एलुरु में घूमने की जगह। Places to visit Eluru

Shikha Sahu

आंध्र प्रदेश राज्य के पश्चिम गोदावरी में स्थित जिला एलुरु घूमने के लिए एक बहुत ही अच्छा विकल्प है। जहां आप अपने परिवार और दोस्तों के साथ आकर अपने अवकाश को यादगार बना सकते है। विजयवाड़ा और विशाखपट्नम के पास में ही एलुरु जिला बसा हुए है इसके साथ ही एलुरु जिला सांस्कृतिक और प्राकृतिक दृष्टि से भी काफी महत्वपूर्ण स्थान माना जाता है। यहां पर देश विदेश से सैलानियों का आमगन होता है, क्योंकि यहां पर देखने और घूमने-फिरने के लिए काफी सारे शानदार स्थान मौजूद है जिसे आप यहां आकर एलुरु भ्रमण के दौरान देख सकते हैं।

 

इतिहास

700 से 1200 तक तटीय आंध्र पर पूर्वी चालुक्यों ने वेन्गी के साथ पेडवेगी गांव के पास, उनकी राजधानी के रूप में इस जगह पर राज किया था। इनके ऐतिहासिक प्रमाण गावों, पेदवेगी और गुंटुपल्ली (जिल्करगुगुडेम) में देखने को मिल जाते हैं। तब तक एलुरु 1471 तक कलिंग साम्राज्य का हिस्सा बन चुका था। इसके बाद इस पर गजपति ने शासन किया। और 1515 में ही इस पर श्रीकृष्णदेव राय ने कब्जा कर लिया था। इसे गोलकुंडा के सुल्तान, कुतुब शाह ने विजयनगर साम्राज्य के पतन के बाद ले लिया था। इसके बाद पश्चिम गोदावरी जिले का गठन एलुरू के मुख्यालय के रूप में 1925 में किया गया था। और सभी क्षेत्रीय कार्यालय और जिला कार्यालय भी एलुरु शहर में ही स्थापित किए गए थे।

एलुरु में घूमने की जगह। Places to visit Eluru


 

द्वारका तिरुमाला

इस मंदिर को चिन्ना तिरुपति के नाम से भी जाना जाता है। वैसे दक्षिण भारत में तिरुमाला के नाम के ढेर सारे मंदिर मौजूद है। यहां मंदिर के गर्भ कक्ष में भगवान वेंकटेश्वर की एक बहुत ही अद्भुत मूर्ति रखी हुई है। शेषदाद्री पहाड़ी पर स्थित यह मंदिर एक बहुत ही सुन्दर और लोकप्रिय मंदिर है। और यहां स्थानीय लोगों के साथ साथ दूर-दराज से भी दर्शन के लिए श्रद्धालुओं का आगमन होता है। साथ ही यहां आ कर आप आध्यात्मिक का भी अनुभव कर सकते है।

द्वारका तिरुमाला
                                   द्वारका तिरुमाला

 

कोल्लेरू झील

यहां आकर आप कोल्लेरू झील की भी सैर कर सकते है। जो कि यहां के प्राकृतिक स्थानों में से एक है। यह झील एक ताजे पानी की और यह एक साफ पानी की झील है, जो कि कृष्णा और पश्चिम गोदावरी के बीच बसा एक जिला है। यह झील एक बहुत ही खूबसूरत है, जिसे देखने के लिए दूर-दराज से सैलानी इस देखने के लिए यहां पर आते है। इसके साथ ही यह झील मछुवारों की एक पसंदीदा जगह है। एक जगह रिफ्रेशिंग एहसास के लिए एक बहुत ही सुंदर झील है। इसके साथ ही आप यहां आ कर पक्षी विहार घूमने के मज़े भी ले सकते हैं।

कोल्लेरू झील
                                   कोल्लेरू झील

 

कोल्लेरू पक्षी अभयारण्य

यहां का कोल्लेरू पक्षी अभयारण्य एक बहुत ही रोमांचक पक्षी अभयारण्य है जहां की सैर का आनंद भी आप ले सकते हैं। लगभग 673 वर्ग कि.मी के क्षेत्र में फैला हुआ यह उद्यान जहां एक प्रसिद्ध कोल्लेरू झील और एक बड़ा वेटलैंड भी शामिल है। यह अभयारण्य मुख्य शहर एलुरु से लगभग 15 कि.मी की दूरी पर स्थित है। इस पक्षी अभयारण्य में आप प्रवासी पक्षियों के साथ साथ विभिन्न रंग-बिरंगे स्थानीय पक्षियों को भी देखबक्ते है।

कोल्लेरू पक्षी अभयारण्य
                              कोल्लेरू पक्षी अभयारण्य

 

एलुरु आश्रम

आप यहां स्थित एलुरु आश्रम की ओर भी अपना रूख कर सकते हैं। जिसे एनडीएनके (नाम दत्ता नाथ क्षेत्र) के नाम से भी जाना जाता है। एलुरु के चुनिंदा खास पर्यटन आकर्षणों में एलुरु आश्रम शामिल है। दत्ता पीठ से जुड़ा हुआ इस स्थान में देशभर के श्रद्धालुओं का आना जाना लगा होता है। इसके साथ ही इस आश्रम में एक छोटा सा मंदिर भी बना हुआ है, जहां पर देवी अनघा और भगवान दत्तात्रेय की मूर्ति स्थापित है। और इसके अलावा भी इस मंदिर में अन्य देवी-देवताओं की मूर्तियां है। इस आश्रम में आप मानसिक और आत्मिक का भी अनुभव कर सकते हैं। साथ ही आध्यात्मिक ज्ञान भी यहां आकर प्राप्त कर सकते हैं।

एलुरु आश्रम
                                      एलुरु आश्रम

 

एलुरु बुद्धा पार्क

एलुरु बुद्धा पार्क को जिले के सबसे लोकप्रिय पर्यटन स्थलों में गिना जाता है। इस पार्क में 74 फीट ऊंची गौतम बुद्ध की प्रतिमा और एक छोटा सा तालाब है जो कि यहां के मुख्य आकर्षण का केंद्र हैं। यहां के लोगों के अनुसार यह एक काफी पुराना तालाब है, और ऐसा माना जाता है कि इस तालाब का निर्माण चालुक्य राजवंश के काल में हुआ था। लेकिन अब यह अब अनिवार्य पर्यटन गंतव्य बन चुका है। आप यहां के एलुरु बुद्धा पार्क की सैर का प्लान बना सकते हैं, जहां आप अपने परिवार और दोस्तों के साथ आ कर यहां आंनद ले सकते है।

एलुरु बुद्धा पार्क
                                        एलुरु बुद्धा पार्क

 

कैसे करें प्रवेश

एलुरु शहर आंध्र प्रदेश का प्रसिद्ध जिला है, और था आप परिवहन के तीनों मार्गों से भी आसानी से पहुंच सकते हैं, यहां का सबसे निकट का हवाईअड्डा विजयवाड़ा एयरपोर्ट है, जो कि एलुरु शहर से 46 कि.मी की दूरी पर स्थित है, जहां से आप बस या प्राइवेट कैब से भी एलुरु जा सकते हैं।

साथ ही रेल मार्ग के लिए आप एलुरु रेलवे स्टेशन का जा सकते हैं, जो कि हैदराबाद रेलवे स्टेशन से जुड़ा है। इसके अलावा भी आप सड़क मार्ग के द्वारा एलुरु तक पहुंच सकते हैं, और बेहतर सड़क मार्गों से एलुरु राज्य के कई बड़े शहरअच्छी तरह जुड़ हुआ है।

 

Share This Article
Leave a Comment