कैमूर शहर कुदरती रूप से काफी खास और सुंदर शहरों में से एक माना जाता हैं, जो कि वर्तमान में यह बिहार राज्य का एक जिला है। कैमूर जिले का गठन 1993 में किया गया था। जहां पर आज भी आप प्राचीन स्थल, शहर और सरंचनाओं को देख सकते हैं। जो लोग इतिहास में दिलचस्पी रखते है उनके लिए यह जगह बहुत ही अच्छी मानी जाती है।
कैमूर में घूमने की जगह (Places to visit in Kaimur)
कैमूर श्रृंखला
कैमूर पहाड़ी श्रृंखला से आप कैमूर भ्रमण की शुरूआत कर सकते हैं। यह पहाड़ियां विंध्य रेंज के पूर्वी भाग में लगभग 483 कि.मी में फैली हुई है, जो कि मध्यप्रदेश के जलबलपुर से लेकर बिहार के सासाराम तक फैली हुई हैं। इसके साथ ही आपको यहां जलप्रपातों को भी देखने को मिल जाता हैं।
कैमूर श्रृंखला
करकट जलप्रपात
कई खूबसूरत जलप्रपातों से घिरी हुई कैमूर की पहाड़ियों पर आ कर आप पिकनिक मना सकते है। जहां पर लोग वीकेंड पर दूर-दूर से मौज मस्ती करने लिए आते हैं। इसके साथ ही यहां स्विमिंग, बोटिंग और फिशिंग जैसी कई गतिविधियों का भी मज़ा ले सकते है। करकर जलप्रपात एक बहुत ही खूबसूरत जलप्रपातों में से एक है जहां पर आप ट्रेकिंग का भी अनुभव ले सकते हैं।
करकट जलप्रपात
तेलहार कुंड/जलप्रपात
यहां आकर आप तेलहार कुंड की सैर भी कर सकते हैं। यह एक प्रसिद्ध जलप्रपात है जो कि पर्यटन स्थलों में गिना जाता है। बारिश के समय यह जलप्रपात और भी खूबसूरत लगने लगता हैं। इसके साथ ही इस जलप्रपात के पास में ही एकमां मुंडेश्वरी का एक पुराना मंदिर भी स्थित है।
तेलहार कुंड/जलप्रपात
कैसे करें प्रवेश
बिहार में स्थित कैमूर में आप परिवहन के तीनों मार्गों से पहुंच सकते हैं। यहां का पास का हवाईअड्डा वाराणसी एयरपोर्ट है। इसके अलावा भभुआ या वाराणसी रेलवे स्टेशन भी पास ही हैं। साथ ही सड़क मार्गों से भी पहुंच सकते हैं।