उत्तर प्रदेश का एक मुख्य जिला इटावा जो लखनऊ से लगभग 210 किलोमीटर की दूरी पर स्थित है। यमुना नदी के किनारे बसा हुआ इटावा शहर जो कि उत्तर प्रदेश और मध्य प्रदेश की सीमा पर स्थित है। साथ ही आपको यहां कई प्राकृतिक जगह और सारे ऐतिहासिक जगह घूमने को मिलती है।
इटावा में घूमने की जगह |Places to visit in Etawah
इटावा सफारी पार्क Itawa (Etawah Safari Park)
जिले का एक मुख्य पर्यटन स्थल इटावा सफारी पार्क है। यहां आपको मुख्य तौर पर जंगली जानवर देखने के लिए मिलते हैं। इस पार्क को बहुत अच्छे तरीके से बनाया गया है। यहां पर बब्बर शेर के बहुत सारे स्टेचू बने हुए है जो देखने में बहुत ही सुंदर लगते हैं। यहां आपको बहुत सारी पंछी और जानवर देखने को मिलते हैं। यहां आपको पार्क में अंदर प्रवेश के लिए सबसे पहले टिकट लेना पड़ता है।

राजा सुमेर सिंह का किला (Raja Sumer Singh Fort Etawah)
इटावा शहर का एक मुख्य दर्शनीय स्थल राजा सुमेर सिंह का किला जो कि एक बहुत ही सुंदर किला है, जो कि एक ऊंचे टीले पर स्थित है, जिसे अब विश्राम ग्रह के रूप में परिवर्तित कर दिया गया है। इस किले के अंदर वीवीआइपी लोग और गवर्नमेंट ऑफिसर ही बस जा सकते है। इस किले से यमुना नदी का सुंदर दृश्य भी आपको देखने के लिए मिलता है। इसके अलावा यहां पर शाम के समय सूर्यास्त का दृश्य बहुत ही जबरदस्त और देखने लायक रहता है।

पिलुआ हनुमान मंदिर इटावा (Pilua hanuma mandir Itawa)
इटावा जिले का एक प्रमुख धार्मिक स्थल पिलुआ हनुमान मंदिर जिसे पिलुआ महावीर मंदिर के नाम से भी जाना जाता है। यह मंदिर चमत्कारी है और इस मंदिर में हनुमान जी की प्रतिमा बहुत ही अद्भुत है, यह एक चमत्कारी मंदिर है, यहां पर हनुमान जी की प्रतिमा लेटी हुई अवस्था में है। यमुना नदी के किनारे बना हुआ यह मंदिर जिसे देखने लोग दूर दूर से यहां पर आते है।

टिक्सी मंदिर इटावा (Tixi Temple Etawah)
इटावा शहर का प्रमुख धार्मिक स्थल टिक्सी मंदिर जो इटावा शहर के प्रसिद्ध मंदिरो में से एक है। प्राचीन स्मारक में बना हुआ यह मंदिर भगवान शिव को समर्पित है। यहां मंदिर के गर्भगृह में शिवलिंग विराजमान है। यहां पर आपको बीहड़ का सुंदर दृश्य दूर दूर तक देखने को मिलता है। यहां पर शाम के समय सूर्यास्त का दृश्य बहुत ही सुन्दर रहता है जो देखने में बहुत अच्छा लगता हैं।

ब्रह्मणी देवी मंदिर इटावा (Brahmani Devi Temple Etawah)
इटावा शहर का एक प्रमुख मंदिर ब्रह्मणी देवी मंदिर है। इटावा शहर के नागलाताैर गांव के पास स्थित यह मंदिर बीहड़ क्षेत्र में स्थित है। इस मंदिर के गर्भ गृह में ब्राह्मणी देवी की प्रतिमा के दर्शन मिलते है। मंदिर में ब्रह्मणी देवी की प्रतिमा बहुत ही सुंदर लगती है। ऐसा कहा जाता है कि माता लोगों की इच्छाएं पूरी करती हैं।

काली बांह मंदिर इटावा (Kali Vahan mandir etawah)
इटावा शहर का एक प्रमुख धार्मिक स्थल काली बांह मंदिर जिसे बेहड़ वाली मैया के नाम से भी जाना जाता है। और इस मंदिर का प्रवेश द्वार बहुत सुंदर है। चारों तरफ से पहाड़ियों से घिरा हुआ यह मंदिर बहुत ही सुंदर लगता हैं। इस मंदिर के लिए लोगों की ऐसी मान्यता है कि यह 1 शक्तिपीठ है। यहां पर मां पार्वती जी की बांह गिरी थी। इसलिए इस मंदिर को काली बांह मंदिर के नाम से जाना जाता है। इसके अलावा आपको इस मंदिर में और भी देवी देवताओं के दर्शन भी मिलते हैं।

श्री नीलकंठ मंदिर इटावा (Shri Neelkanth Mandir Etawah)
भगवान शिव को समर्पित यह मंदिर इटावा शहर का एक मुख्य धार्मिक स्थल है। जिसे श्री नीलकंठ मंदिर के नाम से जाना जाता है। जो कि यह मंदिर इटावा में लालपुरा में स्थित है। यह एक मंदिर प्राचीन है। यहां पर आपको भगवान श्री गणेश जी के भी दर्शन करने के लिए मिलते हैं। यह मंदिर बहुत अच्छी तरह से बना हुआ है। जहां आकर आपको बहुत अच्छा लगता है।
