उत्तर प्रदेश का एक प्रमुख जिला बस्ती जो कि राजधानी लखनऊ से लगभग 200 किलोमीटर की दूरी पर स्थित है। कुआनो नदी के किनारे बसा हुआ बस्ती जिला जहां पर और भी प्रसिद्ध नदियां बहती हैं। और जिले के दक्षिण ओर घाघरा नदी बहती है। यहां आपको काफी सारी जगह घूमने के लिए मिल जाती हैं।
बस्ती में घूमने की जगह |Places to visit in Basti
कटेश्वर पार्क बस्ती (Kateshwar Park Basti)
बस्ती जिले का एक मुख्य पार्क कटेश्वर पार्क है, जो जिले के बीचो बीच स्थित है। यहां आकर आप अपना अच्छा समय व्यतीत कर सकते हैं। बच्चे यहां पर आपके काफी एंजॉय करते हैं यहां पर बच्चों के लिए बहुत सारे झूले हैं। इसके अलावा यहां पर स्विमिंग पूल भी है।इस पार्क में खाने की भी सुविधा है।
भदेश्वर नाथ मंदिर (Bhadeshwar Nath Temple Basti)
बस्ती जिले का एक प्रसिद्ध मंदिर भदेश्वर नाथ मंदिर है, जो भगवान भोलेनाथ जी को मंदिर है। भदेश्वर नाथ मंदिर बस्ती जिले से लगभग 6 किलोमीटर की दूरी पर डारीडीहा गांव में स्थित है। यह एक बहुत ऐतिहासिक प्राचीन मंदिर है इस मंदिर के लिए कहा जाता हैं कि रावण के द्वारा इस मंदिर की स्थापना की गई थी। और अज्ञातवास के समय पांडवों के द्वारा भगवान शिव की पूजा की गई थी। मंदिर में माता पार्वती और भगवान शंकर विराजमान है।

सर घाट माता मंदिर बस्ती (Sarghat Mata Mandir Basti)
बस्ती जिले के रुधौली में स्थित सर घाट देवी मंदिर, जहां आपको प्राचीन प्रतिमाओं के दर्शन करने के लिए मिलते हैं। यह काफी प्रसिद्ध मंदिर है। मंदिर में एक तालाब बना हुआ है, लोगों द्वारा कहा जाता है कि इस मंदिर में आकर प्रार्थना करने से मनोकामना पूरी होती है। इस मंदिर में माता सीता जी और श्री राम भगवान जी के दर्शन करने के लिए मिलते हैं।

बैंडवा समय माता मंदिर बस्ती (Bandwa Samay Mata Mandir Basti)
बस्ती जिले का एक प्रसिद्ध मंदिर बैंडवा समय माता मंदिर है। यह मंदिर जिले के जोगिया भानपुर ग्राम में स्थित हैं। यहां आ कर मनोकामना जरूर पूरी हो जाती है। यह मंदिर समय माता को समर्पित मंदिर है। इस मंदिर में आपको और भी कई सारे देवी देवताओं के दर्शन करने के लिए मिलते हैं। यहां आपको हनुमान जी, शिव जी के करने के लिए मिलते हैं।
चंगेरवा पार्क बस्ती (Changerwa Park Basti)
शहर का मुख्य उद्यान चंगेरवा पार्क जिसे राजकीय उद्यान भी कहा जाता है। बस्ती जिले के सबसे बड़े उद्यानो में से एक जो कुआनो नदी के किनारे बना हुआ है। पार्क में बहुत सुंदर नहर भी देखने के लिए मिलती है। जो पार्क को चारों ओर से घेरे हुए है। पार्क में आसपास बहुत हरियाली है। जहां आकर आप अपना अच्छा समय बिता सकते हैं।
