बरेली में घूमने की जगह | Places to visit in Bareilly

Shikha Sahu

उत्तर प्रदेश का एक प्रमुख जिला बरेली जिसे नाथ नगरी के नाम से भी जाना जाता है। यह एक बहुत प्रमुख जिला है क्योंकि बरेली शहर में चारों ओर प्राचीन शिव मंदिर बने हुए है। राजधानी लखनऊ से लगभग 252 किलोमीटर की दूरी पर स्थित बरेली उत्तर प्रदेश का आठवां महानगर है। रामगंगा नदी के किनारे बसा हुआ बरेली में घूमने के लिए बहुत सारी जगह है।

बरेली में घूमने की जगह | Places to visit in Bareilly

बरेली शरीफ दरगाह (Bareilly Sharif Dargah)

बरेली जिले का एक मुख्य धार्मिक स्थल शरीफ दरगाह है, जो कि मुस्लिम कम्युनिटी का धार्मिक स्थल है। जिसे दरगाह ए आला हजरत के नाम से भी जाना जाता है। अहमद रजा खान की की दरगाह है जो एक महान संत एवं न्याय विद थे। यहां पर आपको एक सुंदर दरगाह (मकबरा) देखने के लिए मिलता है। जो कि इस मकबरे का गुंबद बहुत ही शानदार है।

         बरेली शरीफ दरगाह (Bareilly Sharif Dargah)

श्री त्रिवटी नाथ मंदिर बरेली (Shri Trivati Nath Mandir Bareilly)

बरेली जिले का एक प्रसिद्ध मंदिर श्री त्रिवटी नाथ मंदिर है। यह मंदिर भोलेनाथ को समर्पित मंदिर है। यह एक बहुत ही सुंदर मंदिर है। जहां पर तीन वटवृक्ष के बीच में शिवलिंग विराजमान है। सात नाथ मंदिरों में से एक यह मंदिर जहां पर आपको नंदी भगवान की एक बहुत बड़ी प्रतिमा भी देखने के लिए मिलती है। इस मंदिर में चारों तरफ पेड़ पौधे लगे हुए नजर आएंगे, यहां का सकारात्मक माहौल आपको अच्छा लगेगा।

         श्री त्रिवटी नाथ मंदिर बरेली (Shri Trivati Nath Mandir Bareilly)

 

श्री गायत्री शक्ति पीठ मंदिर बरेली (Shri Gayatri Shakti Peeth Temple Bareilly)

बरेली शहर का एक मुख्य मंदिर श्री गायत्री शक्तिपीठ मंदिर है, जो कि एक धार्मिक स्थल है। इस मंदिर में गायत्री माता की बहुत ही सुंदर प्रतिमा देखने को मिलती हैं। बरेली में त्रिवटी नाथ मंदिर के पास ही में श्री गायत्री शक्तिपीठ मंदिर स्थित है।

          श्री गायत्री शक्ति पीठ मंदिर बरेली (Shri Gayatri Shakti Peeth Temple Bareilly)

गांधी उद्यान बरेली (Gandhi Garden Bareilly)

बरेली जिले का एक मुख्य स्थल गांधी उद्यान है, जो एक सुंदर बगीचा है। जिसके चारों तरफ बहुत सारे पेड़ पौधे लगे हुए हैं और यहां पर फूलों वाले भी बहुत सारे पौधे आपको देखने के लिए मिल जाते हैं। यहां पर रंग बिरंगे गुलाब के भी बहुत पौधे लगाए गए हैं।इस उद्यान में बच्चों के खेलने के लिए बहुत सारे झूले और फिसल पट्टी भी लगी हुई है।

              गांधी उद्यान बरेली (Gandhi Garden Bareilly)

कारगिल चौक पार्क बरेली (Kargil Chowk Park Bareilly)

यह बरेली शहर का एक मुख्य स्थल कारगिल चौक पार्क है। एक छोटा सा पार्क जिसे कारगिल युद्ध में शहीद हुए जवानों की याद पर बनाया गया है। यहां पर आपको हमारे वीर जवानों की मूर्तियां देखने को मिलती हैं। यहां पर और भी बहुत सारी वस्तुएं है जिन्हे आप देख सकते हैं।

     कारगिल चौक पार्क बरेली (Kargil Chowk Park Bareilly)

श्री धोपेश्वर नाथ मंदिर बरेली (Shri Dhopeshwar Nath Temple Bareilly)

बरेली शहर का एक प्रसिद्ध श्री धोपेश्वर नाथ मंदिर है , जो कि शहर के सात नाथ मंदिरों में से एक है। नाथ नगरी के नाम से जाना जाने वाला यह मंदिर शहर में कैंट एरिया में स्थित है। यह एक प्राचीन मंदिर है जहां आपको मंदिर में और भी बहुत सारे देवी देवता के दर्शन करने को मिल जाते हैं। यह मंदिर भोलेनाथ जी को समर्पित है, जिसे श्री धोपेश्वर नाथ मंदिर के नाम से जाना जाता हैं।

          श्री धोपेश्वर नाथ मंदिर बरेली (Shri Dhopeshwar Nath Temple Bareilly)
Share This Article
Leave a Comment