लुधियाना में घूमने की जगह। Places to visit in Ludhiyana

सतलज नदी के किनारे पर स्थित लुधियाना शहर पंजाब का सबसे बड़ा शहर है। लुधियाना अपने कई स्थलों के आकर्षण के लिए जाना जाता है जिसका यात्री आनंद ले सकते हैं। लुधियाना शहर का नाम राजवंश के नाम पर रखा गया था। लुधियाना में आप घूमने के साथ साथ यहां के लजीज व्यंजनों का स्वाद यहां के पंजाबी ढांबों में भी ले सकते है।

लुधियाना में घूमने की जगह। Places to visit in Ludhiyana


लोधी किला

पंजाब में लुधियाना शहर के आसपास के किलों में से एक है। इस किले को पुराने किले के रूप में जाना जाता है, वास्तव में यह भव्य संरचना वाला किला है जो खराब रखरखाव के कारण खंडहर में तब्दील हो चुका है। इस किले की संरचना बहुत ही साधारण है, लेकिन इस किले के भव्य अतीत के कारण लोधी किला यहां आने वाले पर्यटकों के लिए एक आकर्षण बना हुआ है।

लोधी किला
लोधी किला

 

फिल्लौर किला

लुधियाना शहर के अन्य खूबसूरत पर्यटक स्थलों में फिल्लौर किला शामिल हैं। जहां लोग भरी संख्या में यहां आते हैं। साथ ही इस किले की वास्तुशिल्प देखने योग्य होती हैं।

फिल्लौर किला
फिल्लौर किला

आलमगीर

श्रीमानजी साहिब गुरुद्वारा इस गाँव का मुख्य आकर्षण का केन्द्र हैं। इस गुरुद्वारा को आलमगीर गुरुद्वारा के नाम से जाना जाता है। इस गुरुद्वारे में सैकड़ों लोगों की मुफ्त सेवा भी की जाती है। और यह सिख गुरुद्वारों में से सबसे बड़ा लंगर का हॉल भी है।

आलमगीर
आलमगीर

महाराजा रणजीत सिंह युद्ध संग्रहालय

यहां कारगिल युद्ध और इतिहास प्रेमियों के बारे में जानने के उत्सुक लोगों को यहां आकर बहुत ही आनंद की अनुभूति होती हैं।

महाराजा रणजीत सिंह युद्ध संग्रहालय
महाराजा रणजीत सिंह युद्ध संग्रहालय

नानकसर जगराओं

अगस्त में पांच दिनों के लिए हर साल इस स्थल में वार्षिक मेले का आयोजन होता है। दिवस, यहां बड़ी धूमधाम के साथ मनाए जाते हैं। हर साल 13 जनवरी से 17 जनवरी तक गुरु नानक देव जी के प्रकाश दिवस, गुरु गोबिंद सिंह जी, गुरु हरगोबिंद जी और गुरु अर्जन देव जी के शाहिदा दिवस, बड़ी धूमधाम के साथ मनाए जाते हैं।

नानकसर जगराओं
नानकसर जगराओं

नेहरू रोज गार्डन

यह गार्डन लुधियाना शहर के बीचों-बीच स्थित एक बहुत ही खूबसूरत लैंडस्केप गार्डन है। जो 27 एकड़ क्षेत्र में फैला हुआ एक विशाल आकर्षण वाला 1600 किस्मों के गुलाबों का घर और 17000 पौधों का एक आकर्षण का केन्द्र बना हुआ है। नेहरू रोज गार्डन की स्थापना वर्ष 1967 में की गई थी। जो कि लुधियाना शहर के सबसे पुराने और सबसे बड़े हॉलीडे डेस्टीनेशन में से एक बहुत ही लोकप्रिय जगह है। इस जगह की सबसे खास बात यह है कि यहां हर रात संगीत और फव्वारों को रंगीन रोशनी से रोशन किया जाता है।

नेहरू रोज गार्डन
नेहरू रोज गार्डन

 

टाइगर सफारी

लुधियाना के जीटी रोड पर स्थित टाइगर सफारी एक पर्यटक स्थान है। यहां पर कई जानवरों को उनके प्राकृतिक आवास में घूमते हुए देखा जा सकता हैं। यहां पर आप जीप पर सवार हो कर इस क्षेत्र की सैर कर सकते है। इसके साथ ही आप यहां आप खरगोशों, बाघों, मोरों, सांभरों और काले हिरन को भी देख सकते है।

टाइगर सफारी
टाइगर सफारी

गुरुद्वारा श्री मंजी साहिब

गुरुद्वारा श्री मंजी साहिब को पंजाब के सबसे धार्मिक मंदिरों में से एक माना जा सकता है। यह गुरुद्वारा आलमगीर गाँव में स्थित है, जिसे आलमगीर साहिब के नाम से भी जाना जाता है। यह गुरुद्वारा भक्तों के लिए एक मबहुत ही महत्वपूर्ण तीर्थ स्थलों में से एक है।

गुरुद्वारा श्री मंजी साहिब
गुरुद्वारा श्री मंजी साहिब