ताज के शहर आगरा में जब कोई घूमने जाता है तो वह सिर्फ ताजमहल के इर्दगिर्द ही सिमट कर रह जाता है ऐसे में आज के इस पोस्ट में हम आगरा के एक ऐसी जगह के बारे में बताने वाले है जहाँ आपको जरूर जाना चाहिए।

आज हम जिस जगह के बारे में बात कर रहे है उसे अक्सर छोटा ताज भी कहा जाता है, जी हाँ हम एतमाद-उद-दौला मकबरा के बारे में ही बात कर रहे है।
यह मकबरा यमुना नदी के किनारे स्थित है। इस मकबरे के आस-पास कई मकबरे हैं जिसकी वजह से अक्सर लोग इसे देखना मिस कर देते हैं।
View this post on Instagram
यह मकबरा भारत में बना पहला मकबरा है जो पूरी तरह सफेद संगमरमर से बनाया गया था, अपनी खूबसूरती के कारण यह मकबरा आभूषण बक्से के रूप में जाना जाता है।
View this post on Instagram
इसकी दीवारों पर पेड़ पौधों, जानवरों और पक्षियों के चित्र उकेरे गए हैं। कहीं कहीं आदमियों के चित्रों को भी देखा जा सकता है जो एक अनोखी चीज है।
इतिमद-उद-दौला का मकबरा नूरजहां के पिता मिर्जा गियास बेग को समर्पित है। इतिमद-उद-दौला उनकी उपाधि थी। यमुना नदी के किनारे स्थित इस मकबरे का निर्माण 1626-28 ईसवी में किया गया था।
View this post on Instagram
बेबी ताज के नाम से मशहूर इस मकबरे की कई चीजें ऐसी हैं जिन्हें बाद में ताजमहल बनाते समय अपनाया गया था। लोगों का कहना है कि कई जगह यहां की नक्काशी ताजमहल से भी ज्यादा खूबसूरत लगती है।

ये भी पढ़ें: ताजमहल के अलावा आगरा में बेहद खास हैं ये टूरिस्ट प्लेस, देखें खूबसूरत तस्वीरें