दरभंगा में घूमने की जगह | Places to visit in Darbhanga

बिहार राज्य में स्थित दरभंगा एक अद्भुत पर्यटन स्थल है। जो कि नेपाल से 50 किमी की दूरी पर स्थित है। यह शहर सदियों से समृद्ध लोक कला, परंपरा के रूप में और संगीत कला के क्षेत्र मे उत्कृष्टता रखता है। इसके अलावा दरभंगा शहर लोक कला शैली की समृद्ध परंपरा , मिथिला पेंटिंग के लिए भी जाना जाता है।

दरभंगा में घूमने की जगह (Places to visit in Darbhanga)

कुशेश्वर स्थान पक्षी अभ्यारण्य

इस पक्षी अभयारण्य में दुर्लभ प्रजाति के कई पक्षी तीन माह तक प्रवास करते है। यह अभयारण्य करीब 14 हजार हेक्टेयर में फैला हुआ है।

कुशेश्वर स्थान मंदिर

मिथिला में बाबाधाम के नाम के रूप में प्रचलित यह मंदिर बाबा कुशेश्वर् नाथ का शिव मंदिर है जो कि जिला से लगभग ७० किलोमीटर की दूरी पर स्थित है।

शाही मस्जिद किलाघाट दरभंगा

वर्तमान समय में यहाँ एक मदरसा हमीदिया संचालित है, जो कि तुगलक वंश के शासक ग्यास उद्दीन तुगलक के द्वारा १९३६ इश्वी में बनाई गई थी।

अहिल्या स्थान

यह एक प्रसिद्ध एतिहासिक स्थल है। यह स्थान अहियारी ग्राम में स्थित है। इसके साथ ही इस स्थान को रामायण सर्किट से जुरने का भी गौरव प्राप्त है |

श्यामा मंदिर

मिथिला की गौरबशाली एवं ऐतहासिक अध्यातम परंपरा तथा तंत्र साधना की परंपरा में महराजाधिराज डॉ. कामेश्वर सिंह ने अपने पिता स्वर्गीय महराजाधिराज रामेश्वर सिंह की चिता पर विशुद्ध तांत्रिक रित से १९३३ इश्वी में स्थापना की गई | वर्तमान में यह मंदिर श्यामा मंदिर के नाम से प्रसिद्ध है |

मजार

मकदूम बाबा के नाम से भी जाना जाने वाली यह मजार दरभंगा जिला अंतर्गत दिघी तालाब ले किनारे स्थित हजरत भीखा साह सलामी रहमतुल्लाह अले का मजार है। यह मजार लगभग १४० वर्ष पुराना है |

                                   मजार