कपूरथला में घूमने की जगह। Places to visit in Kapurthala

पंजाब राज्य का एक खूबसूरत शहर कपूरथला है। और इस शहर की शानदार वास्तुकला को देखते हुए इसे ‘पंजाब का पेरिस’ भी कहा जाता है। कपूरथला शहर ऐतिहासिक महत्व के लिए जाना जाने वाला प्रसिद्ध पर्यटन स्थलों में गिना जाता है। सड़क परिवहन की मदद से आप दिल्ली से मात्र 390 किमी का रास्ता तय कर के कपूरथला पहुंच सकते है। साथ ही कपूरथला शहर में मौजूद गार्डन इंडो-सारसेन, फ्रेंच वास्तुकला और प्राचीन संरचनाएं वास्तुकला के एक अद्भुत उदाहरणों में से हैं।

कपूरथला में घूमने की जगह। Places to visit in Kapurthala


 

जगतजीत महल

कपूरथला के प्रसिद्ध ऐतिहासिक महलों में से एक है
जगतजीत महल। कभी इस महल में महाराज जगतजीत सिंह निवास किया करते थे। यह महल 1908 में बनाया गया है जो कि अपनी इंडो-सारसेन वास्तुकला के लिए विख्यात है। और अब कपूरथला के इस महल को कपूरथला के सैनिक स्कूल के रूप में बदल दिया गया हैं, और यहां पर छात्रों को एनडीए की लिए तैयार किया जाता है।

जगतजीत महल
जगतजीत महल

कजली वेटलैंड

यह कजली झील एक मानव निर्मित झील है। जो पर्यटन के लिहाज से यह झील काफी ज्यादा प्रसिद्ध है। इसके साथ ही कजली वेटलैंड एक बहुत ही लोकप्रिय पिकनिक स्पार्ट के रूप में जाना जाता है। वीकेंड के लिए यह एक महत्वपूर्ण और खास पर्यटन स्थान है, यहां आप अपने दोस्तों और परिवार के साथ कजली झील का आनंद लेने आ सकते है।

कजली वेटलैंड
कजली वेटलैंड

मूरिश मस्जिद

इस मस्जिद की ऐतिहासिक सरंचनाओं को देखने के लिए आप यहां के प्रसिद्ध मूरिश मस्जिद की सैर कर सकते है। महाराजा जगतजीत सिंह बहादूर ने इस प्राचीन संरचना को 1930 में बनवाया था। इस मस्जिद में एक शानदार चित्रकारी को भी देख सकते हैं। जो एक धार्मिक स्थान के रूप में जाना जाता हैं। इस मस्जिद की प्राचीन सरंचना बहुत ही खूबसूरत दिखाई देती हैं।

मूरिश मस्जिद
मूरिश मस्जिद

 

पंच मंदिर

फतह सिंह अहलुवालिया के शासनकाल में ही इस पंच मंदिर का निर्माण किया गया था। इस मंदिर को भारत के उन खास मंदिरों में गिना जाता हैं जिसकी रेप्लिका को और भी कई जगहों में भी बनाई गई है। इसके साथ ही पंजाब के लाहोर में एक म्यूजियम में भी पंच मंदिर की रेप्लिका मौजूद है। इस मंदिर की शानदार कारीगरी को देखने के लिए पर्यटक दूर दूर से यहां आते है।

पंच मंदिर
पंच मंदिर

शालिमार गार्डन

कपूरथला शहर में स्थित शालिमार गार्डन की सैर भी आप कर सकते है। यह बगीचा शहर के बीचोबीच स्थित है, इसके साथ ही यह बगीचा यहां के मुख्य पर्यटन स्थलों में से एक है। इसके साथ ही आप कपूरथला के शाही परिवार की स्मारक भी देख सकते है। साथ ही शहरी व्यस्तता और शहरी भागदौड़ में शालिमार गार्डन पर्यटकों को आनंद और आराम की अनुभूति महसूस कराता है।

शालिमार गार्डन
शालिमार गार्डन