गोंडा में घूमने की जगह |Places to visit in Gonda

Shikha Sahu

उत्तर प्रदेश का एक प्रमुख जिला गोंडा है, जहां बहुत सारी नदियां बहती हैं। उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ से लगभग 120 किलोमीटर की दूरी पर स्थित गोंडा जिले में घूमने के लिए बहुत सारी जगह है। साथ ही यहां घाघरा और सरयू नदी भी बहती है।

गोंडा में घूमने की जगह |Places to visit in Gonda

दुखहरण नाथ मंदिर गोंडा (Dukhharan Nath Temple Gonda)

गोंडा शहर का एक प्रमुख धार्मिक स्थल दुखहरण नाथ मंदिर है, जो कि भगवान शिव को समर्पित मंदिर है। गोंडा शहर के बीच में मुख्य सड़क में स्थित मंदिर में आकर बहुत अच्छा लगता है। सोमवार के दिन मंदिर में बहुत सारे भक्त भगवान शिव के दर्शन करने के लिए आते हैं। यहां पर सावन सोमवार में और महाशिवरात्रि के समय भी भक्तो की बहुत भीड़ होती है।

दुखहरण नाथ मंदिर गोंडा (Dukhharan Nath Temple Gonda)

आदि शक्ति मां दुर्गा मंदिर (Adi Shakti Maa Durga Temple Gonda)

गोंडा शहर का एक प्रसिद्ध मंदिर आदिशक्ति मां दुर्गा मंदिर है, जो कि यह मंदिर मां दुर्गा जी को समर्पित है। साथ ही यहां हनुमान जी भी विराजमान है, जो की एक बहुत सुंदर प्रतिमा विराजमान है। इस मंदिर की स्थापना बाबा नूरा मल जी के द्वारा की गई है इसीलिए इस मंदिर को नूरा मल मंदिर के नाम से जाना जाता है।

आदि शक्ति मां दुर्गा मंदिर (Adi Shakti Maa Durga Temple Gonda)

पृथ्वीनाथ महादेव मंदिर गोंडा (Prithvinath Mahadev Temple Gonda)

गोंडा जिले का एक प्रसिद्ध और प्राचीन मंदिर पृथ्वीनाथ महादेव मंदिर है। भगवान शिव को समर्पित इस मंदिर के बारे में कहा जाता है, कि इस मंदिर की स्थापना पांडवों के द्वारा की गई थी और पांडव यहां पर पूजा किया करते थे। गोंडा जिले के खरगुपुर में पृथ्वीनाथ महादेव मंदिर स्थित है। मंदिर में महाशिवरात्रि और सावन सोमवार में भक्तों की भीड़ होती हैं।

पृथ्वीनाथ महादेव मंदिर गोंडा (Prithvinath Mahadev Temple Gonda)

मां खैरा भवानी मंदिर (Maa Khaira Bhavani Temple Gonda)

गोंडा शहर का एक प्रसिद्ध मां खैरा भवानी मंदिर जो कि माता खैरा भवानी जी को समर्पित मंदिर है। यह मंदिर बहुत सुंदर है जो पूरे गोंडा शहर में प्रसिद्ध है। मंदिर के पास में ही एक तालाब भी है। चारों तरफ पेड़ पौधे लगे हुए हैं, छठ पूजा और नवरात्रि में यहां पर बहुत ज्यादा भीड़ लगती है।

मां खैरा भवानी मंदिर (Maa Khaira Bhavani Temple Gonda)

गांधी पार्क गोंडा (Gandhi Park Gonda)

गोंडा शहर का एक मुख्य स्थल गांधी पार्क है, यह एक बहुत सुंदर पार्क है। पार्क में बच्चों के खेलने के लिए बहुत सारे झूले भी लगाए गए हैं, यहां पार्क में बीचों बीच गांधीजी की प्रतिमा देखने के लिए मिलती है। यह पार्क शहर के बीचो बीच बना हुआ है। यहां आकर आपको अच्छा लगेगा और आप यहां अपना अच्छा समय भी व्यतीत कर सकते हैं।

गांधी पार्क गोंडा (Gandhi Park Gonda)

संतेश्वर महादेव मंदिर गोंडा (Santeshwar Mahadev Temple Gonda)

भगवान शिव को समर्पित संतेश्वर महादेव मंदिर गोंडा शहर के कर्नलगंज तहसील में स्थित है। सरयू नदी के किनारे बना हुआ मंदिर जहां पर सुंदर घाट देखने के लिए मिलता है। मंदिर में महाशिवरात्रि और सावन सोमवार में भगवान शिव का रुद्राभिषेक होता है।

संतेश्वर महादेव मंदिर गोंडा (Santeshwar Mahadev Temple Gonda)
Share This Article
Leave a Comment