गुड़गांव की इन जगहों पर जाएं घूमने, ये है यहां के बेस्ट प्लेसेस

Shikha Sahu

अगर आप गुड़गांव घूमने जाना चाहते हैं तो आप अपने दोस्तों व परिवार के साथ गुड़गांव ज़रूर घूमने जाएं। यहां आप वीकेंड एंजॉय कर सकते हैं। यह एक बहुत अच्छी घूमने की जगह है।

दमदमा झील

गुड़गांव से कुछ ही दूरी पर स्थित दमदमा झील कुछ ही दूरी पर है, जहां आप अपनी छुट्टियां जाकर एंजॉय कर सकते है। यहां पर आपको ऊंट की सवारी करने का मौका मिलता है, साथ ही झील में बोटिंग कर सकते हैं। यहां पर काफी लोग पिकनिक मनाने के लिए भी आते हैं।

किंगडम ऑफ ड्रीम्स

किंगडम ऑफ ड्रीम्स में सांस्कृतिक कार्यक्रम होते हैं। यह एक काफी मशहूर जगह हैं। यह आप अपना शानदार वीकेंड का भी आनंद ले सकते हैं।

सुल्तानपुर राष्ट्रीय उद्यान

अगर आप पक्षी और प्रकृति प्रेमी है तो यहां आना आपके लिए एक बहुत अच्छा विकल्प हैं। यहां आप कई प्रजाति के पक्षी देख सकते है। साथ ही यहां ट्रैकिंग का भी मजा ले सकते हैं।

विंटेज कार संग्रहालय

इस संग्रहालय में आपको पुरानी कारें, रेल, बस और ट्रेक्टर आदि पुराने वाहन देखने को मिल जाते हैं। अगर आप ट्रांसपोर्ट और ऑटोमोबाइल के शौकीन है तो आपके लिए यह एक बेहतर जगह है।

Share This Article
Leave a Comment