मुरादाबाद शहर जिले का वाणिज्यिक, औद्योगिक और प्रशासनिक मुख्यालय की राजधानी है। यह शहर गंगा नदी की सहायक नदी, रामगंगा के तट पर, स्थित समुद्र तल से लगभग 286 मीटर की औसतन ऊँचाई पर स्थित है। यह शहर पश्चिमी भाग की ओर बसा हुआ है। साथ ही यह शहर ऐतिहासिक और सांस्कृतिक रूप से बहुत महत्वपूर्ण है। वैसे तो मुरादाबाद शहर में कोई विशेष पर्यटन स्थल नहीं है। लेकिन फिर भी मुरादाबाद में आकर्षक स्थलों में मनोरंजन स्थल और ऐतिहासिक व अनेक धार्मिक स्थल देखने लायक है।
मुरादाबाद में घूमने की जगह। Places to visit in Moradabad
प्रेम वंडरलैंड
रामपुर रोड पर स्थित प्रेम वंडरलैंड एक मनोरंजन पार्क है। यहां आप अपने परिवार और दोस्तों के साथ मस्ती भरा समय बिताने के लिए आ सकते है। यहां बच्चों के लिए अनेक सवारी और कई प्रकार की वाटर थीम भी है।

सांई मंदिर
सांई मंदिर मुरादाबाद शहर के दीनदयाल नगर मे स्थित एक प्रसिद्ध मंदिर है। जिसके चलते यहां सभी धर्मों के भक्त और श्रद्धालु आते है। जैसा की आप सभी जानते है कि साईं बाबा में सभी धर्मों के लोग अपनी आस्था और विश्वास रखते है। साईं बाबा के विशेष अवसरों पर यहां भव्य कार्यक्रमों का आयोजन भी किया जाता है।

वेव मॉल
वेव मॉल मुरादाबाद शहर रामगंगा नदी के तट पर स्थित एक प्रसिद्ध मॉल है। साथ ही इस मॉल में बच्चों के मनोरंजन लिए भी कई प्रकार की सवारी भी उपलब्ध है। यहां से आप ब्रांडेड कपड़े और समानों की भी शॉपिंग कर सकते है और इसके साथ ही वेव सिनेमा का भी मज़ा भी ले सकते है।

जामा मस्जिद
यह जामा मस्जिद मुसलमानों की पूजा अर्चना के लिए एक बहुत ही पवित्र स्थान है और साथ ही एक बहुत सुंदर इमारत भी है। यह मस्जिद मुरादाबाद़ के बकीपुर में स्थित एक प्रसिद्ध मस्जिद है, जिसे 1631 में बनाया गया था। इसके साथ ही यह हमसफर हॉल जामा मस्जिद के पास में ही स्थित हैं जिसे मैरेज हॉल भी कहा जाता है। ऐसा कहा जाता है कि 1631 ई में रुस्तम खान ने इस मैरिज हॉल को बनवाया था।

डीयर पार्क
डीयर पार्क, प्रेम वंडरलैंड के पास ही स्थित हिरण पार्क, या इको-पार्क हैं जो कि एक मनोरंजक स्थल है। यह पार्क मगरमच्छ, बतख और हिरण के साथ साथ और भी कई जानवरों की प्रजातियां यहां मौजूद है, और साथ ही यह पार्क उनके संरक्षण की दिशा में भी काम करता है। साथ ही यहां आप पार्क में एक जॉगिंग ट्रैक का भी मज़ा ले सकते है, जो कि 13 किमी तक फैला हुआ है।

श्री पार्श्वनाथ दिगंबर जैन मंदिर
मुरादाबाद में स्थित यह मंदिर भगवान पार्श्वनाथ की मूर्तियों का घर माना जाता है। जो कि भगवान पार्श्वनाथ वाराणसी में पैदा हुए थे और राजा अश्वसेन के पुत्र थे। इस मंदिर को जैन धर्म के 23 वें तीर्थंकर की स्मृति में बनाया गया है। कहा जाता है कि भगवान पार्श्वनाथ की मूर्ति को उनकी मृत्यु के कई वर्षों के बाद एक स्थानीय कुएं से मिली थी।

हनुमान मूर्ति मंदिर
हनुमान मूर्ति मंदिर मुरादाबाद में एक हिंदू मंदिर है। यह मंदिर इस शहर में पुराने और सबसे प्रसिद्ध मंदिरों में से एक माना जाता है। यह मंदिर भगवान हनुमान को समर्पित है जहां उन की मूर्ति है। किंवदंतियों के अनुसार भगवान हनुमान इसी स्थान पर अवतरित हुए थे। मंदिर परिसर में माता पार्वती, भगवान राम और भगवान शिव की भी मूर्तियां है, इसके अलावा मंदिर परिसर में साईं बाबा, देवी दुर्गा और भगवान भैरो की भी मूर्तियां भी मौजूद है।

बुद्ध बाजार
यह बाजार मुरादाबाद महानगर का एक मुख्य प्रमुख बाजार है। यहां मनुष्य के जरूरत से संबंधित सभी सामान थोक व फूटकर में मिल जाते है।

दोस्तों यदि यह जानकारी आपको पसंद आई हो तो इसे अपने दोस्तों के साथ जरूर शेयर करे ।