भोजपुर में घूमने की जगह | Places to visit in Bhojpur

Shikha Sahu

बिहार राज्य के पटना जिले से करीब 60 किलोमीटर स्थित भोजपुर है, जो कि इस शहर की प्रमुख नदियां गंगा और सोन नदी है। भोजपुर जिले की स्थापना 1972 में जिले के रूप में की गई, जो कि भोजपुर जिला पहले शाहाबाद जिले का एक हिस्सा हुआ करता था।

भोजपुर में घूमने की जगह (Places to visit in Bhojpur)

वीर कुंवर सिंह पार्क भोजपुर (Veer Kunwar Singh Park Bhojpur)

भोजपुर शहर का एक मुख्य पर्यटन स्थल वीर कुंवर सिंह पार्क है, जो कि भोजपुर जिले में आरा में स्थित एक बहुत ही सुंदर पार्क है। इसके साथ ही आपको इस पार्क में एक झील भी देखने के लिए मिल जाती है। यहां एंजॉय करने के लिए आपको बोटिंग करने भी मिल जाती है, इसके अलावा इस पार्क में बहुत सारे बतख भी देखने को मिलते है।

       वीर कुंवर सिंह पार्क भोजपुर (Veer Kunwar Singh Park Bhojpur)

 

शिव मंदिर भोजपुर (Shiv Mandir Bhojpur)

भोजपुर में स्थित प्रसिद्ध धार्मिक स्थलो में से एक शिव मंदिर है, भोजपुर के जगदीशपुर में स्थित यह मंदिर शिव भगवान जी को समर्पित है। इसके साथ ही आपको यहां शिव जी का पोरख देखने को मिलता है जो की बहुत ही सुंदर है। इस मंदिर में छठ पूजा के समय काफी लोग दर्शन करने के लिए आते है।

           शिव मंदिर भोजपुर (Shiv Mandir Bhojpur)

 

श्री शनि स्थान आरा (Shree Shani Sthan Ara)

आरा में स्थित श्री शनि स्थान आरा एक धार्मिक स्थल है। यहां पर शनिवार के दिन बहुत सारे श्रद्धालु शनि भगवान जी को तेल अर्पित करने आते है। आरा में कलेक्ट्री तालाब के पास यह मंदिर स्थित है।

     श्री शनि स्थान आरा (Shree Shani Sthan Ara)

 

कलेक्ट्री तलाब आरा भोजपुर (Collectorate Talab Ara Bhojpur)

भोजपुर जिले के आरा में स्थित कलेक्ट्री तलाब एक मुख्य स्थल है। इस तलाब के चारों ओर सीढ़ियां बनी हुई है, जहां पर आप बैठकर तालाब का सुंदर दृश्य देख सकते हैं। साथ ही तालाब के एक साइड गार्डन भी बना हुआ है, जहां पर आप अपना अच्छा समय बिता सकते हैं।

 

अरण्य देवी मंदिर भोजपुर (Aranya Devi Temple Bhojpur)

भोजपुर का एक प्रसिद्ध मंदिर अरण्य देवी मंदिर है, जो कि अरण्य देवी जी को समर्पित मंदिर है। भोजपुर जिले में आरा में स्थित यह मंदिर आरा रेलवे स्टेशन से करीब 2 किलोमीटर की दूरी पर स्थित है। इसके साथ ही आपको यहां पर महादेव की शिवलिंग के भी दर्शन मिलते हैं।

        अरण्य देवी मंदिर भोजपुर (Aranya Devi Temple Bhojpur)

 

सोन और गंगा नदी का संगम स्थल भोजपुर (Son aur Ganga nadi ka sangam sthal bhojpur)

भोजपुर के प्रमुख धार्मिक स्थलों में शामिल गंगा नदी और सोन नदी का संगम स्थल है। यह संगम स्थल बहुत ही सुंदर है जिसे देखने के लिए लोग दूर-दूर से इस संगम स्थल का सुंदर नजारा देखने के लिए आते है। साथ ही लोग छठ पूजा के समय भी यहां आते है।

      सोन और गंगा नदी का संगम स्थल भोजपुर (Son aur Ganga nadi ka sangam sthal bhojpur)

 

TAGGED:
Share This Article
Leave a Comment