बिलासपुर में घूमने की जगह। Places to visit in Bilaspur
इतिहास पर नजर डालें तो पता चलता है कि यहां कभी रतनपुर के कलचुरी राजवंश का शासन चलता था। बिलासपुर, भारत के छत्तीसगढ़ राज्य का एक महत्वपूर्ण शहर है, जो ऐतिहासिक, सांस्कृतिक और प्राकृतिक रूप से काफी ज्यादा मायने रखता है। वर्तमान में यहां के अतीत से जुड़े स्थलों को किले और मंदिरों के अवशेषों के रूप में देखा जा सकता है।
बिलासपुर में घूमने की जगह। Places to visit in Bilaspur
अचानकमार वन्यजीव अभयारण्य
घने जंगलों से घिरा यह अभयारण्य पर्यटकों को काफी ज्यादा रोमांचित करता है। जंगली जीवों में आप यहां बाघ, गौर, गीदड़, सियार, भालू, सांभर, नील गाय, चिंकारा, जंगली सूअर आदि देख सकते हैं। बिलासपुर भ्रमण की शुरुआत आप यहां के प्रसिद्ध पर्यटन स्थल अचानकमार वन्यजीव अभयारण्य की रोमांचक सैर से कर सकते हैं।

रतनपुर
यह एक अद्भुत किला है, जिसे देखने के लिए देशभर से पर्यटकों का आगमन होता है। वन्यजीवों को देखने के अलावा आप यहां के ऐतिहासिक स्थलों में से एक रतनपुर की सैर का प्लान बना सकते हैं। रतनपुर एक प्राचीन स्थल है, जो अपनी प्राचीन संरचनाओं के लिए जाना जाता है। इस शहर को बसाने का श्रेय राजा रतनदेव को जाता है।

खूंटाघाट
खूंटाघाट मुख्यत अपने रिवर डैम के लिए जाना जाता है, जो यहां की खारुन नदी पर बना हुआ है। पर्यटकों के मनोरंजन के लिए यहां बोटिंग की सुविधा भी उपलब्ध है। बिलासपुर से आप खूंटाघाट नामक स्थल की सैर का प्लान बना सकते हैं। यह एक लोकप्रिय बांध है, जो मुख्य शहर से लगभग 33 कि.मी की दूरी पर स्थित है।

तालगांव
यह एक खूबसूरत गांव है जो यहां की मनियारी नदी के तट पर बसा है। यह स्थल अपने प्रसिद्ध देवरानी-जेठानी मंदिर के लिए जाना जाता है, जो हिन्दू धर्म में महत्वपूर्ण स्थान रखते हैं। माना जाता है ये मंदिर 1500 साल पुराने हैं, जहां रुद्रशिव की अद्भुत प्रतिमा मौजूद है। बिलासपुर के पर्यटन स्थलों की श्रृंखला में आप मुख्य शहर से 30 कि.मी की दूरी पर बसे तालगांव की सैर का प्लान बना सकते हैं।

मलहार
यहां 11वीं और 12वीं शताब्दी के दौरान बनाए गए कई मंदिरों के अवशेष मौजूद हैं। इतिहास प्रेमियों के लिए यह स्थल काफी ज्यादा मायने रखता है। उपरोक्त स्थलों के अलावा आप यहां के एक अन्य ऐतिहासिक स्थल मलहार की सैर का प्लान बना सकते हैं।
