हिमाचल प्रदेश के चुनिंदा स्थलों में किन्नौर को गिना जाता है, जो कि किन्नौर शिमला से लगभग 259 कि.मी की दूरी पर स्थित है। जहां पर आपको एक शांत माहौल मिल जाता हैं। यह स्थान खूबसूरत गावों और प्राकृतिक आकर्षणों का समूह है। यहां आने वाले पर्यटक इस पहाड़ी राज्य के छिपे हुए आकर्षणों तक पहुंचना ज्यादा पसंद करते हैं। किन्नौर एक ऐसी जगह है, जो अपनी प्राकृतिक सौंदर्यता के लिए जाना जाता हैं।
किन्नौर में घूमने की जगह। Places to visit in Kinnaur
नारकंडा
हिमाचल के किन्नौर भ्रमण की शरुआत आप शिमला के 150 कि.मी की दूरी पर स्थित नारकोंडा से कर सकते हैं। यह एक खूबसूरत पहाड़ी गांव है जो अपने मनमोहक वातवरण और प्राकृतिक आकर्षणों के लिए जाना जाता है। आकार में भले ही यह बड़ा नहीं है पर यहां का जन्नत का एहसास जरूर करेंगे।
पहाड़ी खूबूसरती का आनंद लेने के लिए यहां पर्यटकों का आना जाना लगा रहता है, हांलाकि अभी भी यह स्थल सैलानियों की भीड़भाड़ से कोसो दूर है। यहां आप हाटू चोटी, स्थानीय झील, नाग देवता मंदिर को देखने न भूलें।

सराहन
इस गांव में भीमाकाली माता का मंदिर बना हुआ है, जिसके लिए यह गांव जाना जाता हैं। इसके साथ ही यह गांव पूर्व मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह से भी ताल्लुक रखता है। यहां आप सराहन गांव की सैर का सुकून भरा आनंद भी ले सकते हैं। सहारन से लेकर सांगला तक के सफर के बीच में कई खूबसूरत दर्शनीय स्थल मौजूद हैं। इसके साथ ही आप यहां आकर पहाड़ी खूबसूरती का आनंद भी जरूर लें।

सांगला
किन्नौर आकर आप सांगला घूमने का आनंद भी ले सकते हैं। यहां पर कामरू का किला स्थित है जो कि देखने लायक किला है। आप इस किले के इतिहास को जानने के लिए यहां आ कर भ्रमण कर सकते हैं। साथ ही यहां इसके अलावा कई मंदिर भी देखने को मिल जाते है। इन सब के अलावा आपको यहां कुछ एडवेंचर गतिविधियों में हिस्सा लेने का भी आनंद मिलता हैं। जहां आप पहाड़ी सुंदरता के बीच ट्रेकिंग कर सकते है।

रिकोंग पिओ
रिकोंग पिओ एक बहुत ही खास स्थल है, जहां आप शॉपिंग के साथ साथ पहाड़ी सौदर्यता का आनंद ले सकते है। यहां पर आप काफी किफायती दामों पर आप कई खूबसूरत चीजें ले सकते हैं। साथ ही यहां का किन्नौरी जीरा और किन्नौरी शॉल प्रसिद्ध है। इन दोनो की उत्पादों को यहां का खास माना जाता हैं।

कलपा
पिओ से लगभग 5 किमी की दूरी पर स्थित आप यहां कलपा स्थल भी घूम सकते है। जिसके साथ ही आप यहां किन्नौर कैलाश के अद्भुत नजारों का मजा ले सकते है। इन सबके अलावा यह खूबसूरत मंदिरों और तिब्बती मठ के लिए भी यह प्रसिद्ध है। जहां आप मानसिक सुख और आत्मिक का अनुभव करने का एक अच्छा विकल्प है। एकांत स्थल और प्रकृति स्थल के प्रेमियों के लिए इसे काफी खास माना जाता है।
