दिल्ली से लगभग 450 किलोमीटर की दूरी पर कुछ ऐसे हिल स्टेशन मौजूद हैं, जहां एक से दो दिन घूमने के लिए कभी भी जा सकते हैं। आज इस लेख में हम आपको एक ऐसे हिल स्टेशन के बारे में बताने जा रहे हैं, जहां परिवार, दोस्तों या फिर पार्टनर के साथ घूमने का एक अलग ही मज़ा है।
जी हां, हम बात कर रहे हैं हिमाचल प्रदेश में मौजूद खूबसूरत पालमपुर हिल स्टेशन के बारे में, इस लेख में हम आपको पालमपुर में मौजूद कुछ बेहतरीन पर्यटन स्थलों के बारे जानकारी देने जा रहे हैं, तो आइए जानते हैं।
चामुंडा देवी मंदिर
पालमपुर आने वाले टूरिस्ट चामुंडा देवी के मंदिर के दर्शन करने के लिए जरूर आते हैं। घने जंगलों में पहाड़ियों के बीच बसा हुआ यह मंदिर 700 साल पुराना है। यह मंदिर पालमपुर का सबसे प्राचीन मंदिर है।
बुंदला टी एस्टेट
पालमपुर में भी बहुत सारे चाय बागान हैं, लेकिन यहां का मशहूर टी एस्टेट बुन्दला टी एस्टेट है। यहां आपको पत्तियों की खुशबू मदहोश कर देगी। इसके अलावा आप यहां आकर फोटोग्राफी के भी मज़े ले सकते हैं।
शेराब्लिंग मोनेस्ट्री
शेराब्लिंग कांगड़ा घाटी में स्थित एक बहुत ही मशहूर बौद्ध मठ है। यहां आकर आप मेडिटेशन कर सकते हैं। यहां के गहरे देवदार के जंगलों के रास्ते इस मठ तक पहुंचते हैं।
बीर बिलिंग
पालमपुर से कुछ ही दूरी पर मौजूद बीर बिलिंग एक खूबसूरत गांव है, इस गांव को हिमाचल प्रदेश के साथ-साथ पूरे भारत में भारत की पैराग्लाइडिंगराजधानी कहा जाता है। ऐसे में अगर आप घूमने के साथ-साथ पैराग्लाइडिंग का शौक रखते हैं, तो यहां आपको ज़रूर पहुंचना चाहिए।