नेल्लोर में घूमने की जगह। Places to visit in Nellore

Shikha Sahu

नेल्लोर शहर को दक्षिण भारत के प्राचीन शहरों में गिना जाता है, जो कि आंध्र प्रदेश स्थित एक जाना माना शहर है। नेल्लोर शहर व्यापार और कला के लिए भी काफी जाना जाता है। यह एक प्राचीन शहर है और यह बंगाल की खाड़ी के दक्षिण पूर्वी हिस्से के साथ बसा हुआ है, जिसके साथ ही आपको यहां कई ऐतिहासिक महत्व रखने वाले स्थान देखने को मिल सकते हैं। यह शहर पुराने समय से ही सांस्कृतिक रूप से भी काफी आगे रहा है, जिसके उदाहरण यहां साफ देखे जा सकते हैं।

 

नेल्लोर में घूमने की जगह। Places to visit in Nellore


 

 

उदयगिरी का किला

ऐतिहासिक स्थलों से आप नेल्लोर शहर के भ्रमण की शुरूआत कर सकते है। यहां के प्रसिद्ध आकर्षणों में स्थित उदयगिरी का किला जाना माना है। जो कि लगभग 3079फीट की ऊंचाई पर स्थित हैं। यह किला नेल्लोर शहर से करीब 100 किमी की दूरी पर स्थित एक एतिहासिक किला है।

उदयगिरी का किला
                                उदयगिरी का किला

पुलिकट झील

यह झील नेल्लोर का लगभग 600 वर्ग किमी के क्षेत्र को घेरे हुए एक झील है। पक्षी प्रेमियों के लिए भी यह झील काफी प्रसिद्ध जगह हैं, जहां वे आऱाम से पक्षी विहार का भी आनंद ले सकते हैं। आंध्र प्रदेश के साथ-साथ यह झील तमिलनाडु की सीमा में भी प्रवेश करती है। इस शहर को चावल नगरी के नाम से भी कहा जाता है। अपने दोस्तो और परिवार के साथ आरामदायक छुट्टियां बिताने के लिए नेल्लोर शहर एक बहुत ही आदर्श जगह है। इसके साथ ही आप यहां प्रवासी पक्षियों को देख सकते हैं और साथ ही देशी पक्षियों को भी देख सकते है।

 पुलिकट झील
                                         पुलिकट झील

पेंचालाकोना

नेल्लोर शहर से लगभग 80 किमी की दूरी पर स्थित है। यह मंदिर भगवान नरसिम्हा को समर्पित एक प्रसिद्ध मंदिर है, जहां आने वाले सैलानी इस मंदिर के दर्शन का पुण्य उठाते हैं। वेदागिरा हिल्स पर स्थित यह मंदिर बहुत ही लोकप्रिय और सुन्दर है। इस मंदिर से श्रद्धालुओं की गहरी श्रृद्धा और आस्था जुड़ी हुई है। ये वो जगह है जहां पर भगवान वेंकटेश्वर ने अपने कमद रखे थे ऐसा माना जाता है।

पेंचालाकोना
                                       पेंचालाकोना

 

नेलापट्टू पक्षी अभयारण्य

यहां के प्रसिद्ध पर्यटन स्थलों में शामिल नेलापट्टू पक्षी अभयारण्य है। यहां आकर पर्यटक़ अपना एक शानदार समय बिताते है। इस अभयारण्य में प्रवासियों और देशी पक्षियों को भी देखा जाता है। इसके साथ ही यहां तकरीबन 1500 हवासीलों को भी प्रवासी मौसम में देखा जा सकता है। इसके अलावा आप कई दुर्लभ पक्षियों को भी देख सकते है। इन सब में नाइट हेरॉन, सभागार, म्यूजियम, स्पूनबिल भी मौजूद है।

नेलापट्टू पक्षी अभयारण्य
                                 नेलापट्टू पक्षी अभयारण्य

 

वेंकटगिरी का किला

इस किले का निर्माण 1775 में रेचर्ला के राजाओं ने कराया था। जो कि वेंकटगिरी नगर में स्थित है। यह किला चारो ओर घने जंगलों से घिरा हुआ एक शानदार किला है। किले और आसपास के प्राकृतिक दृश्यों का आनंद लेने के इस जगह पर लोगो की भीड़ लगी रहती है। इसके अलावा वेंकटगिरी नगर सूती की साड़ियों के लिए बहुत ही प्रसिद्द है। जिसे जमादारी विधी द्वारा बनाया जाता हैं।

वेंकटगिरी का किला
                                    वेंकटगिरी का किला

 

Share This Article
Leave a Comment