बिहार राज्य का एक मुख्य जिला पूर्णिया है जो बिहार की राजधानी पटना से लगभग 300 किलोमीटर की दूरी पर स्थित है। कोसी और महानंदा नदी पूर्णिया जिला की मुख्य नदियों में से है। पूर्णिया जिले को देश का सबसे पुराना जिला माना जाता है।
पूर्णिया (पुरेना) में घूमने की जगह | Places to visit in Purnia (Purnea)
ध्रुव उद्यान पूर्णिया (Dhruv Park Purnia)
पूर्णिया जिले का एक मुख्य पर्यटन स्थल ध्रुव उद्यान है, जहां पर बहुत सारे झूले है और जहां पर चारों ओर हरियाली देखने के लिए मिलती है। साथ ही यहां एक बहुत सुंदर तालाब भी देखने के लिए मिलता है।
ध्रुव उद्यान पूर्णिया (Dhruv Park Purnia)
पंचमुखी हनुमान मंदिर पूर्णिया (Panchmukhi Hanuman Mandir Purnia)
पूर्णिया का मुख्य पंचमुखी हनुमान मंदिर एक धार्मिक स्थल है। यह मंदिर एक प्राचीन और सुंदर मंदिर है। यह एक बहुत ही आकर्षक मंदिर है जहां आपको पंचमुखी हनुमान जी के दर्शन करने मिलते हैं। इसके साथ ही आपको शिव भगवान जी के भी दर्शन करने को मिलते हैं।
पंचमुखी हनुमान मंदिर पूर्णिया (Panchmukhi Hanuman Mandir Purnia)
मां पूरण देवी मंदिर पूर्णिया (Maa Puran Devi Temple Purnia)
मां पूरण देवी मंदिर एक प्रसिद्ध मंदिर है, जो पूर्णिया में स्थित हैं। यहां महाकाली का ही रूप पूरण माता विराजमान है। महाकाली को समर्पित इस मंदिर में ऐसी मान्यता है कि यहां जो सच्चे मन से मां से विनती करते हैं, तो मां आपकी इच्छा जरूर पूरी करती है।
मां पूरण देवी मंदिर पूर्णिया (Maa Puran Devi Temple Purnia)
जलालगढ़ का किला पूर्णिया (Jalalgarh Fort Purnia)
पूर्णिया का एक ऐतिहासिक स्थल जलालगढ़ का किला है। पूर्णिया शहर से करीब 20 किलोमीटर की दूरी पर यह किला स्थित हैं। इस किले का निर्माण पूर्णिया के नवाब सैयद मोहम्मद जलालुद्दीन ने किया था।
जलालगढ़ का किला पूर्णिया (Jalalgarh Fort Purnia)
राणी सती मंदिर पूर्णिया (Rani Sati Temple Purnia)
पूर्णिया में स्थित राणी सती मंदिर जिले के कसबा ब्लॉक में स्थित है। इस मंदिर में रानी सती की प्रतिमा बहुत सुंदर लगती हैं। चारों तरफ हरियाली से घिरे हुए इस मंदिर के बीच में एक तालाब देखने के लिए मिलता है, साथ ही इस मंदिर में शिवलिंग के दर्शन करने के लिए भी मिलते हैं।
राणी सती मंदिर पूर्णिया (Rani Sati Temple Purnia)
मां कामाख्या स्थान मंदिर (Maa Kamakhya Sthan Temple)
पूर्णिया जिले का एक मुख्य मंदिर मां कामाख्या स्थान मंदिर है जो कि भवानीपुर में स्थित हैं। मंदिर में मां कामाख्या की बहुत ही सुंदर प्रतिमा देखने को मिलती हैं। यह एक बहुत भव्य मंदिर है।
मां कामाख्या स्थान मंदिर (Maa Kamakhya Sthan Temple)
श्री हरि नरसिंह अवतार स्थल (Shri Hari Narasimha Avatar Sthal Purnia)
पूर्णिया जिले बनमनरवी ब्लॉक में, सिकलीगढ़ धरहरा में स्थित श्री हरि नरसिंह अवतार एक प्रसिद्ध धार्मिक स्थल है। यह एक प्रसिद्ध जगह है जहां हरि नरसिंह अवतार के रूप में भगवान विष्णु जी इस पृथ्वी में आए थे।