बिहार राज्य का एक मुख्य जिला पश्चिमी चंपारण है, जो कि राजधानी पटना से लगभग 174 किलोमीटर की दूरी पर स्थित है। पश्चिमी चंपारण नेपाल और भारत की सीमा के पास स्थित है, जो कि अपने इतिहास के लिए जाना जाता हैं। इसकी मुख्य नदी बूढ़ी गंडक है। इसके अलावा मनेर, सिकरहना और पचनदा भी आदि नदियां बहती हैं।
पश्चिमी चंपारण (बेतिया) में घूमने की जगह |Places to visit in West Champaran
सागर पोखर शिव मंदिर बेतिया (Sagar Pokhar Shiv Temple Bettiah)

बेतिया शहर का एक प्रमुख धार्मिक स्थल सागर पोखरा शिव मंदिर है, जो कि बेतिया शहर में स्थित है। भगवान शिव को समर्पित यह मंदिर बहुत सुंदर है। भगवान शिव का यह एक प्राचीन मंदिर है। जहां पर बहुत सारे लोग छठ पूजा के समय पूजा करने के लिए आते हैं।
काली बाग मंदिर (Kali Bagh Temple Bettiah)
बेतिया जिले में प्रसिद्ध मंदिर काली बाग मंदिर है, जो काफी प्राचीन मंदिर है। यज्ञ एक बहुत सुंदर तालाब भी है, जहां चारों तरफ सीढ़ियां बनी हुई हैं। जहां लोग छठ पूजा के समय पूजा करने के लिए आते है। इसके साथ ही आपको यहां मंदिर में बहुत सारे हिंदू देवी देवताओं के दर्शन करने के लिए मिल जाते हैं।
काली बाग मंदिर (Kali Bagh Temple Bettiah)
संत घाट बेतिया (Sant Ghat and Temple Bettiah)
बेतिया जिले का संत घाट और मंदिर एक मुख्य धार्मिक स्थल है, जहां आपको चंद्रवती नदी के किनारे सुंदर घाट भी देखने को मिलता है, यहां पर आप आकर नदी के सुंदर दृश्य देख सकते हैं। यह एक ऐतिहासिक जगह है। इसके साथ ही यहां छठ पूजा भी की जाती हैं, जहां छठ पूजा के समय बहुत सारे लोग आते है।
संत घाट बेतिया (Sant Ghat and Temple Bettiah)
उदयपुर वन्यजीव अभ्यारण (Udaipur Wildlife Sanctuary West Champaran)
सन 1978 में इस अभ्यारण की स्थापना की गई थी जो पश्चिमी चंपारण में एक मुख्य जगह है। 8.74 किलोमीटर के क्षेत्र में फैला हुआ इस अभ्यारण में आपको बहुत सारे जंगली जीव देखने को मिलते हैं। इसके अलावा यहां पर झील भी है जहां विभिन्न प्रकार की मछलियां हैं। साथ ही पक्षियों की अलग अलग प्रजातियां भी देखने को मिलती हैं।
बौद्ध स्तूप(Buddhist Stupa Lauria Nandangarh West Champaran)
पश्चिमी चंपारण जिले में स्थित बौद्ध स्तूप एक मुख्य पर्यटन स्थल है, जो कि पश्चिमी चंपारण जिले के लौरिया नंदनगढ़ नगर में स्थित है। इसके अलावा यहां पर एक बहुत बड़ा किला भी है, जो अब धरती में समा चुका है। यहां आपको एक विशाल टीला देखने को मिलता है, जहां पर चढ़कर पूरे लौ रिया नंदनवन के नजारे देख सकते हैं।
बौद्ध स्तूप (Buddhist Stupa Lauria Nandangarh West Champaran)