उत्तर प्रदेश का एक प्रमुख जिला रायबरेली है जो कि उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ से लगभग 80 किलोमीटर की दूरी पर स्थित है। रायबरेली में रेल कोच फैक्ट्री है, जहां पर रेल के डब्बे बनाए जाते हैं। रायबरेली की मुख्य नदी साईं नदी है। यहां पर घूमने के लिए बहुत सारे पर्यटक स्थल है।
रायबरेली में घूमने की जगह |Places to visit in Raebareli
मनसा देवी मंदिर (Mansa Devi Temple Rae Bareli)
रायबरेली का एक प्रसिद्ध मंदिर मनसा देवी मंदिर है, जो कि यह मंदिर मनसा देवी को समर्पित है। मंदिर में मनसा देवी की बहुत ही सुंदर प्रतिमा विराजमान है। यह एक प्राचीन मंदिर है। मंदिर में एक पेड़ है जहां पेड़ में बहुत सारे लोग अपनी जो भी मन्नत मानते हैं। भगवान शिव की मानव रूपी पुत्री मनसा देवी हैं।

रेवती राम का तालाब (Revati Ram Ka Talab Rae Bareli)
रायबरेली का एक ऐतिहासिक स्थल रेवती राम का तालाब है, जहां एक प्राचीन तालाब है। यहां पर तालाब के चारों ओर सीढ़ियां बनी हुई हैं। यह तालाब चौकोर आकार में बना हुआ है। यहां पर आप शांति से समय बिता सकते हैं। तालाब में पानी भरा हुआ है और मछलियां भी हैं। तलाब के एक तरफ सुंदर डिजाइन भी बना हुआ है।

श्री मां चंपा देवी मंदिर (Shri Maa Champa Devi Mandir Rae Bareli)
रायबरेली का एक प्रसिद्ध मंदिर श्री मां चंपा देवी का मंदिर है, जो कि यह मंदिर मां चंपा देवी को समर्पित है। यह एक सिद्ध पीठ मंदिर है। यहां पर घूमने के लिए आ सकते हैं। यह मंदिर बहुत ही सुंदर है। कहा जाता है कि मंदिर में हर मनोकामना पूरी होती है।

बेहटा पुल रायबरेली (Behta Pul Rae Bareli)
बरेली के पास घूमने के लिए एक अच्छी जगह में से एक बेहटा पुल है। साईं नदी के ऊपर एक ब्रिज है। ब्रिज से शारदा नहर बहती है। यहां पुल में आप घूमने के लिए आ सकते हैं। यह जगह रायबरेली में बेहटा में स्थित है।

अभय दाता हनुमान मंदिर रायबरेली (Abhaydata Hanuman Mandir Rae Bareilly)
रायबरेली का एक प्रसिद्ध मंदिर अभय दाता हनुमान मंदिर है। यह मंदिर रायबरेली के दूरभाष नगर में स्थित है। मंदिर में हनुमान जी की काले रंग की प्रतिमा में विराजमान हैं। यह बहुत सुंदर मंदिर है। यहां मंदिर में हनुमान जयंती के समय बहुत भीड़ रहती है। मंदिर में आकर घूम भी सकते हैं।

श्री संकट मोचन मंदिर डलमऊ रायबरेली (Shree Sankat Mochan Mandir Dalmau Rae Bareli)
रायबरेली का प्रसिद्ध मंदिर श्री संकट मोचन मंदिर जो कि रायबरेली के डलमऊ में स्थित है। श्री संकट मोचन मंदिर गंगा नदी के किनारे स्थित है। यहां एक घाट भी है जिसे श्री संकट मोचन घाट के नाम से जाना जाता है।
