जयपुर भारत के सबसे बड़े राज्य राजस्थान की राजधानी है। जयपुर को गुलाबी शहर (पिंक सिटी) के नाम से भी जाना जाता है। यदि आपको बीते युग के शासकों की जीवन शैली के बारे में जानना है तो आपके लिए जयपुर सिटी एक बहुत ही उपयुक्त जगह है। जो आपको बड़े बड़े महलों और किलों की वास्तुकला देखने को मिलेगी जिसे देख कर आप अचंभित हो जायेंगे। जयपुर की पुरानी सिटी को अब पिंक सिटी के नाम से जाना जाता है। जो भव्य महलों के लिए प्रसिद्ध है।
जयपुर में घूमने की जगह। Places to visit in Jaipur
सिटी पैलेस
यह एक बहुत ही प्रसिद्ध स्थल है। यहाँ की वास्तुकला देखने योग्य है। जिसे देख कर आप मंत्रमुग्ध हो जायेंगे। और इसके साथ ही आप सिटी पैलेस से पूरी पिंक सिटी को देख कर आप उसका आंनद ले सकते है।

हवा महल
जयपुर का सबसे आकर्षक स्थल है हवा महल। 1799 महाराजा सवाई प्रताप सिंह ने इस महल का निर्माण करवाया था। लाल गुलाबी पत्थरों से बने हुए हवा महल में पुरातात्विक संग्रहालय भी है। इस महल को हवा महल नाम इसलिए दिया गया क्योंकि इसमें हवा के आने जाने के लिए 953 खिड़कियाँ है।

अम्बर किला
आमेर में स्थित इस किले आमेर किला भी कहते है। इस किले को संगमरमर के पत्थर और लाल बलुआ पत्थर के साथ मिलाकर निर्माण हुआ था। इसके साथ ही यह किला हिंदू-मुस्लिम वास्तुकला के एक मिश्रण को भी दर्शाता हैं। यहां आपको पूरे किले के दर्शन के लिए हाथी की सवारी करने का भी मौका मिलेगा। इस अंबर पैलेस में चार आंगन के साथ दीवान-ए-आम भी है।

जंतर मंतर वेधशाला
यहाँ खगोलीय वेधशाला में दुनिया की सबसे बड़ी धूपघड़ी है। महाराजा जय सिंह द्वितीय को खगोल विज्ञान में विशेष रूचि थी। और यही कारण है कि उन्होंने देश की सबसे बड़ी वेधशाला को बनवाया। इसके साथ ही वहां ज्यामितीय डीवाईस भी था, जिससे समय को मापा जाता था। यह विश्व की सबसे बड़ी वेधशालाओं में से एक है।

जयपुर सिटी की दीवार
जयपुर शहर की दीवार को 1727 में महाराजा जय सिंह 2 बनवाया था। जो कि जयपुर शहर को घेरे हुए है। इस दीवार में 7 गेट है। और इस दीवार कि चौड़ाई 3 मीटर और ऊंचाई 6 फीट है।

जयगढ़ किला
जयगढ़ किला से आमेर पैलेस भी दिखाई देता है। इसकी संरचना आमेर पैलेस के जैसे ही है, इस किले को विजय किला के नाम से भी जाना जाता है। इस किले को जय सिंह 2 ने बनवाया गया था, जिसका निर्माण 1726 में आमेर पैलेस की रक्षा के लिए किया गया था।

नाहरगढ़ किला
इस किले का नाम पहले सुदर्शन गढ़ था, लेकिन कहा जाता है कि जब यह किला बन रहा था राजा नाहर सिंह की आत्मा यहाँ अंदर मौजूद थी और इसके निर्माण कार्य को देख रही थी। साथ ही शुद्ध देशी रोमांस फिल्म के लिए भी सीन को यहाँ फिल्माया गया है और आमिर खान की फिल्म ‘रंग दे बसंती’ के कुछ सीन यहाँ फिल्माए गए है।

जयपुर जू
इस जू में जहाँ एक जगह पक्षी की अनेक प्रजाति है तो वहीं दूसरी ओर जानवर है। इसका निर्माण 1877 में हुआ था। इस ज़ू ने लगभग 550 जानवर है। इसके साथ ही यहां विश्व भर की 50 से भी ज्यादा पशु पक्षियों की प्रजाति मौजूद है।

रामगढ़ लेक
यह एक पिकनिक स्पॉट है, जयपुर से लगभग 32 किलोमीटर दूरी पर स्थित यह लेक एक बहुत ही रमणीय स्थल है। बरसात के समय ये लेक पूरी तरह भर जाता है। यह मानव निर्मित लेक जमवा रामगढ़ के पास स्थित है।

डेरा आमेर हाथी सफारी
यहां के शांत वातावरण में आप इस हाथी सफारी को बहुत पसंद करेंगे। यह हाथी की सवारी खेतों एवं किले के बीच से अरावली के जंगलों के बीच में शिविर तक ले जाते है। यहाँ रात में भी सफारी होती है, जिसे आप और ज्यादा आंनद ले सकते है।
