क्या आप लेह लद्दाख की खूबसूरती से भरपूर इन जगहों के बारे में जानते हैं ??

सचिन वालिया

आज की भाग दौड़ भरी जिंदगी में घूमना किसे पसंद नहीं है। घूमना पसंद सभी लोग करते हैं। लेकिन कहाँ घूमे और वहाँ क्या क्या देखें यह बात उन लोगों के लिए हमेशा से परेशानी का कारण बन जाता है। इसके लिए वह लोग गूगल का सहारा लेते हैं। हालांकि कई ऐसी खूबसूरत जगहें हैं जिनके बारे में गूगल भी उन लोगों के सामने नतमस्तक हो जाता है।

आज हम ऐसी ही खूबसूरत जगहों के बारे में आपको जानकारी देने जा रहे हैं जिनकी खूबसूरती आपको मंत्र मुग्ध कर देने से नहीं रोक सकती है। जी हाँ यह सभी खूबसूरत जगहें हमारे भारत देश में ही मौजूद हैं। तो चलिए आपको ज्यादा देर ना कराते हुए बताते हैं भारत में स्थित लेह लद्दाख की खूबसूरत जगहों के बारे में जो आपको यहां अपनी ओर खिंच ले आएगी।

1) पैंगोंग झील

अगर आप भी धार्मिक विचारों और धार्मिक स्थानों पर घूमने का शौंक रखते हैं तो आप लद्दाख के इस दर्शनीय स्थल पैंगोंग झील पर जा सकते हैं। इस पैंगोंग झील का नाम तिब्बती शब्द पैंगोंग त्सो से पड़ा है। इस झील की दिलचस्प बात आप इसी बात से लगा सकतें हैं कि, इस झील का पानी सुबह नीला दिन में हरा और शाम को लाल 3 रंगों में बदलता हुआ दिखाई देता है। इस झील की यही खासियत लद्दाख में आने वाले पर्यटकों को अपनी ओर आकर्षित करती हैं।

2) ज़ांस्कर घाटी

ज़ांस्कर घाटी लेह लद्दाख की सबसे खूबसूरत पहाडियों में शुमार है जो कि ऊँची ऊँची पथरीली बर्फ की पहाडियों से सुसज्जित होकर हर पर्यटक के लिए आकर्षण का केंद्र माना जाता है। जांस्कर घाटी लद्दाख के सुदूर में स्थित एक खूबसूरत खड़ी पहाड़ी है। जिसकी सुन्दरता देखते ही बनती है।

गर्मियों के समय में जांस्कर नदी पर कई वाटर स्पोर्ट्स भी करने को मिल जाएंगे। रिवर राफ्टिंग यहां पर सबसे अधिक पसंद किया जाने वाला प्रसिद्ध सपोर्ट है। इसके अलावा ज़ांस्कर घाटी में आप पैराग्लाइडिंग, ट्रैकिंग, कैम्पिंग, राॅक क्लाइम्बिंग जैसे एडवेंचरस भी कर सकते हैं। इसलिए हर साल यहाँ आने वाले पर्यटकों की संख्या में इजाफा देखा जा सकता है।

3) मैग्नेटिक हिल

लेह लद्दाख आने वाले पर्यटकों के लिए मैग्नेटिक हिल किसी रहस्य से कम नहीं हैं। इस खास जगह को मैग्नेटिक हिल नाम देने के पीछे भी एक बजह है। लोगों का मानना है कि इस जगह पर चुम्बकीय जैसी कोई धातु है जो गाड़ी के इंजन बंद होने पर भी गाड़ी को उल्टी दिशा में चलने लगती है।

इस हिल की इसी ख़ासियत से पर्यटकों द्वारा इसे सबसे ज्यादा देखा जाता आया है। चुंबकीय हिल लेह और करगिल राष्ट्रीय राजमार्ग मे ही है। पर्यटक इसी रोमांच को अपनी आंखों से देखने के लिए आते हैं।

4) लेह पैलेस

लेह पैलेस लद्दाख में सबसे ज्यादा देखे जाना वाला पर्यटन स्थल है। प्राचीनकाल में बने इस पैलेस की सुन्दरता देखते ही बनती है। बेशक अभी इस पैलेस की दुर्दशा थोड़ी खराब है लेकिन लेह में 16वीं शताब्दी में बने होने के कारण इसे पर्यटकों द्वारा सबसे अधिक देखा जाता है।

यह पैलेस लेह में सबसे पुरानी इमारत होने के साथ साथ ऊँचा होने के कारण भी लोकप्रिय है। 16वीं शताब्दी में बनी इस इमारत में किसी समय शाही राजाओं का राज था। इस पैलेस से आपको लेह के आस-पास की खूबसूरती देखने को मिल जाएंगी।

5) नुब्रा घाटी

लेह लद्दाख में सबसे ज्यादा देखे जानी बाली नुब्रा घाटी बेहद ही खूबसूरत और विश्व विख्यात है। नुब्रा घाटी लेह से मात्र 150 किलोमीटर की दूरी पर एक प्रसिद्ध पर्यटन स्थल है। जहां आप खूबसूरती से भरपूर ऊँचे ऊँचे चट्टाननूमां पहाड़ नदी नाले और झीलों का आनंद ले सकते हैं।

नुब्रा घाटी की खूबसूरती देखने लायक ही बनती है। यहां आप सियाचिन और श्याक नदियों को एक साथ देख मंत्रमुग्ध हो जाएंगे।

6) गुरुद्वारा पत्थर साहिब

आपने भारत में बहुत से प्रसिद्ध और खूबसूरत गुरुद्वारे देखे होंगे। लेकिन क्या आपने सिख धर्म तीर्थस्थल के उस गुरुद्वारे के बारे में जानते हैं जो अपने ऊँचे क्षेत्र में होने के कारण विश्व विख्यात है। गुरुद्वारा पत्थर साहिब लेह से 25 किलोमीटर दूरी, लेह श्रीनगर मार्ग पर स्थित है। इस खूबसूरत गुरुद्वारे के अन्दर गुरु नानक देव जी और एक राक्षस के पदचिन्ह हैं।

लोगों द्वारा कहा गया है कि बहुत समय पहले यहां पर लोगों को उस राक्षस द्वारा बहुत परेशान किया जाता था। उस दौरान उस राक्षस को सबक सिखाने खुद सीख धर्म के गुरु नानक देव जी सन 1517 में यहां आये और यहां के लोगों को उस परेशानी से मुक्त कराया था।

उस दौरान गुरु नानक देव जी के यहां आने के कारण इस पवित्र स्थान में यहाँ के लोगों द्वारा गुरुद्वारा बनाया गया था। जो आज के समय में विश्व प्रसिद्ध पर्यटन स्थल के रूप में देखा जाता है।

यहां आने के पहले की कुछ जरूरी बातें

लेह लद्दाख आने से पहले आपको कुछ बेहद जरूरी बातों को ध्यान में रखकर चलना चाहिए। क्योंकि लेह लद्दाख में पेड़ पौधे और किसी भी प्रकार की वनस्पति ना होने के कारण आक्सीजन की कमी है।

इसलिए आपको साथ में कुछ जरूरी दवाओं को साथ लेकर चलना चाहिए। लेह लद्दाख का ट्रिप प्लान करने से पहले जरूरी दवाओं के लिए आप अपने नजदीकी किसी भी चिकित्सक से सलाह ले सकते हैं।

लेह लद्दाख घूमने का सही समय

अगर हम लेह लद्दाख घूमने के लिए सही समय की बात करें तो यहाँ आप साल के बारहों महीने में सिर्फ 5-6 महीने मार्च से अगस्त तक ही घूमने का प्लान बना सकते हैं क्योंकि बाकी साल के 6 महीने लेह लद्दाख बर्फबारी से दुनिया से कट जाता है।

कैसे पहुँचें

वायु मार्ग: हवाई मार्ग से लद्दाख आने के लिए आपको 5 किलोमीटर शहर से दूर लेह हवाई अड्डे पर आना होगा। जहां दिल्ली, जम्मू, श्रीनगर, चंडीगढ़ से सीधे तौर पर हवाई यात्रा की जा सकती हैं।

रेल मार्ग: लेह लद्दाख में आपको कोई भी रेल्वे स्टेशन देखने को नहीं मिलेगा। लेह लद्दाख से नजदीकी रेल्वे स्टेशन जम्मू तबी है जो कि लद्दाख से 700 किलोमीटर की दूरी पर है। जम्मू तबी रेल्वे स्टेशन दिल्ली, कोलकाता, मुंबई और देश के अन्य जगहों से भी जुड़ता है।

सड़क मार्ग: लेह लद्दाख जाने के लिए दो सड़क मार्ग हैं। एक हिमाचल प्रदेश में मनाली के माध्यम से है जो लगभग 494 किलोमीटर दूर है और दूसरा श्रीनगर से है जो लगभग 434 किलोमीटर दूर है। लद्दाख पहंचने के लिए आप कैब या फीर JKSRTC बस के माध्यम से भी पहंच सकते हैं।

अगर आपको मेरा यह आर्टिकल अच्छा लगा हो तो कमेन्ट बॉक्स में अपने विचार जरूर दें।

Share This Article
❤️जिंदगी खूबसूरत है बिल्कुल आपकी तरह ❤️
Leave a Comment