दुर्ग घूमने की जगह। Places to visit in Durg

Shikha Sahu

यह शहर शेवनाथ नदी के पूर्वी किनारे पर बसा हुआ है। यह जिला ऊपरी शेवनाथ-महानदी घाटी के दक्षिण में स्थित है। छत्तीसगढ़ के सबसे महत्वपूर्ण शहरों में शुमार दुर्ग एक प्रमुख औद्योगिक और कृषि केन्द्र है। दुर्ग छत्तीसगढ़ का सबसे बड़ा शहर है। शेवनाथ दुर्ग जिले की प्रमुख नदी और महानदी की प्रमुख सहायक नदी है।

दुर्ग घूमने की जगह। Places to visit in Durg


देवबलोड़

यह जगह एक प्रचीन शिव मंदिर के लिए प्रसिद्ध है। चरोड़ा में स्थित देवबलोड़ एक छोटा सा कस्बा है, जो कि भिलाई से लगभग 3 किमी दूर है। इस उत्कृष्ट मंदिर में भगवान शिव, भगवान गणेश सहित कई देवताओं की प्रतिमा रखी गई हैं। ऐसा कहा जाता है कि इस जलाशय का भूमिगत संबंध छत्तीसगढ़ के एक अन्य शहर अरोंग से है। इस मंदिर का इतिहास 5वीं शताब्दी से मिलता है।

देवबलोड़

गंगा मय्या मंदिर

इस मंदिर से एक रोचक पौराणिक कथा जुड़ी हुई है। मंदिर ट्रस्ट सांस्कृतिक गतिविधियों के साथ-साथ गांव वालों के लिए मेडिकल कैंप का भी लगाता है। छत्तीगढ़ का गंगा मय्या मंदिर झालमाला में स्थित है, जो कि भिलाई से करीब 60 किमी दूर है।

गंगा मय्या मंदिर
गंगा मय्या मंदिर

पाटन

अपने आधुनिक और जनजातिय परंपराओं के मिश्रण के कारण यह कस्बा पर्यटकों के बीच काफी चर्चित है। पाटन एक कस्बा होने के साथ-साथ दुर्ग जिले का नगर पंचायत भी है। 2001 की जनगणना के अनुसार इस कस्बे की जनसंख्या 8698 थी।

टंडुला

बलोड़ से 5 किमी दूर स्थित टंडुला बांध 827.2 वर्ग किमी में फैला हुआ है और इसकी क्षमता 312.25 क्यूबिक मीटर पानी की है। दुर्ग का एक प्रमुख आकर्षण टंडुला बांध सूखा नाला और टंडुला नदी के संगम स्थल पर बना हुआ है।

 

कैसे जाएं दुर्ग

फ्लाइट द्वारा

यह एयरपोर्ट दिल्ली, मुंबई, नागपुर, कोलकाता, भुवनेश्वर, चेन्नई, रांची और विशाखापट्टनम जैसे प्रमुख शहरों से जुड़ा हुआ है।

 

रेल द्वारा

यह मुंबई से 1101 किमी और हावड़ा से 867 किमी दूर है। दुर्ग रेलवे स्टेशन मुंबई-हावड़ा रेल लाइन पर स्थित है।

 

सड़क मार्ग द्वारा

दुर्ग के आसपास की जगह घूमने के लिए आप टैक्सी, टेंपो और ऑटो का सहारा ले सकते हैं। दुर्ग जिला रायपुर और नागपुर से सीधे जुड़ा हुआ है।

 

TAGGED:
Share This Article
Leave a Comment