नादौन में घूमने की जगह। Places to visit Nadoun

Shikha Sahu

बीस नदी के किनारे पर स्थित नादौन एक प्रसिद्ध पर्यटन स्थल है जो हिमाचल प्रदेश के हमीरपुर जिले में स्थित है। इस शहर में कई पर्यटक स्थल मौजूद है, जैसे बिल-कालेश्वर मंदिर, अम्तर-नादौन किला और गुरुद्वारा साहिब। बीस नदी के किनारे पर स्थित श्री गुरुद्वारा साहिब एक सिख तीर्थ केंद्र है।

 

नादौन में घूमने की जगह। Places to visit Nadoun


गुरुद्वारा गोबिंद सिंह, नादौन

यह सिखों के लिए एक प्रमुख धार्मिक स्थल है। जो बीस नदी के किनारे पर स्थित हैं। इस गुरुद्वारे को शिरोमणि गुरुद्वारा प्रबंधक समिति अमृतसर, पंजाब द्वारा देखभाल की जाती है। यह एक पवित्र धार्मिक स्थल है।

 गुरुद्वारा गोबिंद सिंह, नादौन
                                गुरुद्वारा गोबिंद सिंह, नादौन

 

पीर साहेब कब्र, नादौन

भार्मोटी गांव में स्थित, नादौन का एक प्रमुख पर्यटन स्थल है। लोककथाओं के अनुसार, इस क्षेत्र के एक प्रसिद्ध संत, साई फजल शाह, अपने जीवन काल के दौरान कई रहस्यमय चीज़े छोड़ दिये जिससे वे लोगों के बीच लोकप्रिय बन गए।

 

बिल-कालेश्वर मंदिर, नादौन

नादौन के सुजानपुर रोड पर स्थित यह एक प्राचीन धार्मिक स्थल है, जो लगभग 400 साल पुराना है। यह मंदिर भगवान शिव को समर्पित है। इस मंदिर को बनाने का काम रात के दौरान किया गया था। मई और जून के महीनों में इस मंदिर में एक मेले का आयोजन किया जाता है। जहां देश भर से भक्त इस मेले में शामिल होने आते हैं।

बिल-कालेश्वर मंदिर, नादौन
                           बिल-कालेश्वर मंदिर, नादौन

 

अम्तर-नादौन किला, नादौन

यह एक प्रसिद्ध पहाड़ी के चोटी पर बसा हुआ अम्तर-नादौन किला है जहां आपको अभी भी किले में प्राचीन चित्र देखने को मिलते हैं। हालाकि अभी यह किला जर्जर हालत में है लेकिन यहां पयर्टकों का आना जाना लगा रहता है।

अम्तर-नादौन किला, नादौन
                         अम्तर-नादौन किला, नादौन

 

Share This Article
Leave a Comment