गोपालगंज में घूमने की जगह | Places to visit in Gopalganj

Shikha Sahu

उत्तरप्रदेश की सीमा से सटे गोपालगंज बिहार राज्य का एक मुख्य जिला है, गोपालगंज बिहार की राजधानी पटना से करीब 150 किलोमीटर की दूरी पर है।

तो आइए जानते है गोपालगंज में घूमने की लिए कौन सी जगहें और जब भी आप गोपालगंज की यात्रा करें तो आपको जिन पर्यटक स्थलों पर जाना चाहिए।

गोपालगंज में घूमने की जगह (Places to visit in Gopalganj)

माँ थावे मंदिर , गोपालगंज (Thawe Mandir, Gopalganj)

माँ थावेवाली का पवित्र स्थान गोपालगंज जिले के थावे प्रखंड में स्थित है। मां अपने एक और पवित्र स्थान कामरूप, असम से यहां पहुंची हैं, जहां वह अपने महान भक्त “श्री रहशु भगत जी” की प्रार्थना पर “माँ कामाख्या” के रूप में जानी जाती हैं। माँ को “सिंघासिनी देवी” “राशु भवानी” के नाम से भी जाना जाता है।

इस मंदिर को लेकर ऐसी मान्यता है कि मान्यता है कि यहां मां अपने भक्त रहषु भगत के बुलावे पर असम के कमाख्या स्थान से चलकर यहां पहुंची थीं। मान्यताओं कि माने तो मां कमाख्या से चलकर कोलकाता (काली के रूप में दक्षिणेश्वर में प्रतिष्ठित), पटना (यहां मां पटन देवी के नाम से जानी गईं), आमी (छपरा जिले में मां दुर्गा का एक प्रसिद्ध स्थान) होते हुए थावे पहुंची थीं. और रहषु के मस्तक को विभाजित करते हुए साक्षात दर्शन दीं।

थावे मंदिर की पीछे एक सरोवर भी है और वहाँ एक पार्क भी बना हुआ है। आप दर्शन की बाद मंदिर की पीछे सरोवर की पास जाकर कुछ वक्त बिता सकते है साथ ही अगर आप परिवार और बच्चों की साथ गए है तो पार्क का भी आनंद उठा सकते है।

गंडक नदी का दृश्य (Gandak river view)

गंडक नदी गोपालगंज की प्रमुख नदी है, जो कि नेपाल जिले से बहती हुई गोपालगंज में प्रवेश करती हैं। इस नदी का नजारा बहुत ही सुंदर होता है जो की देखने योग्य होता है। यहां आप घूमने आने के साथ साथ स्नान का भी मज़ा ले सकते है।

गंडक नदी का दृश्य (Gandak river view)

माई लछवर मंदिर गोपालगंज (Mai Lachwar Mandir Gopalganj)

यह मंदिर मां दुर्गा को समर्पित है, जो कि गोपालगंज में थावे के पास लछवर गांव में बना हुआ है। ऐसा कहा जाता हैं कि इस मंदिर की मिट्टी के स्पर्श मात्र से ही भूत प्रेत से ग्रसित शरीर को, भूत प्रेत छोड़ कर चले जाते हैं। यह एक प्रसिद्ध जगह है।

माई लछवर मंदिर गोपालगंज (Mai Lachwar                                Mandir Gopalganj)

मां पितांबरा पीठ मंदिर गोपालगंज (Maa Pitambara Peeth Temple Gopalganj)

गोपालगंज का एक प्रसिद्ध मंदिर मां पितांबरा पीठ मंदिर है, जो कि गोपालगंज के कुचायकोट में स्थित है। इस मंदिर में आपको पीले कलर के वस्त्र धारण किए मां बगलामुखी माता के दर्शन करने को मिलते हैं।

        मां पितांबरा पीठ मंदिर गोपालगंज (Maa                       Pitambara Peeth Temple Gopalganj)

महाशिवपुर धाम गोपालगंज (Mahashivpur Dham Gopalganj)

गोपालगंज के प्रसिद्ध मंदिरों में से एक महाशिवपुर धाम स्थित हैं, जो कि एक धार्मिक स्थल है, यह मंदिर गोपालगंज में जलालपुर में स्थित है। यह मंदिर मां दुर्गा जी को समर्पित मंदिर है जो कि एक बहुत ही सुंदर मंदिर है।

लकड़ी दरगाह गोपालगंज (Lakri dargah gopalganj)

गोपालगंज में स्थित लकड़ी दरगाह एक प्रसिद्ध धार्मिक दरगाह है। मुस्लिम संत शाह अरज़न को समर्पित यह दरगाह सिवान जाने वाली सड़क पर मुख्य हाईवे सड़क से थोड़ी ही दूरी पर स्थित है। इसके साथ ही यहां पर एक मदरसा भी है, जहां पर शिक्षा दी जाती है।

TAGGED:
Share This Article
Leave a Comment