ताजमहल के अलावा आगरा में बेहद खास हैं ये टूरिस्ट प्लेस, देखें खूबसूरत तस्वीरें

Sweta Patel

आगरा में पर्यटन स्थलों की कमी नहीं है, इस शहर में एक से बढ़कर एक ऐतिहासिक और वास्तुकला से परिपूर्ण स्मारक है। अगर आपको इस शहर की खूबसूरती देखनी है तो आपको ताजमहल के इतर भी अन्य जगहों पर जरूर जाना चाहिए।

आगरा में ताजमहल (Taj Mahal)  के पास ऐसी कई लोकप्रिय और खूबसूरत जगह मौजूद हैं जहाँ आपको अपने ट्रिप के दौरान जरूर जाना चाहिए, तो चलिए एक एक करके सभी पर नजर डालें।

22 Best Places to Visit in Agra, India - TourScanner
image: TourScanner

ताजमहल

आगरा और पर्यटन को साथ जोड़े तो सबसे पहला नाम आता है ताजमहल। सफेद संगमरमर से बने इस इमारत की वास्तुकला को देखने के लिए पूरी दुनिया से लोग भारत आते है।

की वास्तुकला को दुनिया की किसी भी इमारत की वास्तुकला से ज्यादा नायाब माना जाता है। इसे 20 हजार मजदूरों ने 22 साल में पूरा किया था, इसका निर्माण 1648 में हो गया था। जबकि इसे बनाने की लागत उस समय 3.2 करोड़ रुपए आई थी। यह पूरी तरह से सफेद संगमरमर से बना है। चांद की रोशनी में ताजमहल जगमगा उठता है। इसके साथ ही यमुना नदी बहती है।

मुस्लिम शासक शाहजहां ने इसका निर्माण अपनी पत्नी नूरजहां की याद में किया था। जिसकी कब्र ताजमहल के निचले हिस्से में स्थित है। कुछ समय बाद इसके साथ में शाहजहां की कब्र भी बनाई गई।

image: insta/voyage_nel

आगरा फोर्ट

आगरा के किले को मुग़ल बादशाह अकबर ने 1654 में बनवाया था और यह 1573 ईस्वी में बनकर तैयार हुआ था। लाल बलुआ पत्थरों से निर्मित यह किला देखने में ये काफी हद तक दिल्ली में स्थित लाल किले जैसा लगता है।

ये भी पढ़ें: देखनी है जन्नत तो एक बार जरूर जाएं उमियम लेक, खूबसूरती मंत्रमुग्ध कर देगी

हालाँकि दिल्ली के लाल किले से इसके बनावट पूरी तरह अलग है। इस किले में शीशे से बनी दीवार शीश महल, राज दरबार और शाही बगीचे जैसी कई आकर्षण की चीजें मौजूद हैं।

image: insta/mrworldjohan

फतेहपुर सीकरी

आपको अपने आगरा ट्रिप के दौरान फतेहपुर सीकरी को भूल से भी मिस नहीं करना चाहिए, मुगल बादशाह अकबर द्वारा निर्मित-फतेहपुर सीकरी विश्व धरोहर स्थलों में से एक है।

आगरा से फतेहपुर सिकरी की दूरी 36 किलोमीटर है, यह ट्रिप आपको मुगल साम्राज्य की पूर्ववर्ती राजधानी तक ले जाएगी। यहां देखने लायक जगह जैसे बुलंद दरवाजा, जोधाबाई पैलेस, शेख सलीम चिश्ती की दरगा (मकबरा), जामा मशजीद, ख्वाबाग और दीवान-ए-खास हैं।

महताब बाग

यह बाग काफी आश्चर्यजनक रूप से बनाया गया स्मारक आयताकार है और यह यमुना नदी या ताजमहल के विपरित किनारे पर स्थित है. कहा जाता है कि, यहां पर काला ताजमहल बनना था लेकिन पैसे के अभाव में नहीं बन पाया, इस बाग में तरह-तरह फूल और पेड़-पौधे हैं. जो पर्यटकों को लुभाती है।

Mehtab Bagh Taj view point opens for tourists | Times of India Travel

जामा मस्जिद

आगरा का जामा मस्जिद अपनी अद्भुत भव्यता के लिए जाना जाता है जो हर किसी को आकर्षित करती है, यह मस्जिद शाहजहाँ की पुत्री, शाहजा़दी जहाँआरा बेगम़ को समर्पित है।

जामा मस्जिद से सूफी शेख सलीम चिश्‍ती की मजार पर नजर पड़ती है जो कलाकारी का अद्भुत नमूना है। पूरी जामा मस्जिद खूबसूरत नक्‍काशी और रंगीन टाइलों से सजी हुई है।

बुलंद दरवाजे से होते हुए जामा मस्जिद तक पहुंचा जा सकता है। इसके अलावा यहां बादशाही दरवाजा भी है। इसकी खूबसूरती भी देखते ही बनती है।

सिकंदरा मकबरा

आगरा से 4 किलोमीटर की दूरी पर स्थित है सिकंदरा। इस जगह की खास बात यह है कि यहां पर स्थित है अकबर का मकबरा। यह मकबरा आठ साल में बनकर तैयार हुआ था, जिसका निर्माण खुद अकबर ने 1605 में शुरू करवाया था। बाद में 1613 से में इसे अकबर के बेटे जहांगीर ने पूरा करवाया।

इस मकबरे की खासियत इसका बुलंद दरवाजा है और इसमें संगमरमर से बनी हुई चार मीनारें हैं। दरवाजे से होकर एक चौड़ा रास्ता मकबरे तक जाता है। यह मकबरा 119 एकड़ में फैला हुआ है। इस मकबरे में आपको ईसाई, इस्लामिक हिंदू, बौद्ध और जैन धर्म का सर्वोत्तम मिश्रण देखने को मिलेगा।

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Sradha Sradha (@bunny_8835)

ये भी पढ़ें: प्रकृति के अद्भुत सौंदर्य के यहां होते हैं दर्शन, देखें चंद्रशिला शिखर की खूबसूरत तस्वीरें

Share This Article
Leave a Comment