5000 से कम के बजट में प्लान करें न्यू ईयर ट्रिप, दिल्ली के आसपास इन जगहों पर जा सकते हैं घूमने

Sweta Patel

नए साल के जश्न के लिए सभी लोग अपनी अपनी प्लानिंग कर चुके है ऐसे अगर आप पीछे रह गए है तो कोई बात नहीं। आज के इस पोस्ट में हम दिल्ली के आसपास के कुछ शहरों के बारे में आपको बताने वाले है जहां आप 5000 से भी कम के बजट में बड़े मजे के साथ अपनी छुट्टियां बिता सकते हैं।

ये स्थान देश ही नहीं विदेशी पर्यटकों को भी आकर्षित करते हैं। यदि आप बैचलर हैं या फिर सोलो ट्रिप करना चाहते हैं, तो बड़े ही आसानी से इन जगहों पर जाकर अपनी छुट्टियों को काफी यादगार बना सकते हैं।

तो आइए ऐसे ही कुछ जगहों के बारे में जानते हैं।

ताजमहल (आगरा)

आखिर क्या है ताजमहल के 22 कमरों का राज, इससे जल्‍द उठेगा पर्दा? जानें क्‍या  कहते हैं इत‍िहासकार - secret of 22 rooms in taj mahal why agra historian  are hoping big

राजधानी दिल्ली से करीब 200 किमी दूर उत्तर प्रदेश के आगरा में स्थित है विश्व प्रसिद्ध ताजमहल। सात अजूबों में शुमार ताजमहल का दीदार करने विदेशी पर्यटक भी आते हैं।

इसके अलावा आप आगरा में पंचमहल, अंगूरी बाग, इतमात उद्दौला का मकबरा और आगरा का किला भी घूमने जा सकते हैं।  यमुना नदी के तट पर बसा यह शहर अपने खान-पान के लिए भी काफी पसंद किया जाता रहा है। आपके लिए यह ट्रिप काफी यादगार हो सकता है।

मथुरा-वृंदावन (उत्तर प्रदेश)

वृंदावन धाम के बारे में पूरी जानकारी - Mathura Vrindavan Tour Guide In Hindi

कृष्ण भक्तों के लिए मथुरा-वृंदावन की यात्रा हमेशा से काफी पसंदीदा रही है, नए साल की शुरुआत के लिए लोगों की यहां के मंदिरों में भारी भीड़ इकट्ठा होती है। आप बस से तीन-चार घंटे में यहां पहुंच सकते हैं, जिसके लिए एक तरफ का किराया 450-500 तक का होता है।

भगवान कृष्ण की जन्मस्थली मथुरा नगरी के पेड़े पूरे देश में प्रसिद्ध हैं। यहां की यात्रा आप एक दिन में भी करके वापस लौट सकते हैं।

जयपुर (राजस्थान)

How to make a travel plan for 3 to 4 days in jaipur - पार्टनर या फैमिली के  साथ घूम आएं जयपुर, 3 से 4 दिन के लिए ऐसे बनाएं ट्रैवल प्लान

दिल्ली से करीब 300 किमी दूर स्थित जयपुर में घूमने के लिए कई जगहें हैं जैसे- हवा महल जिसे महाराजा सवाई सिंह ने बनवाया था, यह महल अदम्य खूबसूरती का प्रतीक है।

सिटी पैलेस, नाहरगढ़ किला, जयगढ़ किला और पिंक सिटी बाजा़र में भी आप घूम सकते हैं। राजस्थानी सत्कार और स्वाद आपको हमेशा के लिए यहां का दीवाना बना देगा।

ऋषिकेश (उत्तराखंड)

योग और ध्यान के लिए ऋषिकेश में 10 सबसे अच्छे आश्रम हिंदी में - 10 Best  Ashrams in Rishikesh for Yoga and Meditation in hindi | experienceduniya

योग नगरी के नाम से मशहूर ऋषिकेश बेहद प्रसिद्ध पर्यटन स्थलों में से एक है, इस जगह पर आपको सालों भार भीड़ भाड़ देखने को मिलेगी। दिल्ली से करीब 270 किमी दूर स्थित इस खूबसूरत जगह जाने के लिए एक तरफ का किराया 350-450 के बीच होता है।

यहां आप लक्ष्मण झूला, त्रिवेणी घाट, वशिष्ठ गुफा, नीलकंठ महादेव मंदिर के दर्शन कर सकते हैं। अपनी प्राकृतिक खूबसूरती के लिए यह स्थान पर्यटकों के बीच काफी पसंदीदा रहा है।

Share This Article
Leave a Comment