अलवर में घूमने की जगह। Places to visit in Alwar

Shikha Sahu

राजस्थान का एक प्रमुख पर्यटन शहर है अलवर। अलवर शहर में घूमने के लिए कई किले और मंदिर है, जो कि राजस्थान का आकर्षण का केंद्र बना हुआ है। अलवर की जयपुर शहर से दूरी लगभग 150 किलोमीटर है और दिल्ली से 150 किलोमीटर की दूरी पर स्थित है। अलवर राजस्थान का एक लोकप्रिय पर्यटन स्थल तो है ही इसके साथ ही यहां कई बॉलीवुड फिल्मों की शूटिंग भी हुई है जिसकी
वजह से भी काफी फेमस है।

अलवर में घूमने की जगह। Places to visit in Alwar


बाला किला

यह किला अरावली रेंज पर अलवर शहर के ऊपर में स्थित है। इसे हसन खान मेवाती ने 15 वीं शताब्दी में बनवाया था। यह किला इतिहास प्रेमियों के लिए एक उत्तम स्थान है। अलवर शहर का बाला किला शहर में 300 मीटर ऊंची चट्टान पर स्थित है। जहां से पूरे शहर का एक अद्भुत नज़ारा देखने को मिलता है।

बाला किला
बाला किला

 

भानगढ़ किला

यह किला अपनी भुतिया किस्सों की वजह से सबसे ज्यादा चर्चा में बना रहता है। भानगढ़ किला एक बेहद प्रसिद्ध पर्यटन स्थल है। भानगढ़ किला अलवर शहर का एक बहुत ही प्रसिद्ध और पर्यटन स्थल है। यह देखने में बहुत ही भयानक लगता है। जो की ढलान वाले इलाके में पहाड़ियों के तल पर बसा हुआ है। इसके साथ ही एएसआई और भारतीय पुरातत्व सर्वेक्षण ने इस किले में रात के समय पर्यटकों और स्थानीय लोगों के प्रवेश पर भी रोक लगा रखी है।

भानगढ़ किला
भानगढ़ किला

 

सिलीसेढ़ झील

यह झील आने वाले पर्यटकों और यात्रियों को तरोताजा कर देती हैं। 7 वर्ग किलोमीटर के एक बड़े क्षेत्र में फैली हुई यह झील बहुत ही आनंद सिटी है। इस झील को पर्यटकों द्वारा बेहद पसंद किया जाता है। यहां आप अपने परिवार और दोस्तों के साथ पिकनिक के लिए भी आ सकते है।

सिलीसेढ़ झील 
सिलीसेढ़ झील 

 

सरिस्का वन्यजीव अभयारण्य

यह स्थान अलवर शहर में घूमने की सबसे अच्छी जगहों में से एक है। जो कि प्रकृति प्रेमियों के साथ साथ इतिहास प्रेमियों और वन्यजीव उत्साही लोगों के लिए एक बहुत ही अच्छी जगहों में से एक है। इसके साथ ही यह अभयारण्य बाघों को सफलतापूर्वक स्थानांतरित करने वाला पहला बाघ अभयारण्य है।

सरिस्का वन्यजीव अभयारण्य
सरिस्का वन्यजीव अभयारण्य

 

सरिस्का पैलेस

अलवर शहर में सरिस्का पैलेस एक देखने योग्य जगह है। यह एक भव्य महल है, जो कि 20 एकड़ के हरे भरे परिदृश्य में फैला हुआ है जिसे देखकर पर्यटकों को आनंद की अनुभूति होती हैं। इसके साथ ही यहां आपको 5 स्टार होटल भी मिलेगी जो कि पर्यटकों के लिए खुला हुआ है। जो कि राजस्थान के सबसे ज़्यादा पसंदीदा धरोहर होटलों में से है।

सरिस्का पैलेस
सरिस्का पैलेस

केसरोली

यह एक बहुत ही अच्छा छुट्टी मानाने और अपने परिवार के साथ समय बिताने का स्थान है जो की अपने शहर से दूर हफ्ते भर की छुट्टी मानाने के लिए किसी जगह ढूंढ रहे हैं उनके लिए यह एक अच्छा विकल्प हैं। इसके साथ ही नीमराना का हिल फोर्ट केसरोली एक बहुत ही शानदार और अद्भुत प्राचीन विरासत महल है जो कि इतिहास प्रेमियों के लिए अच्छा विकल्प है।

केसरोली
केसरोली

 

सिटी पैलेस

यह महल एक राजस्थानी डिजाइन के साथ साथ मुगल डिजाइन के मिश्रण को भी दर्शाता हैं जो कि वास्तुकला का एक बहुत ही सुंदर एक चमत्कार है। जिससे आप शाही जीवन शैली की झलक देख सकते है। इस एक महल के रूप में भी जाना जाता है। सिटी पैलेस की दीवार, छत पर भित्ति चित्र और कांच का काम इस महल को बेहद आकर्षित बनाते हैं।

सिटी पैलेस
सिटी पैलेस

 

नीलकंठ महादेव मंदिर

यह मंदिर अपने उत्कृष्ट पत्थर की नक्काशी और धार्मिक महत्त्व और हरे-भरे जंगलों के लिए जाना जाता हैं। यह टाइगर रिजर्व में लगभग 30 किमी की दूरी पर कुछ मंदिरों का एक समूह है जो अब एक खंडहर में बदल चुका है। यह अलवर का एक प्रमुख स्थल है।

नीलकंठ महादेव मंदिर
नीलकंठ महादेव मंदिर
TAGGED:
Share This Article
Leave a Comment