शहर का यह किला ऐतिहासिक और आध्यात्मिक माहौल कि छवि सतारा के साथ साथ सज्जानगढ़ के आस पास के गांवों में भी देखने को मिलता है।
अजिंक्य तारा किल्ला
यह किला महाराष्ट्र के प्रमुख ऐतिहासिक स्थानों में से एक है और सातारा में अजिंक्य तारा किल्ला घूमने लायक पर्यटन स्थलों में महत्वपूर्ण है। इस किले का निर्माण शिलाहार वंश के राजा भोज ने करवाया था। यह किला सातारा शहर के आसपास एक प्राचीन पहाड़ी किला है, जो कि सात पहाड़ों में से एक पर स्थित है।

नंदगिरी किल्ला
नंदगिरी पहाड़ी की एक नदी पर स्थित सतारा जिले की महादेव रेंज पर स्थित है। इसके साथ ही इस जिले की वास्तुकला देखने योग्य है। यह किला 3500 फीट की ऊंचाई पर स्थित है जो कि इस क्षेत्र के सबसे मजबूत किलों में से एक है।
