अक्सर आपने देखा होगा कि नई नई शादी के बाद हर किसी नए कपल को कुछ समय के लिए उनके हनीमून के लिए बेस्ट जगहों का ढूँढना थोड़ा मुश्किल भरा रहता है कि हनीमून के लिए कहाँ जाएं या कहाँ नहीं जाए। इसके लिए वह कपल कई बार गूगल का सहारा भी लेता है लेकिन फिर भी उनको उनके पसंद की परफेक्ट जगह नहीं मिल पाती है।
आज हम उन्हीं न्यू कपलस के लिए घूमने के लिए भारत की ऐसी खूबसूरत जगहों के बारें में बताने जा रहे हैं जहां वह अपने हनीमून को हमेशा एक खूबसूरत याद के तौर पर रख सकें।
हनीमून के लिए भारत की बेस्ट जगहें
1) उदयपुर
उदयपुर राजस्थान का पर्यटकों द्वारा सबसे अधिक देखे जाने वाला खूबसूरत शहर है। जहां आप प्राचीन इमारतों और खूबसूरती से भरपूर झीलों को देख सकते हैं। वैसे भी उदयपुर एक खूबसूरत झीलों का आकर्षण का केंद्र है। उदयपुर न्यू हनीमून कपल के लिए बेस्ट ऑप्शन हैं। उदयपुर शहर में आप कई महलों और किलों में घूम सकते हैं।
2) गोवा
हनीमून की बात हो और इसी बीच गोवा का नाम ना आए, ऐसा कभी हो सकता है क्या। जी हाँ आपने सही पढा गोवा न्यू कपल के लिए एक बेस्ट ऑप्शनों में से एक है।
गोवा में आप वाटर स्पोर्ट्स और समुद्री तटों पर बाहों में बाहें डालकर वे फिक्र घूम सकते हैं। जहां आप अपने लाइफ पार्टनर के साथ भरपूर एंजॉय कर सकते हैं।
3) मुन्नार
मुन्नार की खूबसूरती आप यहाँ की हरी भरी पहाड़ियों को देख कर ही लगा सकतें हैं। मुन्नार केरल का एक बेहद खूबसूरत हिल स्टेशन है। जहां आप प्रकृत्ति को करीब से निहार सकते हैं। मुन्नार में कई खूबसूरत रिसॉर्ट और होटल भी हैं जहां आप रुक कर अपने हनीमून को यादगार बना सकते हैं।
4) अंडमान द्विप
अंडमान द्विप एक न्यू कपल के लिए बेस्ट ऑप्शन हैं। जहां के तटों पर आप अपने लाइफ पार्टनर के साथ एक रोमांटिक पल बिता सकते हैं। अंडमान और निकोबार द्वीप समूह बंगाल की खाड़ी में भारत के पूर्वी तट पर स्थित एक खूबसूरत द्वीपों का समूह है। जो कि शुरू से ही हर एक न्यू कपल के लिए आकर्षण का केंद्र रहा है।
अगर आपको यह आर्टिकल अच्छा लगा हो तो कमेन्ट बॉक्स में जरूर बताएँ।