उत्तर प्रदेश का एक प्रमुख जिला चंदौली है, जो लखनऊ से लगभग 300 किलोमीटर की दूरी पर स्थित है। गंगा नदी के किनारे बसा हुआ चंदौली शहर जहां पर पर्वतीय क्षेत्र देखने के लिए मिलते हैं। यहां बहुत सारी प्राकृतिक जगह हैं जहां आप घूमने के लिए जा सकते है। चंदौली जिले में चंद्रप्रभा नदी और कर्मनाशा नदी भी बहती है।
चंदौली में घूमने की जगह |Places to visit in Chandauli
चंद्रप्रभा वन्यजीव विहार (Chandraprabha Wildlife Sanctuary Chandauli)
चंदौली जिले का एक मुख्य पर्यटन स्थल चंद्रप्रभा वन्यजीव विहार है। इस वन्यजीव विहार में आपको बहुत सारे जंगली जानवर देखने के लिए मिलते हैं। यहां आपको झरने, नदी और जंगल की सुंदरता देखने को मिलती हैं। चंदौली से करीब 40 किलोमीटर दूर इस अभ्यारण में आपको बहुत सारे जंगली जानवर देखने के लिए मिल जाते हैं।

चंद्रप्रभा बांध चंदौली (Chandraprabha Dam Chandauli)
चंदौली शहर का एक सुंदर स्थल चंद्रप्रभा बांध जो चंद्रप्रभा नदी पर बना हुआ है। चंद्रप्रभा वन्य जीव अभ्यारण के अंदर स्थित बांध का दृश्य बहुत सुंदर रहता है। बरसात के समय इस बांध से पानी छोड़ा जाता है, जिससे यहां पर बहुत ही सुंदर झरना बनता है।

देवदरी जलप्रपात चंदौली (Devdari Falls Chandauli)
चंदौली शहर का एक मुख्य पर्यटन स्थल देवदरी जलप्रपात है। चंद्रप्रभा वन्यजीव अभ्यारण के अंदर स्थित यह जलप्रपात देखने में बहुत सुंदर है। यहां पर आकर बहुत अच्छा लगता है। और यहां पर बहुत ऊंची चट्टानों से जलप्रपात एक कुंड में गिरता है। बरसात के समय यहां पर बहुत सारे लोग घूमने के लिए आते हैं। यह चंदौली की सबसे अच्छी जगहों में से है।

हेतमपुर का किला चंदौली (Hetampur Fort Chandauli)
चंदौली का एक ऐतिहासिक और प्राचीन स्थल हेतमपुर का किला है। यह किला अब खंडहर में बदल चुका है। किले के चारों तरफ बाउंड्री वॉल है और यहां पर कुछ अवशेष भी देखने को मिलते हैं। यह करीब किला 400 साल पुराना किला है।

राजदारी जलप्रपात चंदौली (Rajdari Falls Chandauli)
चंदौली शहर का एक सुंदर जलप्रपात राजदारी जलप्रपात है, जो कि चंद्रप्रभा नदी पर बना हुआ है। जलप्रपात देखने में बहुत ही सुंदर लगता है। और इस जलप्रपात का आकार सीढ़ी नुमा है, जो कि देखने में बहुत ही आकर्षक दिखता है। बहुत सारे लोग जलप्रपात में नहाते भी है। यहां आकर आप अपना बहुत अच्छा समय बिता सकते हैं।
मां काली मंदिर चंदौली (Maa Kali Mandir Chandauli)
चंदौली शहर का एक मुख्य पर्यटन स्थल मां काली मंदिर, जो एक मुख्य धार्मिक स्थल है। चंदौली शहर में चकिया में स्थित यह एक प्राचीन मंदिर है। नवरात्रि के समय इस मंदिर में काफी भीड़ रहती है। यहां आकर आप मां काली के दर्शन कर सकते हैं। मंदिर के सामने एक तालाब भी देखने के लिए मिलता है।

लतीफ शाह की दरगाह (Latif Shah’s Dargah Chandauli)
चंदौली शहर का एक धार्मिक स्थल लतीफ शाह की एक प्राचीन दरगाह है। लतीफ शाह एक संत थे और जिनकी यह दरगाह है। चंदौली शहर में चकिया में स्थित लतीफ शाह की दरगाह के पास ही में लतीफ शाह बांध भी बना हुआ है।
