अगर आप भी यूरोप घूमने की इच्छा रखते हैं तो यह रहीं बजट में घूमने लायक खूबसूरत जगहें

सचिन वालिया

अगर किसी भारतीय की कहीं विदेश घूमने की इच्छा होती है तो वह ज्यादातर यूरोपीय देशों में घूमने की महत्वकांक्षा रखते हैं। लेकिन कुछ ऐसे भारतीय भी होतें हैं जो विदेश तो जाना चाहते हैं पर उनका बजट विदेश घूमने की इजाजत नहीं देता है।

आज हम उन्हीं लोगों के लिए बजट में यूरोपीय देशों में घूमने बालीं जगहों के बारें में बताने जा रहे हैं जहां बह बजट में के साथ साथ अपने यूरोपीय देशों में घूमने की इस इच्छा को पूरा कर सकें। तो आपका ज्यादा समय ना लेते हुए बताते हैं कि यूरोप की बह जगहें कौन सी हैं

आज हम आपको यूरोप के उन खूबसूरत देशों के बारे में बताने जा रहे हैं जहां आप 1 लाख रुपये से कम बजट में 4 से 5  दिन आराम से घूम सकते हैं। जी हां, आपने बिल्कुल सही पढा है। इसके लिए आपको कुछ महत्वपूर्ण बातों का ध्यान रखना पड़ेगा। जैसे कि आपको पहले से प्लानिंग और रहने के लिए सही जगह चुननी होगी।

अगर आप बजट में यूरोपीय देशों में घूमने का प्लान बना रहे हैं तो हमारा आपसे सिर्फ यही सुझाव है कि आप ट्रिप पर जाने से 6 महीने पहले से ही अपनी फ्लाइट टिकट और होटल को बुक कर लें। ऐसा करने से आपका कुछ खर्चा जरूर कम हो जाएगा।

यह रहें बजट में घूमने लायक यूरोपीय देश

1) पुर्तगाल

Portugal to Open its Borders for Tourists from Certain Countries Only -  SchengenVisaInfo.com

यूरोप में आपको देखने लायक खूबसूरत बह सारी चीजें देखने को मिल जाएंगी जो अन्य देशों में मिलती हैं। वैसे तो यूरोप में पुर्तगाल अपने खूबसूरत बीचों के लिए जाना जाता है। यहां की प्राकृतिक खूबसूरती और ऐतिहासिक वास्तुकला यहां आने वाले हर पर्यटक का दिल जीत लेती हैं। जो कि पुर्तगाल के खूबसूरत बीच शुरू से ही पर्यटकों का आकर्षण का केंद्र रहा है।

आप इस खूबसूरत देश में मात्र 1 लाख रुपये से कम बजट में घूम सकते हैं। पुर्तगाल में आपको रहने के लिए सिर्फ 2 हजार रुपये तक होटल मिल जाएंगे। मुख्यतः पुर्तगाल में अन्य देशों के मुकाबले में खाना और घूमना बेहद सस्ता रहता है। यहां आप अपनी गर्लफ्रेंड या फॅमिली को घुमाने के लिए ला सकते हैं।

2) स्लोवाकिया

Slovakia

स्लोवाकिया को उसके खूबसूरत पहाड़ों और प्राचीन समय के बने महलों के लिए जाना जाता है। जिसे देखना यहाँ आने वाले पर्यटकों की पहली पसंद रहती है। स्लोवाकिया एक बेहद बजट डेस्टिनेशन है। जहां भारतीय लोग 1 लाख रुपये से कम बजट में घूम सकते हैं।

स्कोवाकिया में खाने पीने की सुविधा के साथ साथ रहना बेहद सस्ता रहता है। स्लोवाकिया में आपको मात्र 4000 से 4500 रुपये के मध्य खर्च में रहने के लिए अच्छे होटल मिल जाएंगे। यहां आप अपनी गर्लफ्रेंड या फॅमिली को घुमाने के लिए भी ला सकते हैं।

3) क्रोशिया

क्रोशिया अपने खूबसूरत बीचों के लिए प्रसिद्ध है। बैसे क्रोशिया अपने मैजिकल लैंड के नाम से भी विख्यात है। जहां पर आपको इन खूबसूरत बीचों में कई तरह की रोमांचक एक्टिविटीज भी करने का मौका मिलेगा। आप क्रोशिया में 1 लाख रुपये से कम बजट में घूम सकते हैं।

यहां रहने के लिए आपको 2 हजार रुपये से 3500 रुपये के बीच होटल आसानी से मिल जाएगा जबकि खाने पीने के लिए प्रति दिन 2500 रुपए तक खर्च आएगा। यहां आप अपनी गर्लफ्रेंड या फॅमिली को घुमाने के लिए भी ला सकते हैं।

4) बुल्गारिया

बुल्गारिया की जनसंख्या मात्र 70 लाख है यहां के लगभग 80% लोग ईसाई धर्म को मानते हैं 10% लोग इस्लाम और बाकी 10% में अन्य धर्मों के मानने वाले लोग यहां पर रहते हैं। बुल्गारिया अपने हरे भरे पहाड़ों और खूबसूरत बीचों के लिए प्रसिद्ध है। यहाँ 1500 रुपये से 3000 रुपये में रहना, और खाना तो बेहद कम खर्च में हो जाता है।

बुल्गारिया का लगभग एक तिहाई भाग जंगलों से घिरा है। जिस कारण यहां की हवा काफी साफ है और तभी यहां का तापमान दूसरे यूरोपियन देशों से अच्छा माना जाता है। बुल्गारिया में घूमने का आपका सपना एक लाख रुपये के कम बजट में आसानी से पूरा हो जाएगा। यहां आप अपने पार्टनर को घुमाने के लिए ला सकते हैं।

5) चेक रिपब्लिक

यूरोप के कई देशों की तुलना में चेक रिपब्लिक में घूमना बेहद सस्ता होता है। चेक रिपब्लिक एक ठंडा और बर्फीला देश है। यहां पर आने वाले पर्यटक इस देश की बर्फीली वादियों और ठंडी हवाओं में घूमने फिरने के काफी ज्यादा शौकीन होते हैं।

चेक रिपब्लिक में घूमना हर बजट प्रेमी का सपना होता है। क्योंकि यहाँ घूमने से लेकर रहना और खाना बेहद कम रुपयों में हो जाता है। यहाँ रहने के लिए आपको 2000 रुपये से 3000 मात्र रुपये तक खर्च करने होंगे। आप यहां अपनी गर्लफ्रेंड को घुमाने ला सकते हैं।

अगर आपको यह आर्टिकल अच्छा लगा हो तो कमेन्ट बॉक्स में जरूर बताएँ।

Share This Article
❤️जिंदगी खूबसूरत है बिल्कुल आपकी तरह ❤️
Leave a Comment