भारत के ह्रदय राज्य मध्य प्रदेश सबसे खूबसूरत जिला रतलाम है, जो कि चारों तरफ़ से खूबसूरत स्थलों से घिरा हुआ है। यहां कभी महाराजा रतनसिंह का शासन चलता था। यहां बहुत से ऐसे घूमने योग्य स्थान है जिसे देखने लोग दूर दूर से आते है।
रतलाम में घूमने की जगह। Places to visit in Ratlam
कैक्टस गार्डन
यह एक अपेक्षाकृत नया बगीचा है जिसे लगभग 50 साल पहले सैलाना उद्यान परिसर में स्थापित किया गया था। शहर के सेलाना पैलेस में स्थित कैक्टस गार्डन पर्यटकों के बीच सबसे लोकप्रिय पर्यटन स्थलों में से एक है। ये बगीचा लगभग 200 साल पुराना है। यहां भारतीय किस्मों के साथ-साथ कैक्टिस की विदेशी प्रजातियां भी देखी जा सकती हैं।

खरमौर पक्षी अभयारण्य
यह पक्षी अभयारण्य रतलाम शहर के सेलाना गांव में स्थित है। इसलिए इसे सैलाना पक्षी अभयारण्य भी कहा जाता है। इस अभयारण्य का सबसे मुख्य दुर्लभ खरमौर पक्षी प्रजाति है। ये अभयारण्य 13 वर्ग किलोमीटर के क्षेत्र में फैला हुए हैं।

ढोलवाड़ बांध
ढोलवाड़ बांध यहां आने वाले सैलानियों के मध्य काफी लोकप्रिय है। यह बांध राति में स्थित है जो रतलाम से 25 किमी की दूर है। बांध के आसपास का दृश्य काफी लुभावना है। यहां सैलानी सूर्यास्त देखना और शांत हवा और शांत माहौल का आनंद लेना ज्यादा पसंद करते हैं।

कालिका माता मंदिर
यह मंदिर मुख्य रतलाम शहर में स्थित है। कालिका माता मंदिर रतलाम शहर का एक प्रसिद्ध मंदिर है। इस मंदिर में नवरात्रि के समय 10 दिन का मेला आयोजित किया जाता है, जिसमें शहर के लोग आते हैं। नवरात्रि में यहां पर गरबे का आयोजन होता है। यह मंदिर बहुत प्राचीन है और कहा जाता है कि इस मंदिर का संबंध राजघराने से रहा है।

कीर्ति स्तंभ सैलाना
इस स्तंभ का निर्माण तत्कालीन नरेश जसवंत सिंह द्वारा 1859 से 1919 के बीच करवाया गया था। स्तंभ में ऊपर जाने के लिए सीढ़ियां बनाई गई हैं। आप इस स्तंभ के ऊपर जा सकते हैं और चारों तरफ का खूबसूरत व्यू देखने के लिए मिलता है। यह कीर्ति स्तंभ पत्थर व चूना से बना हुआ है।

श्री केदारेश्वर महादेव मंदिर
यहां पर शिव भगवान जी का मंदिर है। यह मंदिर चारों तरफ से खूबसूरत पहाड़ियों से घिरा हुआ है। यहां पर अगर बरसात के समय आते हैं, तो बरसात में यहां पर जलप्रपात देखने के लिए मिलता है और यहां पर एक गहरा कुंड है। जलप्रपात एक कुंड पर गिरता है। यह जगह चारों तरफ ऊंची ऊंची पहाड़ियों से घिरी हुई है। यहां पर बरसात के समय चारों तरफ हरियाली रहती है।

अष्टपद जैन तीर्थ
यह जैन समुदाय का धार्मिक स्थल है। यहां पर आकर बहुत ही खूबसूरत मार्बल से बना हुआ मंदिर देखने के लिए मिलता है। यहां पर ठहरने के लिए और भोजशाला उपलब्ध है। यह मंदिर बहुत ही अद्भुत लगता है।

गढ़ खंखाई माताजी
मंदिर माही नदी के किनारे स्थित है। इस मंदिर से माही नदी का मनोरम दृश्य देखने के लिए मिलता है। नवरात्रि के समय यहां पर मां के दर्शन करने के लिए लोगों की भीड़ जमा होती है। यहां पर चारों तरफ का दृश्य बहुत ही अद्भुत है। गढ़ खंखाई माताजी मंदिर रतलाम शहर का एक प्रसिद्ध मंदिर है।

माही बजाज सागर बांध
जगह बहुत खूबसूरत है यह जगह हरियाली से घिरी होती है। यहाँ पर आपको बहुत सारे टापू देखने मिलते हैं। आप यहां पर एक दिन पिकनिक बनाने के लिए आ सकते हैं।

रतलाम एक बहुत ही सुन्दर शहर है । रतलाम के बारे में यदि जानकारी आपको पसंद आई हो तो इसे अपने दोस्तों के साथ जरूर शेयर करें ।
Ratlam is very beautiful City temple is Kalika Devi