मध्य प्रदेश की ऐतिहासिक खूबसूरती देखने के लिए आपको एक बार मांडू जरूर आना चाहिए!

मध्य प्रदेश की खूबसूरती मांडू की अनेकों ऐतिहासिक विरासतों से बनती हैं। मांडू भारत की विश्व प्रसिद्ध विरासतों में से एक माना जाता है। अगर आप प्राकृतिक प्रेमी के साथ साथ ऐतिहासिक धरोहरों को देखने में रुचि रखते हैं तो आपको मध्य प्रदेश के मांडू घूमने का ट्रिप प्लान बनाना चाहिए।

आज हम मांडू में मौजूद विश्व की प्रसिद्ध ऐतिहासिक धरोहरों और वहाँ के खूबसूरत पर्यटक स्थानों के बारे में आपको बताने जा रहे हैं।

मांडू की ऐतिहासिक और खूबसूरत जगहें

1) तवेली महल

तवेली महल मांडू की सबसे एतिहासिक जगहों में से एक है। जिसकी खूबसूरती बनावट से आप इसके कायल हो जाएंगे। इस महल का निर्माण मुगल शासकों द्वारा करवाया गया था।

इस महल में आपको प्राचीनतम एतिहासिक शैली देखने को मिल जाएंगी। यह तवेली महल यहाँ आने वाले पर्यटकों को अपनी ओर आकर्षित कर देता है।

2) जहाज महल

जहाज महल तवेली महल के पास ही स्थित है। कहा जाता है कि इस जहाज महल का निर्माण 15 वीं शताब्दी में खिलजी वंश के शासकों ने करवाया था। यह महल दो प्राकृतिक झीलों के मध्य स्थित है। जिसकी खूबसूरती देखते ही बनती है।

जहाज महल मांडू का मशहूर पर्यटन स्थलों में से एक है। मांडू आए हुए पर्यटक जहाज महल घूमना नहीं भूलते हैं।

3) रानी रूपमती का महल

रानी रूपमती मांडू एतिहासिक धरोहरों के लिए पूरे विश्व में प्रसिद्ध है। यह खूबसूरत महल रानी रूपमती और बादशाह बाज बहादुर के प्रेम की निशानी को पेश करता है। यह महल बलुआ पत्थरों से निर्मित है। जिसे देखना हर किसी पर्यटक की पहली पसंद है। इस महल को रानी रूपमती के मंडप के नाम से भी जाना जाता है।

इस एतिहासिक धरोहर की खूबसूरती को देखकर हर किसी व्यक्ति का प्राचीन समय में खो जाना निश्चित है।

4) होशांग शाह का मकबरा

होशांग शाह के मकबरे की खूबसूरती भी मांडू की एतिहासिक खूबसूरती की झलक पेश करती है। होशांग शाह का मकबरा देश की सबसे प्राचीनतम संगमरमर की इमारत के रूप में बेहद प्रसिद्ध है।

इसलिए मांडू आने वाले पर्यटक इस प्राचीनतम मकबरे को देखने जरूर आतें हैं। कहा जाता है कि मुगल बादशाह शाहजहां भी इस मकबरे की वास्तुकला को देख काफी प्रभावित हुए थे।

5) बादशाह बाज बहादुर का महल 

बादशाह बाज बहादुर के महल की छतों पर की गई खूबसूरत नक्काशी यहाँ आने वाले पर्यटकों को मंत्रमुग्ध कर देती है। इस महल का निर्माण 16वीं शताब्दी में बादशाह बाज बहादुर द्वारा करवाया गया था।

इस प्राचीनतम और खूबसूरत महल में बड़े हॉल और ऊंचीं छतें मुख्य आकर्षक हैं। जो कि विश्व प्रसिद्ध हैं। कभी मांडू घूमने आयें हों तो, इस महल को देखने जरूर जाएं।

6) रेवा कुंड

रेवा कुंड बनाने के पीछे, रानी रूपमती के महल में पानी की आपूर्ति करना था। इस कुंड में आज तक पानी नहीं सूखा है। रेवा कुंड की वास्तुशिल्प बेहद सोंदर्य से परिपूर्ण है।

जिसे आज भी देखा जा सकता है। इस कुंड की खूबसूरती इतनी अद्भुत है कि जिसे देखना हर पर्यटकों की दिली इच्छा होती है। यदि आप कभी मांडू घूमने के लिए आयें तो, आपको रेवा कुंड जरूर घूमना चाहिए।

अगर आपको यह आर्टिकल अच्छा लगा हो तो कमेन्ट बॉक्स में जरूर बताएँ।