रुद्रप्रयाग में घूमने की जगह। Places to visit in Rudraprayag

Shikha Sahu

उत्तराखंड में बसा, यह खूबसूरत शहर आध्यात्मिक जीवंतता और रहस्यमय आकर्षण से भरा हुआ है। शानदार और मनोरम दृश्यों की पेशकश करता हुआ यह खूबसूरत शहर किसी स्वर्ग से कम नही है। उत्तराखंड राज्य में अलकनंदा और मंदाकिनी नदी के संगम पर स्थित, रुद्रप्रयाग एक पवित्र स्थान है। प्राचीन मंदिरों का घर भी है साथ ही केदारनाथ और बद्रीनाथ जैसे प्रमुख तीर्थस्थलों के प्रवेश द्वार के रूप में भी कार्य करता है।

 

रुद्रप्रयाग में घूमने की जगह। Places to visit in Rudraprayag


 

त्रियुगी नारायण, रुद्रप्रयाग

इसी पवित्र स्थान के आस-पास ही एक विष्णु मंदिर है। रुद्रप्रयाग में स्थित ‘त्रियुगी नारायण’ यात्रा की एक पवित्र जगह है। इस जगह के भ्रमण के दौरान पर्यटक रुद्र कुण्ड, विष्णु कुण्ड और ब्रह्म कुण्ड भी देख सकते हैं। माना जाता है कि सतयुग में जब भगवान शिव ने माता पार्वती से विवाह किया था तब यह ‘हिमवत’ की राजधानी था।

त्रियुगी नारायण, रुद्रप्रयाग
त्रियुगी नारायण, रुद्रप्रयाग

 

चंद्रशिला, रुद्रप्रयाग

चंद्रशिला ट्रैक दर्शकों के बीच सबसे लोकप्रिय ट्रैकिंग मार्गों में से एक है। समुद्र तल से 4000 मीटर की ऊंचाई पर स्थित चंद्रशिला एक मनोरम पर्यटन स्थल है। किंवदंतियों के अनुसार यह वह जगह है जहाँ भगवान राम ने राक्षसों के राजा रावण को जीतने के बाद तप किया था। ।निरंतर खड़ी चढ़ाई ट्रैकिंग को कठोर और मुश्किल बनाती है। चूँकि सर्दियों में यह मार्ग बंद रहता है। यह भी माना जाता है कि चाँद के देवता, चन्द्रमा ने यहाँ अपना प्रायश्चित संपादित किया था।

चंद्रशिला, रुद्रप्रयाग
चंद्रशिला, रुद्रप्रयाग

कालीमठ, रुद्रप्रयाग

कालीमठ में हिंदू देवी काली को समर्पित एक मंदिर है। इस पर्यटन स्थल के निकट के उखीमठ और गुप्तकाशी भी दर्शनीय पर्यटन स्थल हैं। इसे भारत के सिद्ध पीठों में एक माना जाता है। नवरात्रि के शुभ अवसर पर इस मंदिर में देश के विभिन्न भागों से हज़ारों की संख्या में भक्तगण आते हैं।

कालीमठ, रुद्रप्रयाग 
कालीमठ, रुद्रप्रयाग 

उखीमठ, रुद्रप्रयाग

यह जगह कई हिंदू देवी देवताओं के लिए समर्पित अन्य मंदिरों जैसे अनिरुद्ध, पार्वती, ऊषा, शिव और मंधाता मंदिर की यात्रा का अवसर प्रदान करता है। इस मंदिर में भगवान शिव की बड़ी खूबसूरती से तैयार की गई एक मूर्ति प्रतिष्ठापित है। माना जाता है कि इस जगह का यह नाम ‘बाणासुर’ की बेटी ‘ऊषा’ से उत्त्पन्न हुआ है।

उखीमठ, रुद्रप्रयाग
उखीमठ, रुद्रप्रयाग

 

मां हरियाली देवी मंदिर, रुद्रप्रयाग

रुद्रप्रयाग शहर से 37 किमी की दूरी पर स्थित एक लोकप्रिय धार्मिक स्थल है। इस मंदिर में क्षत्रपाल और हीट देवी की मूर्तियाँ भी हैं। समुद्र की सतह से 1400 मीटर की उंचाई पर स्थित यह जगह विशाल हिमालयन श्रेणियों से घिरी हुई है।

मां हरियाली देवी मंदिर, रुद्रप्रयाग
मां हरियाली देवी मंदिर, रुद्रप्रयाग

इंद्रासणी मनसा देवी मंदिर, रुद्रप्रयाग

किंवदंतियों के अनुसार माना जाता है कि यह एक प्राचीन मंदिर है जो कि आदि गुरु शंकराचार्य के ज़माने में निर्मित किया गया था। महाकाव्य स्कन्द पुराण, देवी भागवत और केदारखंड के अनुसार इंद्रासणी देवी को ‘कश्यप’ की मानसी कन्या के रूप में जाना जाता है। इंद्रासणी मनसा देवी मंदिर नागों की देवी मनसा माता को समर्पित है।

इंद्रासणी मनसा देवी मंदिर, रुद्रप्रयाग
इंद्रासणी मनसा देवी मंदिर, रुद्रप्रयाग

जखोली, रूद्रप्रयाग

खूबसूरत पहाणियों से घिरा हुआ यह छोटा सा गाँव पर्यटकों को पर्वतारोहण का मौक़ा देता है। एक अन्य पर्यटक स्थल ‘तिलवारा’ भी यहीं पास में स्थित है।  से कुछ ही दूरी पर स्थित चामुंडा देवी का मंदिर और रुद्रनाथ का मंदिर देखने योग्य है।

जखोली, रूद्रप्रयाग
जखोली, रूद्रप्रयाग

 

मद्महेश्वर मंदिर,

समुद्र तल से 3289 मीटर की ऊंचाई पर स्थित इस मंदिर को दूसरे केदार के रूप में जाना जाता है। यह मंदिर सर्दियों के मौसम में बंद रहता है। मद्महेश्वर नदी के स्रोत (मुख) के पास के इलाके में स्थित है। इस मंदिर की रजत मूर्तियों को उखीमठ में स्थानांतरित कर दिया जाता है।

मद्महेश्वर मंदिर,
मद्महेश्वर मंदिर,

 

कार्तिक स्वामी, रुद्रप्रयाग

समुद्र की सतह से 3048 मीटर की ऊँचाई पर स्थित यह स्थान शक्तिशाली हिमालय की श्रेणियों से घिरा हुआ है। रुद्रप्रयाग जिले के पवित्र पर्यटक स्थलों में से एक है।

कार्तिक स्वामी, रुद्रप्रयाग
कार्तिक स्वामी, रुद्रप्रयाग

 

रूद्रप्रयाग मंदिर, रुद्रप्रयाग

हिंदुओं के भगवान और विध्वंश (विनाश) के देवता भगवान शिव को समर्पित इस मंदिर में हर साल बड़ी संख्या में पर्यटक, दौरे पर आते हैं। रूद्रप्रयाग मंदिर का नाम प्रमुख धार्मिक केन्द्रों में शामिल है, जो दो नदियों के संगम पर स्थित है। अलकनंदा और मंदाकिनी नदी। यह स्थान आपको पास ही में स्थित जगदंबा मंदिर के दर्शनों का मौक़ा भी देता है।

रूद्रप्रयाग मंदिर, रुद्रप्रयाग
रूद्रप्रयाग मंदिर, रुद्रप्रयाग

 

TAGGED:
Share This Article
Leave a Comment