बच्चों को गर्मी की छुट्टियों में इन जगहों पर और कम बजट में ले जाएं घुमाने

हर बच्चे को गर्मी की छुट्टियों का इंतज़ार रहता है। क्योंकि इस बीच पैरेंट्स बच्चो को घूमाने के लिए ले जाते हैं। यदि आप भी इन गर्मी की छुट्टियों में कम बजट में कहीं घूमने जाने की प्लानिंग कर रहे हैं तो आइए जानते है कुछ खास जगहों के बारे में।

ऋषिकेश और हरिद्वार

यदि आपको ऋषिकेश को सही और अच्छे तरीके से घूमना और एक्सपीरिएंस करना है, तो आपको वहां नदी के किनारे कैम्पिंग ज़रूर करना चाहिए। इस कैम्पिंग पैकेज में आपको ट्रेकिंग, माउनटेन क्लाइंबिंग और खाने से लेकर बॉनफायर तक शामिल हैं। इसके अलावा आपको यहां मनसा देवी मंदिर और हर की पौड़ी के भी दर्शन करने मिल जाते हैं।

रहने का खर्चा

हरिद्वार में आपको रहने के लिए 5600 रुपए में होटल मिल जाता है।

कुल खर्चा:

यहां पर आपको घूमने के लिए 10 हज़ार रुपए का खर्चा आता है।

कैसे पहुंचे

यहां के लिए निकटतम हवाई अड्डा देहरादून का है। इसके अलावा देहरादून और दिल्ली से सीधी बसें भी चलती हैं। साथ ही हरिद्वार में निकटतम रेलवे स्टेशन भी है।

गोकरना

गोकरना में आपको कैफे, वॉटर स्पोर्ट्स, समुद्र तट और किले सब कुछ मिलता है वो भी गोवा से भी आधे दामों में। गोकरना को आप टू-वीलर से भी एक्पलोर कर सकते है। इसके अलावा आप यहां के लोकल कैफे में मात्र 250 रुपए में बेहतनी सी-फूड का भी मज़ा ले सकते हैं।

रहने का खर्चा:

गोकरना में आपको रहने के लिए 5100 रुपए में होटल मिल जाते है।

खाना:

यहां आपको 2800 रुपए में खाना मिल जाता है।

कुल खर्चा:

गोकरना को घूमने के लिए 10 हज़ार रुपए का खर्चा आता है।

कैसे पहुंचे

आपको यहां से सबसे नज़दीक एयरपोर्ट गोवा में मिल जाता है। इसके अलावा बेंगलुरू और गोवा के बीच बसें भी चलती हैं। अंकोला, जो यहां से मात्र 20 किलो मीटर की दूरी पर स्थित सबसे नज़दीकी रेलवे स्टेशन है।

मुन्नार

आपको ज़िंदगी में एक बार ज़रूर मुन्नार के खूबसूरत चाय के बागान देखने आना चाहिए। मई के महीने में मुन्नार में ऑफ सीज़न माना जाता है, इसीलिए आपको कम खर्चे में सस्ते होटल और घूमने के लिए आप टैक्सी और ऑटो भी मिल जायेंगे।

रहने का खर्चा:

मुन्नार में आपको रहने के लिए 4800 रुपए में होटल आसानी से मिल जाते है।

खाना:

यह आपको 2500 रुपए में खाना भी मिल जाता हैं।

कुल खर्चा:

मुन्नार घूमने के लिए आपको 10 हज़ार रुपए का खर्चा आता है।

कैसे पहुंचे

मुन्नार से कोची एयरपोर्ट सबसे पास में है। इसके अलावा केरल और बेंगलुरू के बड़े शहरों से भी सीधे बसें यहां आती हैं।

मैक्लॉडगंज

अपनी ऊंची-नीची पहाड़ियों के लिए और चट्टानों पर खड़े चीड़, देवदार के हरे-भरे पेड़ों और उनके ऊपर जमी बर्फके लिए मशहूर मैक्लॉडगंज एक खूबसूरत जगह है। यहां की खूबसूरती यहां पर आने वाले पर्यटकों के ज़ेहन में हमेशा के लिए बस जाती हैं। यह एक प्रसिद्ध हिल स्टेशन बन गया है। यह घूमना आपको बाकी जगहों से थोड़ा महंगा पड़ सकता है।

रहने का खर्चा:

यहां पर आपको रुकने के लिए 6300 रुपए में होटल मिल सकता है।

खाना:

मैक्लॉडगंज में खाने का खर्चा 3200 रुपए का होगा।

कुल खर्चा:

यह आप 14 हज़ार रुपए में घूम सकते है।

कैसे पहुंचे

मैक्लॉडगंज में आपको सबसे पास धर्मशाला एयरपोर्ट मिलता है। इसके अलावा पठानकोट का रेलवे स्टेशन सबसे नज़दीक है। और मैक्लॉडगंज और दिल्ली के बीच सीधी बसें भी चलती हैं।