मॉनसून के सीजन में बेहद खूबसूरत दिखता है अम्बोली वॉटरफॉल, पर्यटकों की है पहली पसंद!

Harsh
By Harsh
image credit: peapix.com

सोचिए चारो तरफ हरियाली के बीच सुन्दर झरने के नीचे नहाने का अनुभव कितना खास हो सकता है, और इसी खास अनुभव का लुप्त लेने के लिए हर साल मानसून के दौरान महाराष्ट्र के इस जलप्रपात पर हजारों की संख्या में टूरिस्ट पहुंचते है।

जी हां, हम बात कर रहे है दक्षिण महाराष्ट्र के एक बेहद ही खूबसूरत हिल स्टेशन अम्बोली में स्थित अंबोली वॉटरफॉल की। बारिश के मौसम में इस जगह पर काफी लोग पहुंचते हैं और वॉटरफॉल के खूबसूरत नजारे को देखने का मजा लेते हैं।

https://www.instagram.com/p/CsQyg42v4TD/

अंबोली गांव कोंकण जिले का सबसे अधिक वर्षा वाला गांव है, जो एक हिल स्टेशन के रूप में प्रसिद्ध है। अंबोली में कई छोटे और बड़े आकर्षक झरने है। इन सभी झरनों में अंबोली झरना ही सबसे बड़ा है, जो इको हॉटस्पॉट्स और अजीबोगरीब वनस्पति और जीवो के लिए काफी प्रसिद्ध है।

आगंतुक अंबोली वॉटरफॉल के पास बैठ सकते हैं, आराम कर सकते हैं, और लुभावने नज़ारों का आनंद ले सकते हैं, या वे ताज़ा पानी में डुबकी लगा सकते हैं।

https://www.instagram.com/p/CsRIRDlpYf9/

अंबोली झरना अंबोली हिल स्टेशन से मात्र 1 से 2 किलोमीटर की दूरी पर ही है। यहां पर बाहर साइड कई सारे फूड स्टॉल्स लगते है। यहां खासकर महाराष्ट्रीयन भोजन, वड़ा पाव, उसल पोहे, समुद्री भोजन, वेज नॉन वेज आदि फेमस है परंतु यह स्टॉल केवल मानसून के दौरान ही लगते हैं।

https://www.instagram.com/p/CsBm2nFpyq2/

अंबोली वॉटरफॉल आने का सबसे अच्छा समय जुलाई से अगस्त के बीच है क्योंकि तब यहां की हरियाली और जलस्तर बढ़ने की वजह से यहां की खुबसूरती को चार चांद लग जाते है। संकरी सड़क के कारण कोहरे के दौरान यह खतरनाक हो सकता है। अंबोली हिल स्टेशन और आसपास घूमने के लिए न्यूनतम 2 दिन लगते है।

https://www.instagram.com/p/CjivApEIhFk/

अंबोली वॉटरफॉल का नजदीकी रेलवे स्टेशन सावंतवाड़ी रोड़ रेलवे स्टेशन हैं, जो 39 किलोमीटर की दूरी पर है। यदि आप फ्लाइट से आ रहे तो इसका निकटतम एयरपोर्ट सिंधुदुर्ग एअरपोर्ट है जो यहां से 71 किलोमीटर की दूरी पर है।

https://www.instagram.com/p/ClK4G91qGLf/

अंबोली वॉटरफॉल के आसपास और भी कई सारे स्थल हैं, जिनके बारे में आपको अवश्य पता होना चाहिए ताकि जब भी मौका मिले अंबोली फॉल को देखने के साथ साथ इन जगहों पर भी आप जा सके। इन जगहों में हिरण्यकेश्वर मंदिर, शिरगांवकर पॉइंट, नांगरतास जलप्रपात, कोलशेत पॉइंट शामिल है।

Share This Article
Leave a Comment