पूर्वोत्तर भारत में कई ऐसी जगहें है जो हर किसी का मन मंत्रमुग्ध कर देती है और कुछ ऐसा ही एक राज्य है मेघालय (मेघालय)। आज के इस पोस्ट में हम आपको ऐसी ही एक जगह के बारे में बताएंगे जो मेघालय की हसीन वादियों में स्थित है जहाँ आपको जरूर घूमने जाना चाहिए –
View this post on Instagram
हम जिस जगह की बात कर रहे है कि उसका नाम है विलियमनगर (Williamnagar), जिसे पहले सिमसांग्रे (Simsanggre) के नाम से जाना जाता था। यह मेघालय राज्य के ईस्ट गारो हिल्स ज़िले में स्थित एक शहर है। यह ज़िले का मुख्यालय भी है।
वैसे तो मेघालय में घूमने के लिए एक से एक बेहतरीन जगहें मौजूद हैं, लेकिन इस शहर में मौजूद विलियमनगर शहर एक ऐसा खजाना है जहां की खूबसूरती देखने के बाद कई बार घूमना पसंद कर सकते हैं।
नाफाक झील (Naphak Lake)
विलियमनगर शहर में घूमने फिरने वालों जगहों की लिस्ट में नाफाक झील का नाम सबसे पहले लिया जाता है, झील के आसपास की खूबसूरती और शांत वातावरण सैलानियों को सबसे अधिक आकर्षित करती है।
इस झील के बारे में कहा जाता है कि लगभग 1897 में आई भूकंप के कारण इस झील का निर्माण हुआ था। टूरिस्ट के साथ साथ स्थानीय लोग भी इस जगह को एक पिकनिक स्पॉट के तौर पर खूब एन्जॉय करते है।
रोंगरेनगिरी (Rongrengiri)
मेघालय की सिमसांग नदी के किनारे स्थित रोंगरेनगिरी घूमने के लिए एक शानदार जगह है, गारो हिल्स में मौजूद यह स्थान गारो जाती के महान योद्धा पा टोगन के स्मारक स्थल के रूप में भी जाना जाता है।
यहां आपको कई अलौकिक नजारों को देखने का मौका मिलेगा। ये जगह गारो हिल्स में मौजूद है, जो की प्राकृतिक खजाना से भरा हुआ है।
नाका चिकोंग (Naka Chikong)
विलियमनगर के आकर्षणों के बाद आप आसपास के दर्शनीय स्थलों का भ्रमण भी कर सकते हैं। मुख्य शहर से 120 किमी की दूरी पर स्थित नाका चिकोंग एक शानदार पर्यटन स्थल है।
दरअसल यह एक बड़ा चट्टानी पत्थर है जो एक स्थानीय नदी के मध्य स्थित है। इस पड़े पत्थर में एक बड़ा गड्ढा भी है। पत्थर में जो बड़ा गड्ढा है उसमें आप बहुत सी मछलियों को देख सकते हैं। यहां स्थानीय लोग मछली पकड़ने के लिए भी पहुंचते हैं।
रोंगबैंग झरना (Rongbang Falls)
यहां के प्राकृतिक आकर्षणों में आप रोंगबैंग जलप्रपात की सैर का भी प्लान बना सकते हैं। यह खूबसूरत झरना तुरा-विलियमनगर रोड पर स्थित है। यहां आने का सबसे आदर्श समय मानसून का मौसम है, इस दौरान यह जलप्रपात जलमग्न हो जाता है।
इस बड़े जलप्रपात को दूर से भी देखा सजा सकता है, एक शानदार अनुभव के लिए आप यहां का भ्रमण कर सकते हैं। खासकर प्रकृति प्रेमियों के लिए यह स्थान किसी जन्नत से कम नहीं।
विलियमनगर पहुंचना काफी आसान है, यहाँ जाने के लिए आपको मेघालय की राजधानी शिलांग पहुंचना होगा। शिलांग से आप टैक्सी या कैब लेकर जा सकता हैं। शिलांग से विलियमनगर की दूरी लगभग 240 किमी है। गुवाहाटी से लगभग 202 किमी दूर है।