अलीबाग में घूमने की जगह। Places to visit in Alibag

Shikha Sahu

अलीबाग”  महाराष्ट्र का एक ऐसा शहर है जिसे ‘मिनी-गोवा’ के नाम भी जाना जाता हैं। इतिहास से भरा यह शहर अलीबाग मुंबई से लगभग 110 किलोमीटर की दूरी पर स्थित है। अलीबाग अपनी फैमली या फ्रेंड्स के साथ घूमने के लिए एक अच्छा विकल्प हैं। इसके साथ ही अलीबाग में कई मंदिरों, किलों, साफ हवा और रेतीले समुद्र तटों के लिए भी प्रसिद्ध है।

 

अलीबाग में घूमने की जगह। Places to visit in Alibag


 

अलिबाग़ बीच

अलिबाग़ बीच में खूबसूरत समुद्र तट है जहां पयर्टकों को समय बिताता बेहद पसंद आता है। यहां आप अपनी फैमली, दोस्त या कपल के साथ आ कर एक खूबसूरत समय बिता सकते है। इसके साथ ही यहां पर कई सारी वाटर स्पोर्ट्स एक्टिविटीज जैसे स्कूबा डाइविंग, कयाकिंग, जेट स्की भी एन्जॉय कर सकते है।

अलिबाग़ बीच
अलिबाग़ बीच

कोलाबा किला अलीबाग

कोलाबा किला को अलीबाग फोर्ट के नाम से भी जाना जाता है, जो कि अरब सागर के पानी से घिरा हुआ है। साथ ही यह स्थान अलीबाग के प्रसिद्ध पर्यटक स्थानों में से एक है। इस किले के अन्दर एक पुराना मंदिर भी स्थित है, इसके अलावा कोलाबा फोर्ट 300 साल पुराना किला है, जो कभी शिवाजी महाराज के शासन काल के समय में मुख्य नौसेना स्टेशन हुए करता था।

कोलाबा किला अलीबाग
कोलाबा किला अलीबाग

 

वर्सोली बीच

अलीबाग के आकर्षक केंद्रों में शामिल वर्सोली बीच” बस डिपो से लगभग 3 किमी की दूरी पर स्थित है। यह प्रकृति प्रेमियों के लिए किसी स्वर्ग से कम नहीं माना जाता है। यहां पर सफेद रेतीले तट के साथ, प्राकृतिक सुन्दरता भी मन मोहक है।

वर्सोली बीच
वर्सोली बीच

 

मुरुद-जंजीरा किला

इस किले को 17 वीं शताब्दी में सिदी सिरुल खान फिर से र्निर्मित किया था। मुरुद-जंजीरा किला” अलीबाग से 55 किमी की दूरी पर है। इस किले का ढांचा मूल रूप से एक लकड़ी का था। यह किला न केवल अतीत की याद दिलाता है, बल्कि अरब सागर के चारों ओर का शानदार नजारा भी यहां से देखने को मिलता है।

मुरुद-जंजीरा किला
मुरुद-जंजीरा किला

 

नैगांव बीच

अलीबाग ट्रिप में वाटर स्पोर्ट्स का मज़ा लेने के लिए नैगांव बीच एक बहुत ही अच्छा विकल्प हैं। लगभग 3 किलोमीटर लंबा समुद्र तट में जहाँ टूरिस्ट स्कूबा डाइविंग और स्नॉर्कलिंग जैसी कुछ रोमांचक एक्टिविटीज का मज़ा ले सकते हैं।

नैगांव बीच
नैगांव बीच

रेवास जेट्टी

इस जगह पर बोटिंग एक्टिविटीज और जेट्टी नाव का मज़ा लिया जा सकता है। इसके साथ ही यहां पर अलीबाग के कई भव्य बंगले और विला भी हैं, जहाँ पर आप यात्रा करते समय ठहर सकते है। साथ ही आप यहां पर कई आकर्षक दृश्यों और एक्टिविटीज को एन्जॉय कर सकते है। यह जगह टूरिस्ट्स के साथ साथ कपल्स को भी अपनी ओर काफी आकर्षित करती है।

रेवास जेट्टी
रेवास जेट्टी

रायगढ़ बाजार

अलीबाग में स्थित रायगढ़ बाजार अलीबाग समुद्र तट से लगभग एक किलोमीटर की दूरी पर स्थित एक महत्वपूर्ण जगह हैं। जहां पर भारी संख्या में पर्यटकों को हस्तशिल्प, कपड़े और अन्य सामान अपनी ओर आकर्षित करता है। आप यहां शाॅपिंग के सकते है।

 

कनकेश्वर वन अलीबाग

यहां पर विशाल सदाबहार जंगल में शिविर और ट्रेकिंग जैसी विभिन्न साहसिक एक्टिविटीज का मज़ा लिया जा सकता हैं। साथ ही यहां कुछ वन्य जीव प्रजातियां, हरे प्राकृतिक सुन्दरता और प्राकृतिक सुन्दरता से परिपूर्ण “कनकेश्वर वन” अलीबाग के प्रमुख पर्यटक आकर्षण केंद्रों में से एक है।

कनकेश्वर वन अलीबाग
कनकेश्वर वन अलीबाग
TAGGED:
Share This Article
Leave a Comment